वाक्यांश | एक शब्द |
---|---|
अंक में सोनेवाला | अंकशायी |
हाथी को हाँकने का लोहे का तीखा औज़ार | अंकुश |
जो हिसाब-किताब की जाँच करता हो | अंकेक्षक |
किसी के शरीर की रक्षा करने वाला | अंगरक्षक |
मूलकथा में आनेवाला प्रसंग, लघु कथा | अंतःकथा |
महल का वह भाग जहाँ रानियाँ निवास करती हैं | अंतःपुर |
जो जातियों के बीच में हो | अंतरजातीय |
धरती और स्वर्ग (आकाश) के बीच का स्थान | अंतरिक्ष |
तट का जो भाग जल के भीतर हो | अंतरीप |
मन में होनेवाला स्वाभाविक ज्ञान | अंतर्ज्ञान |
जो सबके मन की बात जानता हो | अंतर्यामी |
जिस (नदी) के जल का प्रवाह गुप्त हो | अंतस्सलिला |
वह विद्यार्थी जो आचार्य के पास ही निवास करता हो | अंतेवासी |
जिसका जन्म निम्न वर्ण में हुआ है | अंत्यज |
जो बिना सोचे-समझे अनुगमन करे | अंधानुगामी |
पानी भरनेवाला | अंबुवाह |
अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना | अंशदान |
जिसको कहा न जा सके | अकथनीय |
जिसकी कल्पना न की जा सके | अकल्पनीय |
जिसको काटा न जा सके | अकाट्य |
जिसके पास कुछ भी नहीं हो | अकिंचन |
जिस लड़की का यौवन क्षत नहीं हुआ | अक्षतयौवना |
जो पासे के खेल में कुशल हो | अक्षधूर्त |
जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो | अक्षम |
जो क्षमा न किया जा सके | अक्षम्य |
जिसका क्षय न हो | अक्षय |
जिसका खंडन न किया जा सके | अखंड/अखंडनीय |
जो खाने योग्य न हो | अखाद्य |
जिसकी गिनती न की जा सके | अगणित |
जहाँ पहुँचा न जा सके | अगम्य |
जिसकी निंदा न की गई हो | अगर्हित |
जो बहुत गहरा हो | अगाध |
जो इंद्रियों (गो) द्वारा न जाना जा सके | अगोचर |
बहुत कठिन मानदंडों की परीक्षा | अग्नि-परीक्षा |
जो पहले गिना जाता हो | अग्रगण्य |
जो पहले जन्मा हो (बड़ा भाई) | अग्रज |
सबसे आगे रहनेवाला | अग्रणी |
समाचार-पत्र का मुख्य लेख | अग्रलेख/सम्पादकीय |
आगे का विचार करनेवाला | अग्रसोची |
जिसका चिंतन नहीं किया जा सके | अचिंतनीय, अचिंत्य |
जिस पर चिंतन न किया गया हो | अचिंतित |
जिसका चिंतन न किया जा सके | अचिंत्य |
जिसकी चिकित्सा न हो सके | अचिकित्स्य |
जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके | अच्युत |
प्रसूता (संतान को जन्म देनेवाली) को दिया जानेवाला भोजन | अछवानी |
जो छूने योग्य न हो | अछूत |
जो छुआ न गया हो | अछूता |
जिसका जन्म न हो | अज/अजन्मा |
जिसने अभी तक जन्म न लिया हो | अजन्मा |
जो कभी बूढ़ा न हो | अजर |
जिसका कोई शत्रु न जन्मा हो | अजातशत्रु |
जिसको जीता न जा सके | अजेय |
जो कुछ नहीं जानता हो | अज्ञ/अज्ञानी |
जिसका पता न हो | अज्ञात |
जिसके कुल/वंश का पता ज्ञान न हो | अज्ञातकुल |
ऐसे स्थान पर निवास जहाँ कोई पता न पा सके | अज्ञातवास |
जिसे जाना न जा सके | अज्ञेय |
जो अपनी बात से टले नहीं | अटल |
घर के सबसे ऊपर के खंड की कोठरी | अटारी |
न टूटनेवाला | अटूट |
जिस हँसी से अट्टालिका तक हिल जाए/ ठहाका लगाकर हँसना | अट्टहास |
जो अपनी जगह से न डिगे | अडिग |
अंड से जन्म लेनेवाला | अंडज |
जो तर्क से परे हो | अतर्क्स/तर्कातीत |
किसी बात पर व्यर्थ प्रलाप करना | अतिकथा |
मर्यादा का उल्लंघन करके किया हुआ | अतिकृत |
सीमा का अनुचित उल्लंघन | अतिक्रमण |
जिसके आगमन की तिथि निश्चित न हो | अतिथि |
आवश्यकता से अधिक बरसात | अतिवृष्टि |
किसी बात को अत्यधिक बढ़ाकर कहना | अतिशयोक्ति |
जिसका ज्ञान इंद्रियों के द्वारा न हो | अतींद्रिय |
जो व्यतीत हो गया हो | अतीत |
जो ऊँचा न हो | अतुंग |
जिसकी तुलना न की जा सके | अतुलनीय |
नाटक में बड़ी बहन | अत्तिका |
जिसका त्याग न ही सके | अत्याज्य |
शीघ्रता का अभाव | अत्वरा |
जिसकी गहराई का पता न लग सके | अथाह |
जिसका दमन न किया जा सके | अदम्य |
जो देखने योग्य न हो | अदर्शनीय |
आगे का विचार न कर सकनेवाला | अदूरदर्शी |
जिसे देखा न जा सके | अदृश्य |
जो पहले न देखा गया हो | अदृष्टपूर्व |
जो आज तक से संबंध रखता है | अद्यतन |
जिसके बराबर दूसरा न हो | अद्वितीय |
जो ऋण लेता है (कर्जदार) | अधमर्ण |
होठों पर लगी लाली (पान की लाली की लकीर) | अधरज |
धर्म-शास्त्र के विरुद्ध कार्य | अधर्म |
जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो | अधिकृत |
पहाड़ के ऊपर की (समतल) ज़मीन (टेबिल लैंड) | अधित्यका |
सर्वाधिक अधिकार प्राप्त शासक | अधिनायक |
विधायिका द्वारा स्वीकृत नियम | अधिनियम |
अधिक से अधिक लिया जाता है | अधिभार / अधिकर |
रथ पर चढ़ा हुआ योद्धा | अधिरथी |
किसी पक्ष का समर्थन करनेवाला वकील | अधिवक्ता |
वास्तविक मूल्य के ऊपर लिया जानेवाला शुल्क | अधिशुल्क |
वैधानिक सूचना जो सरकार द्वारा राजपत्र में प्रकाशित हो | अधिसूचना |
किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की निगरानी रखे | अधीक्षक |
अध्ययन किया हुआ | अधीत |
जो अब तक से संबंध रखता है | अधुनातन |
उतरती युवावस्था का | अधेड़ |
नीचे की ओर मुख किया हुआ | अधोमुखी |
नीचे (अधः) लिखा हुआ | अधोलिखित |
जिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित हैं | अधोहस्तारक्षरकर्ता |
किसी सभा या संस्था का प्रधान | अध्यक्ष |
राष्ट्रपति/राज्यपाल द्वारा जारी आदेश/सीमित अवधि का आदेश | अध्यादेश |
ज्ञात या कल्पित तथ्यों के आधार पर लिया गया निर्णय | अध्याहरण |
वह स्त्री जिसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया हो | अध्यूढ़ा |
जिसका अंत न हो | अनंत |
जो बिना अंतर (गैप) के घटित हो | अनंतर |
जिसे गिना न जा सके | अनगिनत |
आज के दिन से पूर्व का काल | अनद्यतन भूत |
अन्य से संबंध न रखनेवाला, किसी एक में ही आस्था रखनेवाला | अनन्य |
जिसका कोई दूसरा उपाय न हो | अनन्योपाय |
जिसकी अपेक्षा न हो | अनपेक्षित |
जिसे किसी बात का पता न हो | अनभिज्ञ |
जिसके विषय में कोई ज्ञान न हो | अनवगत, अज्ञात |
जो सदा से चलता आ रहा है | अनवरत / सनातन |
जिस पर आक्रमण न किया गया हो | अनाक्रांत |
जो कभी न आया हो (भविष्य) | अनागत |
जो किसी कार्य के होने के पूर्व उसका अनुमान करे | अनागतविधाता |
जिसके माता-पिता न हो | अनाथ |
जिसका कोई आदि/प्रारंभ न हो | अनादि |
जिसका आदर न किया गया हो | अनादूत |
कनिष्ठा (सबसे छोटी) और मध्यमा के बीच की उँगली | अनामिका |
बिना किसी प्रयास के | अनायास |
जो दोहराया न गया हो | अनावर्त |
जिसकी आवश्यकता न हो | अनावश्यक |
जो ढका हुआ न हो | अनावृत |
वर्षा का बिलकुल न होना | अनावृष्टि |
जिसे बुलाया न गया हो | अनाहूत |
जिसका कोई घर (निकेत) न हो | अनिकेत |
वह सिद्धांत जो हर वस्तु को नश्वर मानता हो | अनित्यवादी |
पलक को झपकाए बिना | अनिमेष, निर्निमेष |
जिसका निर्णय न हो पाया हो | अनिर्णित |
जो नियंत्रण में न हो | अनियंत्रित |
जो नियमानुसार न हो | अनियमित |
जिसका विरोध न हुआ हो या न हो सके | अनिरुद्ध, अविरोधी |
जिसका भाषा द्वारा वर्णन न किया जा सके | अनिर्वचनीय, अवर्णनीय |
जिसका निवारण न किया जा सके/जिसे करना आवश्यक हो | अनिवार्य |
जिसके बारे में कोई निश्चय न हो | अनिश्चित |
किसी के दुःख से दुखी होकर उस पर दया करना | अनुकंपा |
अनुकरण करने योग्य व्यवहार (कार्य का अनुकरण) | अनुकरणीय |
किसी के पीछे चलनेवाला (अनुगमन करनेवाला) | अनुगामी, अनुयायी |
जो अनुग्रह (कृपा) से युक्त हो | अनुगृहीत |
किसी छोटे पर प्रसन्न हो कर उसका उपकार करना | अनुग्रह |
जिस भाई ने बाद में जन्म लिया हो (छोटा भाई) | अनुज |
जिसका उत्तर न दिया गया हो | अनुत्तरित |
जो परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुआ हो | अनुत्तीर्ण |
किसी कार्य के लिए दी जानेवाली सहायता | अनुदान |
जिसकी उपमा न दी जा सके | अनुपम |
अनुभव प्राप्त व्यक्ति | अनुभवी |
जिसका अनुभव किया गया हो | अनुभूत |
ज्ञात के आधार पर अज्ञात का ज्ञान | अनुमान |
किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया | अनुमोदन |
किसी संप्रदाय या सिद्धांत का समर्थन करनेवाला | अनुयायी |
प्रेम उत्पन्न करनेवाला | अनुरंजक |
वह व्यक्ति जो किसी व्यक्ति या वस्तु के प्रति आसक्त हो | अनुरक्त |
जिसका उच्चारण न किया गया हो | अनुच्चरित |
बार-बार बोलना | अनुलाप |
उच्च वर्ण के पुरुष के साथ निम्न वर्ण की स्त्री का विवाह | अनुलोम विवाह |
जिसका उल्लंघन करना उचित न हो | अनुल्लंघनीय |
एक भाषा में लिखी या कही गई बात को | अनुवाद |
