प्रत्यय | प्रत्यय से बने शब्द |
---|---|
अ | उबाल (उबाल + अ) चाल (चल + अ) चीख (चीख + अ) पुकार (पुकार + अ) माँग (माँग + अ) मेल (मिल + अ) दानव (दनु + अ) माधव (मधु + अ) मानव (मनु + अ) यादव (यदु + अ) राघव (रघु + अ) लाघव (लघु + अ) पांचाल (पंचाल + अ) भागीरथ (भगीरथ + अ) मागध (मगध + अ) वासुदेव (वसुदेव + अ) पांडव (पांडु + अ) जैन (जिन + अ) वैष्णव (विष्णु + अ) शैव (शिव + अ) सैंधव (सिंधु + अ) कौरव (कुरु + अ) कौशल (कुशल + अ) गौरव (गुरु + अ) दौहित्र (दुहित्र + अ) पौरुष (पुरुष + अ) पार्थ (पृथा + अ) मौन (मुनि + अ) मार्दव (मृदु (कोमल) + अ) शौच (शुचि (पवित्र) + अ) सौमित्र (सुमित्रा + अ) सौष्ठव (सुष्ठु + अ) सौहार्द (सुहृद् + अ) |
अंत | भिड़ंत (भिड़ + अंत) रटंत (रट + अंत) |
अक | ऊठक (उठ + अक) कारक (कृ + अक) कसक (कस + अक) गायक (गै + अक) घातक (घात + अक) चालक (चला + अक) जातक (जात + अक) तारक (तार + अक) धारक (धृ + अक) धावक (धौ + अक) नाशक (नाश + अक) नायक (नै + अक) पाठक (पठ् + अक) पावक (पू (पौ) + अक) बंधक (बंध + अक) बैठक (बैठ + अक) लेखक (लिख + अक) वाचक (वाच + अक) शायक (शो ( शै) + अक) साधक (साध + अक) आरण्यक (अरण्य + अक) चिकित्सक (चिकित्सा + अक) ठंडक (ठंड + अक) भनक (भन + अक) भोजक (भोज + अक) लटक (लट + अक) विषयक (विषय + अक) |
अक्कड़ | कुदक्कड़ (कूद + अक्कड़) घुमक्कड़ (घूम + अक्कड़) पियक्कड़ (पी + अक्कड़) बुझक्कड़ (बूझ + अक्कड़) भुलक्कड़ (भूल + अक्कड़) |
अत | चाहत (चाह + अत) पढ़त (पढ़ + अत) बचत (बच + अत) बढ़त (बढ़ + अत) लिखत (लिख + अत) जुगत (जुग (युक्ति) + अत) रंगत (रंग + अत) संगत (संग + अत) |
अन | उलझन (उलझ + अन) ऐंठन (ऐंठ + अन) खुरचन (खुरच + अन) घुटन (घुट + अन) फिसलन (फिसल + अन) चलन (प्रचलन) (चल + अन) चुभन (चुभ + अन) छुअन (छू + अन) जामन (जमा + अन) जलन (जल + अन) झाड़न (झाड़ + अन ) ढक्कन (ढक + अन ) बंधन (बंध + अन) बेलन (बेल + अन) मंथन (मंथ + अन ) मरण (मृ + अन) लगन (लग + अन) |
अनीय | अभिनंदनीय (अभिनंद + अनीय) कथनीय (कथ + अनीय) करणीय (कर + अनीय) गोपनीय (गोप + अनीय) ग्रहणीय (ग्रह + अनीय) चिंतनीय (चिंत + अनीय) पठनीय (पठ + अनीय) दर्शनीय (दृश् + अनीय) |
आ | कठफोड़ा (काठफोड़ + आ) खटका (खटक + आ) गुजारा (गुजार + आ) घाटा (घट + आ) घेरा (घेर + आ ) घुड़चढ़ा (घोड़ीचढ़ + आ) चढ़ा (चढ़ + आ) चूरा (चूर + आ) छापा (छाप + आ ) जोड़ा (जोड़ + आ) झगड़ा (झगड़ + आ) झटका (झटक + आ) झूला (झूल + आ) ठेला (ठेल + आ) धड़का (धड़क + आ) नामलेवा (नाम ले + आ) भड़भूँजा (भाड़ भूँज + आ) मेला (मिल + आ) चोला (चोल + आ) छाता (छत + आ) ठंडा (ठंड + आ) पटाखा (पटाख + आ) प्यासा (प्यास + आ) बोझा (बोझ + आ) भतीजा (भतीज (भ्रातृज) + आ) भानजा (भानज + आ) भूखा (भूख + आ) लड़का (लड़क् + आ) सफ़ेदा (सफ़ेद + आ) सर्राफ़ा (सर्राफ़ + आ) अनुजा (अनुज + आ) छात्रा (छात्र + आ) रूपा (रूप + आ) शिष्या (शिष्य + आ) सुता (सुत + आ) खराबा (खराब + आ) खर्चा (खर्च + आ) सफेदा (सफेद + आ) हर्जा (हर्ज + आ) |
आई | कटाई (काट + आई) चढ़ाई (चढ़ + आई) चराई (चर + आई) पढ़ाई (पढ़ + आई) पिटाई (पीट + आई) रूलाई (रो + आई) लड़ाई (लड़ + आई) लिखाई (लिख + आई) विदाई (वेद + आई) सिचाई (सींच + आई) अच्छाई (अच्छा + आई) ऊँचाई (ऊँचा + आई) चतुराई (चतुर + आई) चौड़ाई (चौड़ा + आई) जुदाई (जुदा + आई) ढिठाई (ढीठ + आई) पंडिताई (पंडित + आई) बड़ाई (बड़ा + आई) बुराई (बुरा + आई) भलाई (भला + आई) मिठाई (मीठा + आई) लंबाई (लंबा + आई) सफ़ाई (साफ़ + आई) |
आऊ | खाऊ (खा + आऊ) चलाऊ (चल + आऊ) जलाऊ (जल + आऊ) टिकाऊ (टिक + आऊ) डराऊ (डर + आऊ) दिखाऊ (दिख + आऊ) बिकाऊ (बिक + आऊ) पंडिताऊ (पंडित + आऊ) बटाऊ (बट (मार्ग) + आऊ) |
आक | चालाक (चाल + आक) तैराक (तैर + आक) |
आका | घड़ाका (धड़ + आका) धमाका (धम + आका) भड़ाका (भड़ + आका) लड़ाका (लड़ + आका) धड़ाका (धड़ + आका) धमाका (धम + आका) पटाका (पट + आका) भड़ाका (भड़ + आका) |
आकू | पढ़ाकू (पढ़ + आकू ) लड़ाकू (लड़ + आकू) |
आड़ी | खिलाड़ी (खेल + आड़ी) पींपाड़ी (पींपा + आड़ी) अगाड़ी (आगे + आड़ी) पिछाड़ी (पीछे + आड़ी) |
आन | उठान (उठ + आन) उड़ान (उड़ + आन) खदान (खोद + आन) मिलान (मिल + आन) लदान (लद + आन) चौड़ान (चौड़ा + आन) लंबान (लंबा + आन) |
आटा | खर्राटा (खर्र + आटा) घर्राटा (घर्र + आटा) झपाटा (झप + आटा) फर्राटा (फर्र + आटा) भन्नाटा (भन्न + आटा) भर्राटा (भर्र + आटा) सन्नाटा (सन्न + आटा) |
आप | मिलाप (मिल + आप) |
आरा | छुटकारा (छोड़ + आरा) निपटारा (निपट + आरा) |
आव | कटाव (कट + आव) खिंचाव (खींच + आव) घुमाव (घूम + आव) चुनाव (चुन + आव ) छिड़काव (छिड़क + आव) झुकाव (झुक + आव) ढुकाव (ढुक + + आव) तनाव (तन + आव) दबाव (दब + आव) पड़ाव (पड़ + आव) बचाव (बच + आव) बहाव (बह + आव) बिखराव (बिख + आव) भराव (भर + आव) रखाव (रख + आव) लगाव (लग + आव) सुझाव (सुझ + आव) अलगाव (अलग + आव) पत्थराव (पत्थर + आव) मुटाव (मोटा + आव) |
आना | घराना (घर + आना) तेलंगाना (तेलंग + आना) राजपुताना (राजपूत + आना) सुहाना (सोह (शोभा) + आना) हिंदुआना (हिंदू + आना) घराना (घर + आना) चकराना (चक्कर + आना) नज़राना (नज़र + आना) राजपूताना (राजपूत + आना) हर्ज़ाना (हर्ज़ + आना) ज़ुर्माना (ज़ुर्म + आना) नज़राना (नज़र + आना) मर्दाना (मर्द + आना) हर्ज़ाना (हर्ज़ + आना) |
आवट | कसावट (कस + आवट) फलावट (फल + आवट ) तरावट (तर + आवट) थकावट (थक + आवट) बसावट (बस + आवट) दिखावट (दिख + आवट) मिलावट (मिल + आवट) रुकावट (रूक / रोक + आवट) लिखावट (लिख + आवट) सजावट (सजा + आवट) |
आवना | लुभावना (लुभा + आवना) सुहावना (सुहा + आवना) |
आवा | चढ़ावा (चढ़ा + आवा) छलावा (छल + आवा) दिखावा (दिखा + आवा) पछतावा (पछता + आवा) बुलावा (बुला + आवा) भुलावा (भूल + आवा) |
आस | छपास (छप + आस) निकास (निकल + आस) भड़ास (भड़ + आस) विकास (विकस + आस) खटास (खट्टा + आस) भड़ास (भड़ + आस) मिठास (मीठा + आस ) |
आहट | खिलखिलाहट (खिलखिल + आहट) गुर्राहट (गुर्रा + आहट) घबराहट (घबरा + आहट) चिल्लाहट (चिल्ला + आहट) तिलमिलाहट (तिलमिल + आहट ) बिलबिलाहट (बिल-बिल + आहट) भिनभिनाहट (भिनभिन + आहट) मुस्कराहट (मुस्कराना + आहट) सुगबुगाहट (सुगबुग + आहट) सुरसुराहट (सुरसुर + आहट) कड़वाहट (कड़वा + आहट) चिकनाहट (चिकना + आहट) |
इत | उल्लसित (उल्लास + इत) कथित (कथ + इत) गठित (गठ + इत) गर्वित (गर्व + इत ) चकित (चक + इत) चिंतित (चिंता + इत) चिह्नित (चिह्न + इत) जीवित (जी + इत) पीड़ित (पीड़ा + इत) पोषित (पोष + इत) प्रताड़ित (प्रताड़ + इत) फलित (फल + इत) मंचित (मंच + इत) लिखित (लिख + इत) विचलित (विचल + इत) सूचित (सूच + इत) हुलसित (हुलास + इत) कंटकित (कंटक + इत ) कलंकित (कलंक + इत) खंडित (खंड + इत ) द्रवित (द्रव + इत) |
इयल | अड़ियल (अड़ + इयल) मरियल (मर + इयल) सड़ियल (सड़ + इयल) चुटियल (चोटी + इयल) दढ़ियल (दाढ़ी + इयल) |
इया | घटिया (घटा + इया) बढ़िया (बढ़ + इया) आँखिया (आँख + इया) आढ़तिया (आढ़त + इया ) कनौजिया (कन्नौज + इया) कलकतिया (कलकत्ता + इया) कुतिया (कुता + इया) खटिया (खाट + इया) गठरिया (गठरी + इया) चिड़िया (चिड़ा + इया) चुटिया (चोटी + इया) डिबिया (डिब्बा + इया) दलिया (दाल + इया) दिवालिया (दीवाली + इया) दुखिया (दु:ख + इया) बंदरिया (बंदर + इया) बंबइया (बंबई + इया) बढ़िया (बढ़ + इया) बतिया (बात + इया) बिटिया (बेटी + इया) मखनिया (मक्खन + इया) मुखिया (मुख + इया) रसिया (रस + इया) रसोइया (रसोई + इया) लठिया (लाठी + इया) लुटिया (लोटा + इया) सिपहिया (सिपाही + इया) |
इष्णु | चलिष्णु (चल + इष्णु) सहिष्णु (सह + इष्णु) प्रभविष्णु (प्रभाव + इष्णु) |