अन्य भाषा में लिखने या कहने की क्रिया | अनुवाद |
परंपरा से चली आई कथा | अनुश्रुति |
अनुसंधान की इच्छा | अनुसंधित्सा |
अनुसरण (संपूर्ण रूप में) करने योग्य | अनुसरणीय |
पहले लिखे गए पत्र का स्मरण करते हुए लिखा गया पत्र | अनुस्मारक |
अनुवाद किया हुआ/जिस ग्रंथ का अनुवाद हो गया हो | अनूदित |
अविवाहित महिला | अनूढ़ा |
जो जानवर किसी की देख-रेख में न रहा हो | अनेर |
नवागत/शिशु को पहले-पहल अन्न खिलाने की क्रिया | अन्नप्राशन |
दूध पिलानेवाली धाय | अन्ना |
जिसका मन कहीं अन्यत्र लगा हो | अन्यमनस्क |
एक से अधिक माताओं से उत्पन्न हुए भाई | अन्योदर |
नीचे की ओर लाना या खींचना | अपकर्ष |
जो पहले पढ़ा न गया हो | अपठित |
जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध है | अपथ्य |
विकृत शब्द या भाषा | अपभ्रंश |
जिसका अपराध सिद्ध हो गया हो | अपराधी |
वह समय जो दोपहर के बाद आता है | अपराह्न |
आवश्यकता से अधिक धन हो तो उसका त्याग | अपरिग्रह |
जो ढका हुआ न हो | अपरिछिन्न |
जो सँवारा या साफ़ न किया जा सके | अपरिमार्जित |
जिसे मापा न जा सके | अपरिमेय |
साधारण नियम के विरुद्ध बात | अपवाद |
जो धन को व्यर्थ ही खर्च करता हो | अपव्ययी |
देह का दाहिना भाग (सव्य-बायाँ का उलटा-दायाँ) | अपसव्य |
जिससे आर-पार न देखा जा सके | अपारदर्शी |
जो पूरा या भरा हुआ न हो | अपूर्ण |
जिसकी अपेक्षा हो | अपेक्षित |
जो पीने योग्य न हो | अपेय |
जिसकी आकृति का कोई और न मिले | अप्रतिरूप |
जिसकी आशा न की गई हो | अप्रत्याशित |
जो प्रमाण से सिद्ध न हो सके | अप्रमेय |
जो व्यक्ति विदेश में रहता हो | अप्रवासी |
जिस वस्त्र को पहना न गया हो, न जोता हुआ खेत | अप्रहत |
स्वर्ग की नर्तकी | अप्सरा / अमरांगना |
जो भय रहित हो/जिसे भय न हो | अभय/निर्भय |
किसी को भय/त्रास से बचाने का दान | अभयदान |
जाननेवाला | अभिज्ञ |
किसी श्रेष्ठ का स्वागत | अभिनंदन |
अभिनय करनेवाला पुरुष | अभिनेता |
अभिनय करनेवाली स्त्री | अभिनेत्री |
जिस पर अभियोग (अपराध का आरोप) लगाया गया हो | अभियुक्त |
जो किसी पर अभियोग लगाए | अभियोगी |
किसी विशेष वस्तु की हार्दिक इच्छा | अभिलाषा |
जिसे शाप दिया गया है | अभिशप्त |
किसी काम के बार-बार करने की तीव्र इच्छा | अभीप्सा |
जो पहले न हुआ हो | अभूतपूर्व |
जिसको भेदा न जा सके | अभेद्य |
जो कभी मरे नहीं | अमर |
आम का बगीचा | अमराई |
इंद्र की पुरी | अमरावती |
जो मनुष्य के लिए उचित न हो | अमानुषिक |
जो असत्य न बोले | अमिथ्यावादी |
जिस वस्तु का मूल्य न आँका जा सके | अमूल्य |
जो बिन माँगे मिल जाए | अयाचित |
जिसकी कोई रक्षा न कर रहा हो | अरक्षित |
जो साहित्य-कला आदि में रस न ले | अरसिक |
जिसको लाँघा न जा सके | अलंघ्य |
कुबेर की नगरी | अलकापुरी |
जिसको देखा न जा सके | अलक्ष्य |
जिसको प्राप्त न किया जा सके | अलभ्य |
जो इस लोक/संसार से संबंधित न हो | अलौकिक |
जो कम जानता हो | अल्पज्ञ |
जो कम बोलता हो | अल्पभाषी |
बहुत कम बरसात होना | अल्पवृष्टि |
आदेश की अवहेलना | अवज्ञा |
जो वध करने योग्य न हो | अवध्य |
जो कार्य अवश्य होनेवाला हो | अवश्यंभावी |
भाव को छिपाना | अवहित्था |
न कहने योग्य वचन | अवाच्य |
जिस पर विचार न किया गया हो | अविचारित |
जिसका विभाजन न किया गया हो | अविभक्त |
जिसका विभाजन न किया जा सके | अविभाज्य |
जिसका विवाह न हुआ हो | अविवाहित, अपरिणीत |
अच्छा-बुरा समझने की शक्ति का अभाव | अविवेक |
जो भला-बुरा न समझता हो/सोच-समझकर काम न करता हो | अविवेकी |
जिस पर विश्वास न किया जा सके | अविश्वसनीय |
जिस स्त्री के पुत्र और पति न हो | अवीरा |
वह कार्य जो बिना वेतन के किया जाए | अवैतनिक |
जो विधि या कानून के विरुद्ध हो | अवैध |
जो विधान के अनुसार न हो | अवैधानिक |
जिसको व्यवहार में न लाया गया हो | अव्यवहृत |
जिसमें शक्ति न हो | अशक्त |
न हो सकनेवाला (कार्य आदि) | अशक्य |
शोक से रहित हो | अशोक |
जो शोक करने योग्य न हो | अशोच्य / अशोक्य |
जो कहने-सुनने-देखने में लज्जापूर्ण, घिनौना हो | अश्लील |
जो अश्व का आरोही है / जो घोड़े पर सवार है | अश्वारोही |
आठ पदवाला | अष्टपदी |