ई | कड़की (कड़ा + ई) घुड़की (घुड़क + ई) चोरी (चोर + ई) जननी (जनन + ई) झिड़की (झिड़क + ई) धमकी (धमक + ई) बोली (बोल + ई) भभकी (भभक + ई) सिसकी (सिसक + ई) हँसी (हँस + ई) औद्योगिकी (उद्योग + इक + ई) भौतिकी (भूत + इक + ई) मानविकी (मानव + इक + ई) यांत्रिकी (यंत्र + इक + ई) सांख्यिकी (संख्या + इक + ई) ऊनी (ऊन + ई) कबाड़ी (कबाड़ + ई) काकी (काका + ई) कुईं (कुआँ + ई) क्रोधी (क्रोध + ई) खुशी (खुश + ई) खेती (खेत + ई) गर्मी (गर्म + ई) गगरी (गागर + ई) गुलाबी (गुलाब + ई) गृहस्थी (गृहस्थ + ई) घोड़ी (घोड़ा + ई ) जवानी (जवान + ई) ज्ञानी (ज्ञान + ई) ज़रूरी (ज़रूर + ई ) टोकरी (टोकरा + ई ) तेली (तेल + ई ) दलाली (दलाल + ई) दुखी (दु:ख + ई) देवी (देव + ई) देशी (देश + ई) दोस्ती (दोस्त + ई) ध्यानी (ध्यान + ई ) नमी (नम + ई) नाली (नाला + ई) पिछड़ी (पिछड़ा + ई ) बेटी (बेटा + ई) भारी (भार + ई) भेदी (भेद + ई ) मंडली (मंडल + ई) महाजनी (महाजन + ई ) रस्सी (रस्सा + ई) रेती (रेत + ई ) लाली (लाल + ई ) वाहवाही (वाहवाह + ई) शाबाशी (शाबाश + ई ) सर्दी (सर्द + ई) सुखी (सुख + ई) सफ़ेदी (सफ़ेद + ई) हठी (हठ + ई) हथौड़ी (हथौड़ा + ई) हरिणी (हरिण + ई) हिंदी (हिंद + ई) जानकी (जनक + ई) पार्वती (पर्वत + ई) वैदेही (विदेह + ई) इंसानी (इंसान + ई) दुश्मनी (दुश्मन + ई) पाकिस्तानी (पाकिस्तान + ई) |
ऊ | खाऊ (खा + ऊ) चालू (चल + ऊ) झाड़ू (झाड़ + ऊ) झेंपू (झेंप + ऊ) फेंकू (फेंक + ऊ) बिगाड़ू (बिगाड़ + ऊ) रट्टू (रट + ऊ) गँवारू (गँवार + ऊ) गरजू (गरज + ऊ) झबरू (झबरा + ऊ) ढालू (ढाल + ऊ) पेटू (पेट + ऊ) बाज़ारू (बाज़ार + ऊ) मोटू (मोटा + ऊ ) |
एरा | बसेरा (बस + एरा) लुटेरा (लूट + एरा) कसेरा (काँसी + एरा) घसेरा (घास + एरा) फुफेरा (फूफा + एरा) चचेरा (चाचा + एरा) घनेरा (घना + एरा ) ममेरा (मामा + एरा) मौसेरा (मौसा + एरा) लखेरा (लाख + एरा) सपेरा (साँप + एरा) |
ऐया | खिवैया (खे + ऐया) गवैया (गा + ऐया) बजैया (बज + ऐया) रखैया (रख + ऐया) |
ओड़ | हँसोड़ (हँस + ओड़) |
ओड़ा | भगोड़ा (भग + ओड़ा) हँसोड़ा (हँस + ओड़ा) |
औता | समझौता (समझ + औता) |
औती | कटौती (काट + औती) फिरौती (फिर + औती) चुनौती (चुन + औती) कठौती (काठ + औती) बपौती (बाप + औती) |
औना | खिलौना (खेल + औना) बिछौना (बिछ + औना) घिनौना (घिन + औना) |
का | चिलका (चिल + का) छिलका (छील + का) खटका (खट + का) गुटका (गुट + का) छुटका (छोटा + का) बड़का (बड़ा + का) मटका (मिट्टी + का) |
कार | चीत्कार (चीत + कार) झनकार/झंकार (झन + कार) टनकार/टंकार (टन + कार) धिक्कार (धिक् + कार) सिसकार (सिस + कार) चित्रकार (चित्र + कार) पत्रकार (पत्र + कार) साहित्यकार (साहित्य + कार) स्वर्णकार (स्वर्ण + कार ) काश्तकार (काश्त + कार) पेशकार (पेश + कार) पैरोकार (पैर + कार) सरोकार (सर + कार) सलाहकार (सलाह + कार) |
कारा | चटकारा (चाट + कारा) छुटकारा (छूट + कारा) थुतकारा (थुत + कारा) |
की | फिरकी (फिर + की) डुबकी (डूब + की) |
तव्य | ज्ञातव्य (ज्ञा + तव्य) ध्यातव्य (ध्या/ध्यै + तव्य) |
ता | ज्ञाता (ज्ञा + ता) त्राता (त्रा + ता) दाता (दा + ता) ध्याता (ध्या + ता) वक्ता (वच् (वक्) + ता) श्रोता (श्रु (श्रो) + ता) आवश्यकता (आवश्यक + ता) महत्ता (महत् + ता) मधुरता (मधुर + ता ) मित्रता (मित्र + ता) लघुता (लघु + ता) विवशता (विवश + ता) सुंदरता (सुंदर + ता) |
ती | गिनती (गिन + ती) घटती (घट + ती) चलती (चल + ती) चुकती (चुक + ती) ढलती (ढल + ती) धरती (धर + ती) भरती (भर + ती) ज़्यादती (ज़्यादा + ती) |
ना | ओढ़ना (ओढ़ + ना) खाना (खा + ना) गाना (गा + ना) झरना (झर + ना) दाना (दा + ना) नहाना (नहा + ना) पढ़ना (पढ़ + ना) पालना (पाल + ना) पाहुँना (पाहुँ + ना) पीना (पी + ना) रोना (रो + ना) |
नी | ओढ़नी (ओढ़ + नी) कतरनी (कतर + नी) करनी (कर + नी) कहानी (कह + नी) चलनी (चल + नी) चटनी (चाट + नी) छँटनी (छँट + नी) छननी (छन + नी) छलनी (छ्ल + नी) धौंकनी (धौंक + नी) फिरकनी (फिरक + नी) फूँकनी (फूँक + नी) भरनी (भर + नी) मँगनी (माँग + नी) मिलनी (मिल + नी) लेखनी (लिख + नी) सूँघनी (सूँघ + नी) चाँदनी (चाँद + नी) नटनी (नट + नी) नथनी (नथ + नी) पत्नी (पति + नी) पैंजनी (पैंज (पायल) + नी) मोरनी (मोर + नी) शेरनी (शेर + नी) |