जिस पुस्तक में आठ अध्याय हों/पाणिनि का व्याकरण ग्रंथ | अष्टाध्यायी |
जिसमें संदेह न हो | असंदिग्ध |
जो संभव न हों/जो नहीं हो सकता | असंभव |
जो समान न हो | असम / असमान |
जो सहनशील न हो | असहिष्णु |
जिसको सहन न किया जा सके | असह्य |
जो विधान या नियम के विरुद्ध हो | असांविधानिक |
जिस रोग का इलाज न किया जा सके | असाध्य रोग/लाइलाज |
जिसे साधा न जा सके / जो वश में न आ सके | असाध्य |
जो समयानुसार उचित न हो | असामयिक |
जो स्त्री सूर्य भी न देख सके (घर के अंदर ही रहनेवाली) | असूर्यपश्या |
ध्यान करने योग्य अथवा लक्ष्य | ध्येय |
अपने स्थान पर अचल रहनेवाला | ध्रुव |
गिरने से (प्राकृतिक आपदा या मानवीय प्रयासों से) कुछ ही बची इमारत | ध्वंसावशेष |
नाक से अपने-आप निकलनेवाला खून | नकसीर |
नाखून से चोटी तक का वर्णन | नखशिख वर्णन |
सम्मान में दी जानेवाली भेंट | नज़राना |
तांडव नृत्य की मुद्रा में शिव | नटराज |
जिसका सर झुका हुआ हो | नतमस्तक |
जो आकाश में विचरण करता है (पक्षी) | नभचर (नभश्चर) |
जिसका जन्म अभी-अभी हुआ हो | नवजात |
जो नया-नया आया है | नवागत (नवांगतुक) |
जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ हो | नवोढ़ा |
जिसका उदय हाल में हुआ हो | नवोदित |
जो वस्तु नाशवान हो | नश्वर |
पुत्री की लड़की | नातिन |
जो वेद की सत्ता में विश्वास नहीं करता हो | नास्तिक |
लताओं से आच्छादित रमणीय स्थान | निकुंज |
जो प्रतिदिन नहाता हो | नित्यस्नायी |
जो पढ़ना-लिखना न जानता हो | निरक्षर |
जिसका कोई अर्थ न हो | निरर्थक |
जिसकी कोई अवधि निश्चित न हो | निरवधि |
जिसके अवयव न हो | निरवयव |
जिसका कोई आकार/रूप न हो | निराकार |
जिससे किसी प्रकार की हानि न हो | निरापद |
जो माँस न खाता हो/माँसरहित | निरामिष |
जिसकी आशाएँ नष्ट हो गई हों | निराश |
जो यह मानता है कि संसार में कुछ भी अच्छा होने की आशा नहीं है | निराशावादी |
बिना आहार (भोजन) के | निराहार |
जो उत्तर न दे सके | निरुत्तर |
जिसका कोई उद्देश्य न हो | निरुद्देश्य |
जिसकी किसी से उपमा / तुलना न की जा सके | निरुपम |
जिसके पास कोई उपाय न हो | निरुपाय |
जो किसी भी गुट में न हो | निर्गुट/तटस्थ |
जो गुण-दोष का विवेचन करता हो | आलोचक |
किसी अवधि से संबंध रखनेवाला | आवधिक |
जो नई चीज़ निकाले या खोज करे | आविष्कार/ईजाद |
आशा से कहीं अधिक बढ़कर | आशातीत |
वह कवि जो तत्काल कविता कर सके | आशुकवि |
जो शीघ्र प्रसन्न हो जाए (आशु-शीघ्र) | आशुतोष |
जिसे आश्वासन पर विश्वास हो | आश्वस्त |
जो मृत्यु के समीप हो | आसन्नमृत्यु |
जो ईश्वर में विश्वास रखता हो | आस्तिक |
जिसे बुलाया गया हो | आहूत |
जो इंद्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो | इंद्रजीत |
जो इंद्रियों से परे हो | इंद्रियातीत |
वह चीज़ जिसकी चाह हो | इच्छित |
किन्हीं घटनाओं का कालक्रम से किया गया यथातथ्य वर्णन | इतिवृत्त |
इतना ही पर्याप्त है (इति-इतना, अलम् = पर्याप्त) | इत्यलम् |
इंद्रियों को वश में करनेवाला | इंद्रियजित (जितेंद्रिय) |
इस लोक से संबंधित | इहलौकिक |
जिसकी ईप्सा (इच्छा, लालसा) की गई हो | ईप्सित |
जो दूसरे की उन्नति देखकर जलता हो | ईर्ष्यालु |
पूर्व और उत्तर के बीच की दिशा | ईशान |
जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया हो | उऋण |
स्वप्न में बड़बड़ाना करना | उचावा |
भोजन करने के बाद बचा हुआ अन्न/जूठन | उच्छिष्ट |
तिनकों से बना घर | उटज |
ऊपर की ओर उछाला या फेंका हुआ | उत्क्षिप्त |
वह पर्वत जहाँ से सूर्य और चंद्रमा उदित होते माने जाते हैं | उदयाचल |
जिसका मन जगत् से उचट गया हो | उदासीन |
जिसका उदाहरण दिया गया हो | उदाहृत |
नई योजना को सर्वप्रथम काम में लाने का उत्सव | उद्घाटन |
जिसका उद्धरण दिया गया हो | उद्धृत |
जो धरती को चीर (फोड़) कर जन्मता है | उद्भिज/उद्भिद |
जिसके ऊपर किसी का उपकार हो | उपकृत |
पर्वत के नीचे तलहटी की भूमि | उपत्यका |
दो दिशाओं के बीच की दिशा | उपदिशा |
आकाश में तारे का टूटना | उपप्लव |
जिसका ऊपर कथन किया गया हो | उपर्युक्त |
जिसकी दो में निष्ठा हो | उभयनिष्ठ |
छाती का घाव | उरक्षत |
जो छाती के बल चलता हो (साँप आदि) | उरग (सर्प) |