वाँ | कटवाँ (काट + वाँ) छटवाँ (छाँट + वाँ) जुड़वाँ (जुड़ + वाँ) ढलवाँ (ढाल + वाँ) आठवाँ (आठ + वाँ) दसवाँ (दस + वाँ) नौवाँ (नौ + वाँ) पाँचवाँ (पाँच + वाँ) सौवाँ (सौ + वाँ) |
वान | पकवान (पका + वान) भगवान (भग + वान) |
वाला | दिखनेवाला (दिख + वाला) पढ़नेवाला (पढ़ + वाला) बोलनेवाला (बोल + वाला) हँसनेवाला (हँस + वाला) गाड़ीवाला (गाड़ी + वाला) घरवाला (घर + वाला) दूधवाला (दूध + वाला) फलवाला (फल + वाला) |
ली | खुजली (खुजा + ली) टिकली (टीका + ली) डफली (डफ + ली) तकली (तकुआ + ली) पिंडली (पिंड + ली) मछली (मच्छ + ली) सूतली (सूत + ली) |
सार | मिलनसार (मिलन + सार) इकसार (एक + सार) खाकसार (खाक + सार) मिलनसार (मिलन + सार) शर्मसार (शर्म + सार) |
हार | चाखनहार (चख (चाखन) + हार) मरणहार (मर (मरण) + हार) राखनहार (रख (राखन) + हार) होनहार (होना + हार) |
हुआ | करता हुआ (कर + हुआ) चलता हुआ (चल् (चलता) + हुआ) पढ़ता हुआ (पढ़ + हुआ) सुनता हुआ (सुन + हुआ) |
अंतर | मतांतर (मत + अंतर) मध्यांतर (मध्य + अंतर) रूपांतर (रूप + अंतर) समानांतर (समान + अंतर) |
अड़ | भुक्कड़ (भूख + अड़) |
आइन | ठकुराइन (ठाकुर + आइन) पंडिताइन (पंडित + आइन) मुंशीयाइन (मुंशी + आइन) |
आनी | इंद्राणी (इंद्र + आनी) जिठानी (जेठ + आनी) नौकरानी (नौकर + आनी) पंडितानी (पंडित + आनी) मर्दानी (मर्द + आनी) मेहतरानी (मेहतर + आनी) सेठानी (सेठ + आनी) |
आपा | बुढ़ापा (बूढ़ा + आपा) मुटापा (मोटा + आपा) रँडापा (राँड + आपा) |
आयत | टीकायत (टीका + आयत) पंचायत (पंच + आयत) बहुतायत (बहुत + आयत) लोकायत (लोक + आयत ) |
आया | सफ़ाया (साफ़ + आया) |
आर | कहार (कह + आर) कुम्हार (कुंभ (कुंभकार) + आर) गँवार (गाँव + आर ) चमार (चाम + आर ) लुहार (लोहा + आर ) गँवार (गाँव + आर) सुथार (सूथ (लकड़ी) + आर) सुनार (सोना + आर) |
आरी | कोठारी (कोठा + आरी) लुहारी (लोहा + आरी) |
आल | ससुराल (ससुर + आल) |
आलु | ईर्ष्यालु (ईर्ष्या + आलु) कृपालु (कृपा + आलु) दयालु (दया + आलु ) |
आस्पद | उपहासास्पद (उपहास + आस्पद) घृणास्द (घृणा + आस्पद ) विवादास्पद (विवाद + आस्पद) संदेहास्पद (संदेह + आस्पद) |
इक | कायिक (काया + इक) मासिक (मास + इक) भाषिक (भाषा + इक ) आंगिक (अंग + इक) आंचलिक (अंचल + इक) आंतरिक (अंतर + इक) आंशिक (अंश + इक) आत्यंतिक (अत्यंत + इक) आधुनिक (अधुना + इक) आध्यात्मिक (अध्यात्म + इक) आनुपातिक (अनुपात + इक) आनुवंशिक (अनुवंश + इक) आनुषंगिक (अनुषंग + इक) आपेक्षिक (अपेक्षा + इक) कारुणिक (करुणा + इक) काल्पनिक (कल्पना + इक) गार्हिक (गृह + इक) चामत्कारिक (चमत्कार + इक) चारित्रिक (चरित्र + इक) जागतिक (जगत् + इक) तांत्रिक (तंत्र + इक) पारंपरिक (परंपरा + इक) पारमार्थिक (परमार्थ + इक) पारलौकिक (परलोक + इक) पारितोषिक (परितोष + इक) पारिश्रमिक (परिश्रम + इक) पाशविक (पशु + इक) प्राथमिक (प्रथम + इक) प्रामाणिक (प्रमाण + इक) प्रासंगिक (प्रसंग + इक) माध्यमिक (मध्यम + इक) मानसिक (मनस् + इक) मार्मिक (मर्म + इक) याज्ञिक (यज्ञ + इक) यादृच्छिक (यदृच्छा + इक) लाक्षणिक (लक्षण + इक) व्यावसायिक (व्यवसाय + इक) व्यावहारिक (व्यवहार + इक) षाण्मासिक (षण्मास + इक) सांघातिक (संघात + इक) सांप्रदायिक (संप्रदाय + इक) सात्त्विक (सत्त्व + इक ) सामयिक (समय + इक) सामरिक (समर (युद्ध) + इक) सामवायिक (समवाय + इक) सामासिक (समास + इक) सामुदायिक (समुदाय + इक) सामुद्रिक (समुद्र + इक) सामूहिक (समूह + इक) सार्वत्रिक (सर्वत्र + इक) सार्वभौमिक (सर्वभूमि + इक) सार्वलौकिक (सर्वलोक + इक) हार्दिक (हृद् + इक) कायिक (काया + इक) आरंभिक (आरंभ + इक) भाषिक (भाषा + इक) मासिक (मास + इक) न्यायिक (न्याय + इक) नैयायिक (न्याय + इक) ऐंद्रिक (इंद्रिय + इक) ऐच्छिक (इच्छा + इक) ऐतिहासिक (इतिहास + इक) त्रैमासिक (त्रिमास + इक) दैनिक (दिन + इक) नैमित्तिक (निमित्त + इक) नैष्ठिक (निष्ठा + इक) पैशाचिक (पिशाच + इक) वैकल्पिक (विकल्प + इक) वैचारिक (विचार + इक) वैज्ञानिक (विज्ञान + इक) वैधानिक (विधान + इक) वैवाहिक (विवाह + इक) वैशेषिक (विशेष + इक) वैयक्तिक (व्यक्ति + इक) शैक्षणिक (शिक्षण + इक) शैक्षिक (शिक्षा + इक) स्थैतिक (स्थिति + इक) सैद्धांतिक (सिद्धांत + इक) नैतिक (नीति + इक) जैविक (जैव + इक) ऐकिक (एक + इक) दैविक (देव + इक) वैतनिक (वेतन + इक) वैदिक (वेद + इक) सैनिक (सेना + इक) औद्योगिक (उद्योग + इक) औपचारिक (उपचार + इक) औपनिवेशिक (उपनिवेश + इक) औपनिषदिक (उपनिषद् + इक) औपन्यासिक (उपन्यास + इक) कौटुंबिक (कुटुंब + इक) पौराणिक (पुराण + इक) पौष्टिक (पुष्ट + इक) बौद्धिक (बुद्धि + इक) मौखिक (मुख + इक) मौद्रिक (मुद्रा + इक) भौगोलिक (भूगोल + इक) भौतिक (भूत + इक) भौमिक (भूमि + इक) मौलिक (मूल + इक) |
इका | अध्यापिका (अध्यापक + इका) कलिका (कल + इका) पत्रिका (पत्र + इका) बालिका (बाल + इका) लतिका (लता + इका) लेखिका (लेखक + इका) |
इन | कठिन (कठ + इन ) जमादारिन (जमादार + इन ) नागिन (नाग + इन) नातिन (नाती + इन) पड़ोसिन (पड़ोस + इन) बाघिन (बाघ + इन) मलिन (मल + इन ) मालकिन (मालिक + इन) मालिन (माली + इन ) लुहारिन (लुहार + इन ) सुनारिन (सुनार + इन) |
इनी | कमलिनी (कमल + इनी) प्रणयिनी (प्रणय + इनी) भुजंगिनी (भुजंग + इनी) यक्षिणी (यक्ष + इनी) वाहिनी (वाहन + इनी) विहंगिनी (विहंग + इनी) सरोजिनी (सरोज + इनी) सर्पिणी (सर्प + इनी) |
इम | अग्रिम (अग्र + इम) पश्चिम (पश्च + इम) रक्तिम (रक्त + इम ) |
इमा | अणिमा (अणु + इमा) अरुणिमा (अरुण + इमा) गरिमा (गुरु + इमा) नीलिमा (नील + इमा ) पूर्णिमा (पूर्ण + इमा) मधुरिमा (मधुर + इमा ) महिमा (महत् + इमा) लालिमा (लाल + इमा ) हरीतिमा (हरित + इमा ) |
इल | कुटिल (कूट + इल) जटिल (जटा + इल) पंकिल (पंक + इल ) फेनिल (फेन + इल) रोमिल (रोम + इल ) स्नेहिल (स्नेह + इल) |
इष्ठ | गरिष्ठ (गुरु + इष्ठ) घनिष्ठ (घना + इष्ठ) बलिष्ठ (बल + इष्ठ) वरिष्ठ (वर + इष्ठ ) |
ईन | कुलीन (कुल + ईन) ग्रामीण (ग्राम + ईन) प्राचीन (प्राची (पूर्व) + ईन) शालीन (शील + ईन ) रंगीन (रंग + ईन) नमकीन (नमक + ईन) बेहतरीन (बेहतर + ईन) शौक़ीन (शौक़ + ईन) संगीन (संग + ईन) हसीन (हस + ईन) |
ईय | जातीय (जाति + ईय) भवदीय (भवत् (आप) + ईय) भारतीय (भारत + ईय) मानवीय (मानव + ईय) राष्ट्रीय (राष्ट्र + ईय) शारदीय (शारद् + ईय ) स्थानीय (स्थान + ईय ) नाभिकीय (नाभिक + ईय) स्वकीय (स्व + ईय ( क का आगम व इ का लोप)) परकीय (पर + ईय) राजकीय (राज + ईय) |
ईला | खर्चीला (खर्च + ईला) गर्वीला (गर्व + ईला) चमकीला (चमक + ईला) ज़हरीला (ज़हर + ईला) पथरीला (पत्थर + ईला) पनीला (पानी + ईला) रँगीला (रंग + ईला) लजीला (लाज + ईला) हठीला (हठ + ईला) |
उआ | कछुआ (कच्छप + उआ) कलुआ (काला + उआ) गेरुआ (गेरू (गेर्) + उआ) बबुआ (बाबू + उआ) मछुआ (मछ + उआ) मनुआ (मन + उआ) |
उक | इच्छुक (इच्छा + उक) कामुक (काम + उक) भिक्षुक (भिक्षु + उक ) भावुक (भौ (भू) + उक) |
उवा | कठुवा (काठ + उवा) मछुवा (मछ + उवा ) |
ऊटा | कलूटा (काला + ऊटा) |
एड़ी | गँजेड़ी (गाँजा + एड़ी) नशेड़ी (नशा + एड़ी) भँगेड़ी (भाँग + एड़ी) |
एल | गाँवड़ेल (गाँवड़ा + एल) नकेल (नाक + एल) फुलेल (फूल + एल) |
एला | अधेला (आधा + एला) अकेला (एक + एला) दुकेला (दो + एला ) सौतेला (सौत + एला) सौतेला (सौत + एला) |
एली | हथेली (हाथ + एली) |
ऐत | टिकैत (टीका + ऐत ) डकैत (डाका + ऐत) लठैत (लाठी + ऐत ) |
ऐल | खपरैल (खपर + ऐल) गुस्सैल (गुस्सा + ऐल) दँतैल (दाँत + ऐल) मूँछैल (मूँछ + ऐल) |
ऐला | कसैला (कस + ऐला) मटैला (माटी + ऐला ) वनैला (वन + ऐला ) विषैला (विष + ऐला) |
ओई | ननदोई (ननद + ओई) बहनोई (बहन + ओई) |
ओड़ी | मँगोड़ी (मूँग + ओड़ी) |
ओला | खटोला (खाट + ओला) फफोला (फफक (वृद्यि) + ओला) बतोला (बात + ओला) मझोला (माँझ + ओला) सँपोला/सपेला (साँप + ओला) |
क | दीपक (दीप + क) भिक्षुक (भिक्षु + क) स्वस्तिक (स्वस्ति + क) |
कर | भयंकर (भयम् + कर) रुचिकर (रुचि + कर) हितकर (हित + कर) |