ऐसी ज़मीन जो अच्छी उत्पादक हो | उर्वरा |
किसी के संबंध में कुछ लिखने / वर्णन करने योग्य | उल्लेखनीय |
ऊपर की ओर जानेवाला | ऊर्ध्वगामी |
ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँस | ऊर्ध्वश्वास |
गर्मी/गरमी से उत्पन्न | ऊष्मज |
जिस भूमि में कुछ भी पैदा न होता हो | ऊसर |
विचारों का ऐसा प्रवाह जिससे कोई निष्कर्ष न निकले | ऊहापोह |
किसी एक पक्ष से संबंध रखनेवाला | एकपक्षीय |
वह स्थिति जो अंतिम निर्णायक हो, निश्चित | एकांतिक |
जो केवल एक आँखवाला हो | एकाक्ष |
जिस पर किसी एक का ही अधिकार हो | एकाधिकार |
जो दिन में एकबार आहार करे | एकाहारी |
कई जगह से मिलकर इकट्ठा किया हुआ /अनेक को एक में किया हुआ | एकीकृत |
सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा | एषणा |
इंद्रियों को भ्रमित करनेवाला | ऐंद्रजालिक |
जो इंद्रियों से संबंधित हो | ऐंद्रिय |
जो व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता हो | ऐच्छिक |
जो इस लोक से संबंधित हो | ऐहिक/ऐहलौकिक |
साँप-बिच्छू के ज़हर या भूत-प्रेत के भय को मंत्रों से झाड़ने वाला | ओझा |
जो मात्र शिष्टाचार, व्यावहारिकता के लिए हो | औपचारिक |
जो उपनिषदों से संबंधित हो | औपनिषदिक |
विवाहित पत्नी से उत्पन्न पुत्र | औरस |
कष्टों या काँटों से भरा हुआ | कंटकाकीर्ण |
जो कटु बोलता है | कटुभाषी |
दो व्यक्तियों की परस्पर होनेवाली बातचीत | कथोपकथन |
ऐसी लड़की जिसका विवाह न हुआ हो | कन्या/कुमारी |
शिव की जटाएँ | कपर्द |
काला पीला मिला रंग (भूरा रंग) | कपिश |
जिस स्त्री की बोली कठोर हो | कर्कशा |
कर्म करने में तत्पर व्यक्ति | कर्मठ |
सुबह का भोजन | कलेवा |
जो कल्पना से परे हो | कल्पनातीत |
बर्तन बेचनेवाला | कसेरा |
जिस स्त्री को एक ही संतान होकर रह जाए | काकबंध्या |
दुःख, भय आदि के कारण उत्पन्न ध्वनि | काकु |
जो दुःख या भय से पीड़ित हो | कातर |
शृंगारिक वासनाओं के प्रति आकृष्ट | कामुक |
अपनी ग़लती स्वीकार करनेवाला | कायल |
नियम विरुद्ध या निंदनीय कार्य करनेवालों की सूची | काली सूची |
अपने काम के बारे में कुछ निश्चय न करनेवाला | किंकर्तव्यविमूढ़ |
जो बात पूर्व काल से लोगों में कह-सुन कर प्रचलित हो | किंवदंती/जनश्रुति |
ईश्वर का सामूहिक रूप से किया जानेवाला गुणगान | कीर्तन |
जिसकी अब कीर्ति शेष रह गई हो | कीर्तिशेष |
वृक्ष, लता, फूलों से घिरा हुआ कोई सुंदर स्थान | कुंज |
बुरे मार्ग पर जानेवाला व्यक्ति | कुमार्गगामी |
कुल का नाश करनेवाला | कुलांगार |
जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो | कुलीन |
जिसकी बुद्धि कुश (डाभ) के अग्र भाग (नोक) की तरह तेज हो | कुशाग्रबुद्धि |
बुरी संगत में रहनेवाला | कुसंगी |
अमावस्या की रात | कुहू |
कुएँ के मेंढ़क के समान संकीर्ण बुद्धिवाला | कूपमंडूक |
अपने लिए किए हुए उपकार को भुला देनेवाला | कृतघ्न |
अपने लिए किए हुए उपकार को याद रखनेवाला | कृतज्ञ |
जिसने संकल्प कर रखा है | कृतसंकल्प |
किसी की कृपा से पूर्णरूपेण संतुष्ट | कृतार्थ |
जो धन को अत्यधिक कंजूसी से खर्च करता है | कृपण (कंजूस) |
वह नायिका जो कृष्ण पक्ष में अपने प्रेमी से मिलने जाती हो | कृष्णाभिसारिका |
सर्प के शरीर से निकली हुई खोली | केंचुली |
जो केंद्र से हटकर दूर जाता हो | केंद्रापसारी |
जो केंद्र की ओर उन्मुख होता हो | केंद्राभिसारी / केंद्राभिमुख |
तारों को छोड़कर वीणा का शेष भाग | कोलंबक |
कुंती का पुत्र | कौंतेय |
जिसे क्रय किया गया हो | क्रीत |
जो पुरुषत्वहीन हो | क्लीव |
जिसका कुछ ही समय में नाश हो जाए | क्षणभंगुर |
पूर्व में हुई हानि की भरपाई | क्षतिपूर्ति |
जो क्षमा करनेवाला हो | क्षमाशील |
जो क्षमा किया जा सके | क्षम्य |
जहाँ धरती और आकाश मिलते दिखाई देते हों | क्षितिज |
जिसका हाथ बहुत तेज़ चलता हो | क्षिप्रहस्त |
जो भूख मिटाने के लिए बेचैन हो | क्षुधातुर |
भूख से पीड़ित | क्षुधार्त |
दूसरे की हत्या करनेवाला | क़ातिल (हत्यारा) |
दूसरों के मत का विरोध करना | खंडन |
आकाश के पिंडों का विवेचन करनेवाला | खगोलशास्त्र |
ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चंद्र का पूरा बिंब ढक जाए | खग्रास |
जो व्यक्ति अपने हाथ में तलवार लिए रहता हो | खड्गहस्त |
जिसके सिर पर बाल न हो (गंजा) | खल्वाट |
खाने के योग्य वस्तु | खाद्य |
जो आकाश में विचरण करे (पक्षी) | खेचर |
जो अशिष्ट व्यवहार करता हो | गँवार |
जहाँ से गंगा नदी का उद्गम होता है। | गंगोत्री |
आकाश को स्पर्श करनेवाला | गगनचुंबी |
शरीर का व्यापार करनेवाली स्त्री | गणिका |
पहले से चली आ रही परंपरा का अनुपालन करनेवाला | गतानुगतिक |
देर से पचनेवाला | गरिष्ठ |
वह स्त्री जिसका यौवन ढल गया हो | गलितयौवना |
जिस नाटक के संवाद गीतों के रूप में लिखे हों | गीतिनाटिका / गीतिनाट्य |
गुप्त रूप से घूमकर सूचना देनेवाला | गुप्तचर |
हर पदार्थ को अपनी ओर आकृष्ट करनेवाली गुरुत्व शक्ति | गुरुत्वाकर्षण |
जो बोल नहीं सकता है | गूँगा |
जो बात गूढ़ (रहस्यपूर्ण) हो | गूढ़ोक्ति |
घर या देश के अंदर ही लोगों की आपसी लड़ाई | गृहयुद्ध |
जो इंद्रियों के ज्ञान के बाहर है | गोतीत |
दिन और रात्रि के बीच का समय (संध्या का वह समय जब गायें जंगल से लौटती हैं और उनके चलने की धूल आसमान में उड़ती है। | गोधूली वेला |
जो छिपाने योग्य हो | गोपनीय |
जो ग्रहण करने योग्य हो | ग्राह्य |
ज़िम्मेदारी पूरी न करनेवाला | गैर-ज़िम्मेदार |
घास खोदकर जीवन-निर्वाह करनेवाला | घसियारा/घसेरा |
शरीर की हानि करनेवाला | घातक |
जो पदार्थ घुलने योग्य हो | घुलनशील |
कोई कार्य करने के लिए नाजायज़ रूप में धन लेनेवाला | घूसखोर |
जो घृणा का पात्र हो | घृणित / घृणास्पद |
सर्पों का स्वामी | फणींद्र |
फल देनेवाला | फलदायी |
केवल फलों पर निर्वाह करनेवाला | फलाहारी |
फल की इच्छा रखनेवाला | फलेच्छु |
घूम-फिरकर सौदा बेचनेवाला | फेरीवाला |
जिसके सिर पर चंद्र-कला हो (शिव) | चंद्रचूड़/चंद्रशेखर |
वह काव्य जिसमें पद्म व गद्य मिश्रित हो | चंपू |
चक्र के रूप में घूमती हुई चलनेवाली हवा | चक्रवात |
ब्याज का वह प्रकार जिसमें मूल के ब्याज पर भी ब्याज लगता है | चक्रवृद्धि |
आश्चर्य में डाल देनेवाला कार्य | चमत्कार |
आँख से संबंध रखनेवाला | चाक्षुष |
चिंता (चिंतन) करने योग्य बात | चिंतनीय/चिंत्य |
सभी प्रकार की चिंताओं को दूर करनेवाली एक मणि | चिंतामणि |
कार्य करने की इच्छा करनेवाला | चिकीर्ष |
कार्य करने की इच्छा | चिकीर्षा |
चेतन स्वरूप की माया | चिद्विलास |
लंबे समय तक जीनेवाला | चिरंजीवी |
जो चिरकाल से चला आया है | चिरंतन |
चिरनिद्रा (मृत्यु) को प्राप्त हुआ | चिरनिद्रित |
बहुत समय से परिचित | चिरपरिचित |
जो बहुत समय तक ठहर सके | चिरस्थायी |
जो देर तक स्मरण के योग्य हो | चिरस्मरणीय |
जिस परं चिह्न लगाया गया हो | चिह्नित |
सावधान करने के लिए दिया गया संकेत | चेतावनी |
चौथे दिन आनेवाला ज्वर | चौथिया |
जो गुप्त रूप से निवास कर रहा हो | छद्मवासी |
जो कृत्रिम वेश धारण कर लेता है | छद्मी |
छिपकर आक्रमण करनेवाला | छापामार दल |
वह स्थान जहाँ सैनिक निवास करते हों | छावनी |
किसी काम या व्यक्ति में छिद्रों, अर्थात् दोषों को ढूँढ़ने का काम | छिद्रान्वेषण |
जो दूसरों में केवल दोषों को ही खोजता हो | छिद्रान्वेषी |
पत्थर को गढ़नेवाला औज़ार | छैनी |
एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलनेवाला | जंगम |
पेट या जठर की आग | जठरानल |
जन-प्रतिनिधियों द्वारा परिचालित शासन-व्यवस्था | जनतंत्र |
बरात के ठहरने का स्थान | जनवासा |
जो बात लोगों से सुनी गई हो | जनश्रुति |
जो जर्जर हो गया हो | जराजीर्ण |
जो जीव-जंतु जल में रहते हों | जलचर |
जो जल से उत्पन्न होता हो | जलज |
जो जल बरसाता हो (बादल) | जलद |
जिसका जाति या समाज से बहिष्कार कर दिया गया हो | जाति बहिष्कृत / समाज बहिष्कृत |
जिसको पूर्व जन्म की बातें याद हैं | जातिस्मर |
जो चमत्कारी क्रियाओं का प्रदर्शन करता है | जादूगर (मदारी) |
जीतने की इच्छा | जिगीषा |
किसी को जीत लेने की इच्छा रखनेवाला | जिगीषु |
भोजन की इच्छा रखनेवाला | जिघत्सु |
भोजन करने की इच्छा | जिघत्सा |
किसी को मारने की इच्छा | जिघांसा |
मारने की इच्छा करनेवाला | जिघांसु |
ग्रहण करने/पकड़ने की इच्छा | जिघृक्षा |