ड़ा | चमड़ा (चाम + ड़ा) छकड़ा (छक + ड़ा) टुकड़ा (टूक + ड़ा ) तगड़ा (ताख (श्रेष्ठ) + ड़ा) दुखड़ा (दुःख + ड़ा ) मुखड़ा (मुख + ड़ा) अगड़ा (आगे + ड़ा) पिछड़ा (पीछे + ड़ा) |
ड़ी | अँतड़ी (आँत + ड़ी) चमड़ी (चाम + ड़ी) चौकड़ी (चौक + ड़ी) टँगड़ी (टाँग + ड़ी) तगड़ी (ताग + ड़ी) दमड़ी (दाम + ड़ी) पंखुड़ी (पंख + ड़ी) पगड़ी (पाग + ड़ी) रबड़ी (राब + ड़ी) रूँखड़ी (रूँख + ड़ी) |
चर | उभयचर (उभय + चर) गोचर (गो + चर) जलचर (जल + चर) थलचर (थल + चर) निशाचर (निशा + चर) |
चित् | कश्चित् (कः + चित्) कदाचित् (कदा + चित्) किंचित् (किम् + चित्) |
ज | अंबुज (अंबु + ज) अग्रज (अग्र + ज ) आत्मज (आत्म + ज) अनुज (अनु + ज ) नीरज (नीर + ज) पयोज (पयः + ज) मनसिज (मनस् + ज) वारिज (वारि + ज ) सरोज (सरः + ज) |
जा | अर्कजा (अर्क + जा) गिरिजा (गिरि + जा) शैलजा (शैल + जा) |
ज्ञ | नीतिज्ञ (नीति + ज्ञ) बहुज्ञ (बहु + ज्ञ) मनोज्ञ (मन: + ज्ञ) मर्मज्ञ (मर्म + ज्ञ) विशेषज्ञ (विशेष + ज्ञ) सर्वज्ञ (सर्व + ज्ञ) अभिज्ञ (अभि + ज्ञ) |
तः | अंततः (अंत + तः) मूलतः (मूल + तः) विशेषतः (विशेष + तः) सामान्यतः (सामान्य + तः) |
तन | अद्यतन (अद्य (आज तक) + तन) अधुनातन (अधुना + तन) नूतन (नव + तन) पुरातन (पुरा + तन) प्राक्तन (प्राक् + तन ) |
तम | तीव्रतम (तीव्र + तम) शीघ्रतम (शीघ्र + तम) उच्चतम (उच्च + तम ) नवीनतम (नवीन + तम) लघुतम (लघु + तम) |
तर | दृढ़तर (दृढ़ + तर) बृहत्तर (बृहत् + तर) उच्चतर (उच्च + तर) कठिनतर (कठिन + तर) निम्नतर (निम्न + तर) |
तव्य | भवितव्य (भावी + तव्य) |
ति | ख्याति (ख्या + ति) तृप्ति (तृप् + ति) दीप्ति (दीप् + ति) भ्रांति (भ्रम् + ति) शांति (शम् + ति) स्थिति (स्था + ति) |
त्व | गुरुत्व (गुरु + त्व) महत्त्व (महत् + त्व) नेतृत्व (नेता (नेत्र) + त्व) पुरुषत्व (पुरुष + त्व) बंधुत्व (बंधु + त्व) व्यक्तित्व (व्यक्ति + त्व) |
त्र | अन्यत्र (अन्य + त्र) एकत्र (एक + त्र) सर्वत्र (सर्व + त्र) |
द | अंबुद (अंबु + द) जलद (जल + द) दुःखद (दुःख + द) नीरद (नीर + द) पयोद (पय: + द) प्राणद (प्राण + द) मानद (मान + द) वारिद (वारि + द) सुखद (सुख + द) |
दायी | आनंददायी (आनंद + दायी) उत्तरदायी (उत्तर + दायी) कष्टदायी (कष्ट + दायी) सुखदायी (सुख + दायी) |
धर | गिरिधर (गिरि + धर) चंद्रधर (चंद्र + धर) चक्रधर (चक्र + धर) विद्याधर (विद्या + धर) |
नेर | आभानेर (आभा + नेर) गजनेर (गज + नेर) गोनेर (गो + नेर) जोबनेर (जोब + नेर) बीकानेर (बीका + नेर) साँगानेर (साँगा + नेर) |
पन | अपनापन (अपना + पन) छुटपन (छोटा + पन) पागलपन (पागल + पन) बचपन (बच्चा + पन) बड़प्पन (बड़ा + पन) बाँझपन (बाँझ + पन) भोलापन (भोला + पन) लड़कपन (लड़क + पन) सीधापन (सीधा + पन) |
पुर्वक | दृढ़तापूर्वक (दृढ़ता + पूर्वक) विधिपूर्वक (विधि + पूर्वक) |
मत् | श्रीमत् (श्री + मत्) |
मय | अन्नमय (अन्न + मय) जलमय (जल + मय) दमामय (दमा + मय) मनोमय (मन: + मय) |
मान् | श्रीमान् (श्री + मान्) |
मान | बुद्धिमान (बुद्धि + मान) मूर्तिमान (मूर्ति + मान) शक्तिमान (शक्ति + मान) शोभायमान (शोभा + मान) |
मेर | बाड़मेर (बाड़ + मेर) अजमेर (अज + मेर) जैसलमेर (जैसल + मेर) |
री | कोठरी (कोठा + री) गठरी (गाँठ + री) चकरी (चाक (चक्र) + री) छतरी (छाता + री) बाँसुरी (बाँस + री) |
ल | उर्मिल (ऊर्मि + ल) पीतल (पीत + ल) मंजुल (शीतल) (मंजु (शीत) + ल) |
ला | मँझला (माँझ + ला) धुँधला (धुँध + ला) लाड़ला (लाड़ (प्यार) + ला) श्यामला (श्याम + ला) अगला (आगे + ला) पिछला (पीछे + ला) |
वंत | कुलवंत (कुल + वंत) गुणवंत (गुण + वंत) दयावंत (दया + वंत) धनवंत (धन + वंत) बलवंत (बल + वंत) भगवंत (भगवान + वंत) शीलवंत (शील + वंत) |
वत् | पुत्रवत् (पुत्र + वत्) विधिवत् (विधि + वत्) |
वती | गुणवती (गुण + वती) प्रभावती (प्रभा + वती) भाग्यवती (भाग्य + वती) रूपवती (रूप + वती) |
वान | कोचवान (कोच + वान) गाड़ीवान (गाड़ी + वान) गुणवान (गुण + वान) धनवान (धन + वान) भाग्यवान (भाग्य + वान) रूपवान (रूप + वान) |