ज़िंदा रहने की इच्छा | जिजीविषा |
अधिक समय तक जीने की इच्छा रखनेवाला | जिजीविषु |
जानने की इच्छा | जिज्ञासा |
जिज्ञासा करने योग्य | जिज्ञास्य |
जानने की इच्छा रखनेवाला | जिज्ञासु |
जिसने आत्मा को जीत लिया हो | जितात्मा |
जिसने इंद्रियों को वश में कर लिया हो | जितेंद्रिय |
किसी के जीवन भर के कार्यों का विवरण | जीवन-चरित्र |
जेठ (पति का बड़ा भाई) का पुत्र | जेठोत |
जो जीतने के योग्य हो | जेय |
अपनी इज़्ज़त को बचाने के लिए किया गया अग्नि-प्रवेश | जौहर |
ज्ञान प्रदान करनेवाली देवी | ज्ञानदा/सरस्वती |
जो ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा रखता हो | ज्ञानपिपासु |
जिसे जानना आवश्यक हो/जानने योग्य | ज्ञेय |
वह पहाड़ जिसके मुँह से आग निकले | ज्वालामुखी |
जो अकारण जुल्म ढाता हो | ज़ालिम |
वर्षा सहित तेज हवा | झंझावात |
लंबे और बिखरे बालोंवाला | झबरा |
छोटी-छोटी बूँदोंवाली वर्षा | झींसी |
बहुत गहरा तथा बहुत बड़ा प्राकृतिक जलाशय | झील |
फलों का गुच्छा | झौर |
टाइप करने की कला | टंकण |
जहाँ सिक्कों की ढलाई होती है | टकसाल |
अधिक देर तक रहनेवाला या चलनेवाला | टिकाऊ |
विवाह का संबंध तय करने के लिए वर को वस्त्रादि वस्तुएँ प्रदान करने की रस्म | टीका/तिलक |
किसी ग्रंथ की व्याख्या करनेवाला | टीकाकार |
बर्तन बनानेवाला | ठठेरा |
जो छोटे क़द का हो | ठिगना |
स्थल या जल का वह तंग या पतला भाग जो स्थल या 'जल के दो बड़े खंडों को मिलाता है | डमरूमध्य |
जनता को सूचना देने हेतु बजाया जानेवाला वाद्य | ढिंढोरा |
वह राजकीय धन जो किसानों की सहायता हेतु दिया जाता है | तक़ाबी |
जो किनारे से सटे हए हों | तटवर्ती |
उसी समय का | तत्कालीन |
तत्त्व को जाननेवाला | तत्त्वज्ञ |
ऋषियों के तप करने की भूमि | तपोभूमि |
जो तर्क के द्वारा मान्य हो | तर्कसम्मत |
जो किसी कार्य के चिंतन में डूबा हुआ हो | तल्लीन |
जो चोरी-छिपे माल लाता-ले जाता हो | तस्कर |
दैहिक, दैविक और भौतिक दुःख | तापत्रय |
ताँबे के रंग के समान लाल रंग | ताम्ररक्त, ताम्रवर्णी |
तर्क करनेवाला व्यक्ति | तार्किक |
तैरकर पार करने की इच्छा | तितीर्षा |
तैरने या पार करने का इच्छुक | तितीर्ष |
ज्ञान में प्रवेश का मार्गदर्शन | तीर्थङ्कर |
बाणों को रखने का साधन | तूणीर/तरकस |
किसी पद को छोड़ने के लिए लिखा गया पत्र | त्यागपत्र |
जो त्याग देने योग्य हो | त्याज्य |
वह व्यक्ति जो छुटकारा दिलाता है/रक्षा करता है | त्राता |
भूत, वर्तमान और भविष्य को जाननेवाला | त्रिकालज्ञ |
भूत, वर्तमान और भविष्य को देखनेवाला | त्रिकालदर्शी |
वह स्थान जो दोनों भृकुटियों के बीच होता है | त्रिकुटी |
सत्व, रज और तम का समूह | त्रिगुण |
जिसके तीन आँखें हैं | त्रिनेत्र |
शीतल, मंद व सुगंधित वायु | त्रिविधवायु |
गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम | त्रिवेणी |
तीन महीने में एक बार | त्रैमासिक |
स्तन का घाव | थनेला |
दोनों हथेलियों के टकराने से होनेवाली आवाज़ | थपड़ी |
अनावश्यक माँसल और मोटा शरीर | थुल-थुल |
बड़े व्यापारियों द्वारा आपस में या छोटे व्यापारियों के साथ किया जानेवाला व्यापार | थोक व्यापार |
दंड देने के विधान से संबंधित ग्रंथ | दंडसंहिता |
लोगों में परंपरा से चली आई कथा | दंतकथा |
पति-पत्नी का युगल | दंपती |
संकुचित विचार रखनेवाला | दकियानूस |
वह व्यक्ति जिसे गोद लिया जाय | दत्तक |
खिड़की के पास बैठने की जगह | दरीचा |
जिसे दबाया गया हो (शोषण किया गया हो) | दलित |
दस वर्षों की समयावधि | दशक |
जिसके पेट को माँ ने रस्सी से बाँधा था (दाम रस्सी, उदर+पेट) | दामोदर |
कृष्ण का सारथि | दारुक |
जंगल में फैलनेवाली आग | दावाग्नि/दावानल |
देने करने की इच्छा | दित्सा |
वह रोग जिससे सूर्य की प्रखर किरणों के कारण दिन में कम दिखाई देता है | दिनौंधी/दिवांधता |
दिन के समय अपने प्रिय से मिलने जानेवाली नायिका | दिवाभिसारिका |
जो सपना दिन (दिवा) में देखा जाता है | दिवास्वप्न |
दीक्षा (शिक्षा) की समाप्ति पर दिया जानेवाला उपदेश | दीक्षांत भाषण |
जिसने गुरु से दीक्षा ली हो | दीक्षित |
जो हर काम अपेक्षित समय से अधिक देर से करे | दीर्घसूत्री |