वी | ऊर्जस्वी (ऊर्जस् + वी) ओजस्वी (ओज + वी) तपस्वी (तपस् + वी) तेजस्वी (तेजस् + वी) मायावी (माया + वी) मेधावी (मेधा + वी) |
श | कोटिश: (कोटि (करोड़) + श:) क्रमश: (क्रम + श:) शतश: (शत + श:) |
शाली | गौरवशाली (गौरव + शाली) प्रतिभाशाली (प्रतिभा + शाली) शक्तिशाली (शक्ति + शाली) |
स्थ | कंठस्थ (कंठ + स्थ) तटस्थ (तट + स्थ) मध्यस्थ (मध्य + स्थ) स्वस्थ (स्व + स्थ) |
सा | अच्छा-सा (अच्छा + सा) उड़ता-सा (उड़ता + सा) खाली-सा (खाली + सा) छोटा-सा (छोटा + सा) दुबला-सा (दुबला + सा) बुखार-सा (बुखार + सा) मिलता-सा (मिलता + सा) मीठा-सा (मीठा + सा) मोटा-सा (मोटा + सा) |
हर | कष्टहर (कष्ट + हर) खंडहर (खंड + हर) दुखहर (दु:ख + हर) नैहर (नै + हर) पीहर (पी + हर) मनोहर (मन: + हर) विघ्नहर (विघ्न + हर) |
हरा | इकहरा (एक + हरा) चौहरा (चार + हरा) तिहरा (तीन + हरा) दुहरा (दो + हरा) सुनहरा (सोना + हरा) |
हला | रुपहला (रूप + हला) सुनहला (सोना + हला) |
हारा | चुड़िहारा (चूड़ी + हारा) पंनिहारा (पानी + हारा) लकड़हारा (लकड़ी + हारा) मनिहारा (मणि + हारा) |
हाल | ननिहाल (नानी + हाल) |
इ | दाशरथि (दशरथ + इ) पाणिनि (पणिन + इ) मारुति (मरुत् + इ) वाल्मीकि (वल्मीक + इ) संदीपनि (संदीपन + इ) सारथि (सरथ + इ) |
एय | आंजनेय (अंजनि + एय) आग्नेय (अग्नि + एय) आतिथेय (अतिथि + एय) आत्रेय (अत्रि + एय) उपमेय (उपमा + एय) कौंतेय (कुंती + एय) कार्तिकेय (कृतिका + एय) गांगेय (गंगा + एय) पाथेय (पथ + एय) पौरुषेय (पुरुष + एय) भागिनेय (भगिनि + एय) मार्कंडेय (मृकुंड + एय) राधेय (राधा + एय) वार्ष्णेय (वृष्णि + एय) |
अयन | रामायण (राम + अयन) नारायण (नारा (जल) + अयन) |
आयन | कात्यायन (कात्य + आयन) दांड्यायन (दांड्य + आयन) मौद्गल्यायन (मौद्गल्य + आयन) वात्स्यायन (वात्स्य + आयन) |
य | आदित्य (अदिति + य) आभिजात्य (अभिजात + य) औदार्य (उदार + य) काव्य (कवि + य) तारुण्य (तरुण + य) दांपत्य (दंपती + य) दारिद्र्य (दरिद्र + य) पाश्चात्य (पश्चात् + य) माधुर्य (मधुर + य) मालिन्य (मलिन + य) माहात्म्य (महात्मा + य) लालित्य (ललित + य) लावण्य (लवण + य) वात्स्य (वत्स + य) वात्सल्य (वत्सल + य) सादृश्य (सदृश + य) सान्निध्य (सन्निधि + य) साम्य (सम + य) सामरस्य (समरस + य) सामान्य (समान + य) साहचर्य (सहचर + य) स्वातंत्र्य (स्वतंत्र + य) स्वास्थ्य (स्वस्थ + य) प्राच्य (प्राची + य) आतिथ्य (अतिथि + य) दैत्य (दिति + य) नैकट्य (निकट + य) आतिथ्य (अतिथि + य) दैत्य (दिति + य) नैकट्य (निकट + य) नैपुण्य (निपुण + य) नैरंतर्य (निरंतर + य) नैराश्य (निराशा + य) नैवेद्य (निवेद + य) वैचित्य (विचित्र + य) वैधव्य (विधवा + य) वैभिन्न्य (विभिन्न + य) वैराग्य (विराग + य) वैशिष्ट्य (विशिष्ट + य) शैथिल्य (शिथिल + य) ऐश्वर्य (ईश्वर + य) दैन्य (दीन + य) धैर्य (धीर + य) औचित्य (उचित + य) औत्सुक्य (उत्सुक + य) औदार्य (उदार + य) कौमार्य (कुमार + य) मौद्गल्य (मुद्गल + य) सौंदर्य (सुंदर + य) सौजन्य (सुजन + य) सौभाग्य (सुभाग + य) दौत्य (दूत + य) शौर्य (शूर + य) सौम्य (सूम (चंद्र) + य) पार्थक्य (पृथक् + य) गार्हस्थ्य (गृहस्थी + य) वार्धक्य (वृधक + य) ऐक्य (एक + य) चैतन्य (चेतन + य) अंत्य (अंत + य) उत्पाद्य (उत्पाद + य) ओष्ठ्य (ओष्ठ + य) कंठ्य (कंठ + य) खाद्य (खाद + य) मूर्धन्य (मूर्धन् + य) दंत्य (दंत + य) पोष्य (पोष + य) भोज्य (भोज + य) वर्त्स्य (वर्त्स + य) |
अंदाज | गोलंदाज़ (गोल + अंदाज़) तीरंदाज़ (तीर + अंदाज़) |
आबाद | अहमदाबाद (अहमद + आबाद) गाजियाबाद (गाजी + आबाद) फ़िरोज़ाबाद (फ़िरोज़ + आबाद) |
आवर | ज़ोरावर (ज़ोर + आवर) दस्तावर (दस्त + आवर) दिलावर (दिल + आवर) बख़्तावर (बख़्त + आवर) |
इंदा | कारिंदा (कार + इंदा) चुनचुनिंदा (चुनचुन + इंदा) परिंदा (पर + इंदा) बाशिंदा ( बाश + इंदा) शर्मिंदा (शर्म + इंदा) |
इयत | असलियत (असल + इयत) आदमियत (आदमी + इयत) इंसानियत (इंसान + इयत) ख़ासियत (ख़ास + इयत) मिल्कियत (मिल्क + इयत) |
इश | आज़माइश (आज़मा + इश) पैदाइश (पैदा + इश) पैमाइश (पैमा + इश) फ़रमाइश (फ़रमा + इश) |
इस्तान | अफ़गानिस्तान (अफ़गान + इस्तान ) क़ब्रिस्तान (क़ब्र + इस्तान) तुर्किस्तान (तुर्क + इस्तान) नख़लिस्तान (नख़ल + इस्तान) |
ख़ाना | दवाख़ाना (दवा + ख़ाना) कारख़ाना (कार + ख़ाना) क़ैदख़ाना (क़ैद + ख़ाना) पागलख़ाना (पागल + ख़ाना) |
ख़ोर | जमाख़ोर (जमा + ख़ोर) आदमख़ोर (आदम + ख़ोर) चुगलख़ोर (चुगल + ख़ोर) टुक्कड़ख़ोर (टुकड़ा + ख़ोर) मुफ़्तख़ोर (मुफ़्त + ख़ोर) रिश्वतख़ोर (रिश्वत + ख़ोर) |
गर | कारीगर (कार + गर) जादूगर (जादू + गर) नीलगर (नील + गर) बाज़ीगर (बाज़ी + गर) |
गार | रोज़गार (रोज़ + गार) कामगार (काम + गार) ख़िदमतगार (ख़िदमत + गार) गुनाहगार (गुनाह + गार) मददगार (मदद + गार) यादगार (याद + गार) |
गाह | दरगाह (दर + गाह) ईदगाह (ईद + गाह) चरागाह (चर + गाह) बंदरगाह (बंदर + गाह) शिकारगाह (शिकार + गाह) |
गी | एकबारगी (एकबार + गी) ज़िंदगी (ज़िंदा + गी) दीवानगी (दीवाना + गी) पेशगी (पेश + गी) बानगी (बान + गी) मर्दानगी (मर्दान + गी) रवानगी (रवाना + गी) सादगी (सादा + गी) |
गिर | उठाईगीर (उठाई + गिर) जहाँगीर (जहाँ + गिर) बगलगीर (बगल + गिर) राहगीर (राह + गिर) |
चा | चमचा (चम्मच + चा) देग़चा (देग़ + चा) बगीचा (बाग़ + चा) |
ची | अफ़ीमची (अफ़ीम + ची) ख़जानची (ख़ज़ाना + ची) तबलची (तबला + ची) तोपची (तोप + ची) देग़ची (देग़ + ची) नक़लची (नक़ल + ची) बग़ीची (बाग़ + ची) बावरची (बावर + ची) मशालची (मशाल + ची) |
ज़ादा | रईसज़ादा (रईस + ज़ादा) शहज़ादा (शाह + ज़ादा) हरामज़ादा (हराम + ज़ादा) |
त | खिदमत (खादिम + त) चाहत (चाह + त) ज़रूरत (ज़रूर + त) बादशाहत (बादशाह + त) रहमत (रहम + त) शराफ़त (शरीफ़ + त) सल्तनत (सुल्तान + त) हजामत (हजाम + त) हुकूमत (हुकूम + त) |
दान | इत्रदान (इत्र + दान) क़द्रदान (क़द्र + दान) पानदान (पान + दान) पीकदान (पीक + दान) मच्छरदानी (मच्छर + दानी) मसालदानी (मसाला + दानी) रोशनदान (रोशन + दान) |
दार | खुशबूदार (खुशबू + दार) चमकदार (चमक + दार ) जमादार (जमा + दार) जिम्मेदार (जिम्मा + दार) ज़मींदार (ज़मीन + दार) तहसीलदार (तहसील + दार) थानेदार (थाना + दार) दुकानदार (दुकान + दार) मज़ेदार (मज़ा + दार) मालदार (माल + दार) रिश्तेदार (रिश्ता + दार) समझदार (समझ + दार) हवलदार (हवल + दार) हिस्सेदार (हिस्सा + दार) |
नवीस | अर्ज़ींनवीस (अर्ज़ीं + नवीस) ख़बरनवीस (ख़बर + नवीस) नक़्शनवीस (नक़्शा + नवीस) फ़ड़नवीस (फ़ड़ + नवीस) फ़र्दनवीस (फ़र्द + नवीस) |
नशीन | गद्दीनशीन (गद्दी + नशीन) तख़्तनशीन (तख़्त + नशीन) परदानशीन (परदा + नशीन) |
नाक | ख़तरनाक (ख़तरा + नाक) ख़ौफ़नाक (ख़ौफ़ + नाक) दर्दनाक (दर्द + नाक) शर्मनाक (शर्म + नाक) |
नामा | बाबरनामा (बाबर + नामा) मुख़्तारनामा (मुख़्तार + नामा) सुलहनामा (सुलह + नामा) हलफ़नामा (हल्फ़ + नामा) |
पोश | नक़ाबपोश (नक़ाब + पोश) पलंगपोश (पलंग + पोश) मेज़पोश (मेज़ + पोश) सफ़ेदपोश (सफ़ेद + पोश) |
बंद | क़लमबंद (क़लम + बंद) बख़्तरबंद (बख़्तर + बंद) बाजूबंद (बाजू + बंद) बिस्तरबंद (बिस्तर + बंद) मोहरबंद (मोहर + बंद) |
बाज़ | अड़ंगेबाज़ (अडंगा + बाज़) कबूतरबाज़ (कबूतर + बाज़) चालबाज़ (चाल + बाज़) दग़ाबाज़ (दग़ा + बाज़) धोखेबाज़ (धोखा + बाज़) नशेबाज़ (नशा + बाज़) नक्शेबाज़ (नक़शा + बाज़) |
बान | गिरहबान (गिरह + बान) दरबान (दर + बान) मेजबान (मेज + बान) मेहरबान (मेहर + बान) |
मंद | अक़्लमंद (अक़्ल + मंद) गरज़मंद (गरज़ + मंद) ज़रूरतमंद (ज़रूरत + मंद) दौलतमंद (दौलत + मंद) फ़ायदेमंद (फ़ायदा + मंद) शोहरतमंद (शोहरत + मंद) सेहतमंद (सेहत + मंद) |
वर | जानवर (जान + वर) ताक़तवर (ताक़त + वर) दिलावर (दिल + वर) नामवर (नाम + वर) हिम्मतवर (हिम्मत + वर) |
वार | उम्मीदवार (उम्मीद + वार) माहवार (माह + वार) तारीखवार (तारीख़ + वार) |