वह बच्चा जो अभी माँ के दूध पर निर्भर है | दुधमुँह |
जो दो भिन्न भाषियों के बीच अनुवाद करके बात करवाए | दुभाषिया |
जिसको पकड़ने में काफ़ी कठिनाई हो | दुरभिग्रह/दुर्गाह्य |
अनैतिक और आपराधिक कार्य के लिए की जाने वाली मंत्रणा/साज़िश/समझौता | दुरभिसंधि |
अनुचित बात के लिए आग्रह करना | दुराग्रह |
जो बुरा आचरण करता हो | दुराचारी |
जिसको प्रसन्न करना कठिन हो | दुराराध्य |
वह मार्ग जो चलने में कठिनाई पैदा करता है | दुर्गम |
जिसे कठिनाई से जाना जा सके | दुर्जेय |
जिसका दमन कठिन हो | दुर्दम्य/दुर्दात/दुर्धर्ष |
जो अत्यन्त कष्ट से निवारित हो | दुर्निवार |
जो कठिनाई से समझ में आता है | दुर्बोध |
पति के स्नेह से वंचित स्त्री | दुर्भगा |
ऐसा विपरीत समय (अकाल) जिस समय भिक्षा भी बड़ी मुश्किल से मिलती है | दुर्भिक्ष |
जिसको लाँघना या पार करना कठिन हो | दुर्लघ्य |
जिसको कठिनाई से वहन/ धारण किया जा सके | दुर्वह |
जिसमें ख़राब आदतें हों. | दुर्व्यसनी |
जो काम कठिन हो | दुष्कर |
जिसको मापना कठिन हो | दुष्परिमेय |
जो कठिनाई से साधा जाय | दुस्साध्य/दुःसाध्य |
आगे की बात भी सोच लेनेवाला व्यक्ति | दूरदर्शी |
वे खेत जहाँ केवल वर्षा का जल ही उपलब्ध है | देवमातृक |
जिसे देवता भी पूजते हों | देवाराध्य |
भिन्न-भिन्न देशों की यात्रा | देशाटन |
दैव (भाग्य) या ज्योतिष शास्त्र को जाननेवाला | दैवज्ञ |
जिस भूमि के दोनों ओर जल है | दोआब |
पुत्री का पुत्र | दौहित्र / नाती |
पुत्री की पुत्री | दौहित्री |
जो देखने योग्य हो | द्रष्टव्य/दर्शनीय |
जो शीघ्रता से चलता हो | द्रुतगामी |
चंद्रमास के किसी पक्ष की बारहवीं तिथि | द्वादशी |
दो बार जन्म लेनेवाला (ब्राह्मण, दाँत, पक्षी, नाखून) | द्विज |
दो भाषाएँ बोलनेवाला | द्विभाषी |
दो वेदों को जाननेवाला | द्विवेदी |
द्वीप में जन्मा | द्वैपायन |
धनुष धारण करनेवाला | धनर्धर |
धन की इच्छा रखनेवाला | धनेच्छु |
सभी को धारण करनेवाली (पृथ्वी) | धरणी |
किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु | धरोहर/थाती |
जिसकी धर्म में निष्ठा हो | धर्मनिष्ठ |
यात्रियों के लिए निःशुल्क सार्वजनिक आवास-गृह | धर्मशाला |
धर्म के अनुसार व्यवहार, आचरण करनेवाला | धर्मात्मा, धर्माचारी |
गरीबों के लिए दान के रूप में दिया जानेवाला धन-अन्न आदि | धर्मादा |
धारण करनेवाला | धारक |
जो धारण करती है वह | धारयित्री |
थन से निकाला हुआ ताज़ा गर्म दूध | धारोष्ण |
जो धीरज रखता हो | धीर |
सदा प्रसन्न रहनेवाला या कला-प्रेमी नायक | धीरललित |
श्रेष्ठ गुणों से संपन्न शूरवीर नायक | धीरोदात्त |
बहुत चंचल, दुष्ट, अहंकारी, प्रतिनायक | धीरोद्धत |
मछली पकड़ने या बेचनेवाली जाति विशेष | धीवर |
धुरी को धारण करनेवाला अर्थात् आधारभूत कार्यों में प्रवीण | धुरंधर |
ध्यान विचार करने योग्य | ध्यातव्य |
ध्यान या विचार करनेवाला/वाली | ध्याता / ध्यात्री |
ध्यान करने योग्य अथवा लक्ष्य | ध्येय |
अपने स्थान पर अचल रहनेवाला | ध्रुव |
गिरने से (प्राकृतिक आपदा या मानवीय प्रयासों से) कुछ ही बची इमारत | ध्वंसावशेष |
नाक से अपने-आप निकलनेवाला खून | नकसीर |
नाखून से चोटी तक का वर्णन | नखशिख वर्णन |
सम्मान में दी जानेवाली भेंट | नज़राना |
तांडव नृत्य की मुद्रा में शिव | नटराज |
जिसका सर झुका हुआ हो | नतमस्तक |
जो आकाश में विचरण करता है (पक्षी) | नभचर (नभश्चर) |
जिसका जन्म अभी-अभी हुआ हो | नवजात |
जो नया-नया आया है | नवागत (नवांगतुक) |
जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ हो | नवोढ़ा |
जिसका उदय हाल में हुआ हो | नवोदित |
जो वस्तु नाशवान हो | नश्वर |
पुत्री की लड़की | नातिन |
जो वेद की सत्ता में विश्वास नहीं करता हो | नास्तिक |
लताओं से आच्छादित रमणीय स्थान | निकुंज |
जो प्रतिदिन नहाता हो | नित्यस्नायी |
जो पढ़ना-लिखना न जानता हो | निरक्षर |
जिसका कोई अर्थ न हो | निरर्थक |
जिसकी कोई अवधि निश्चित न हो | निरवधि |
जिसके अवयव न हो | निरवयव |
जिसका कोई आकार/रूप न हो | निराकार |
जिससे किसी प्रकार की हानि न हो | निरापद |
जो माँस न खाता हो/माँसरहित | निरामिष |
जिसकी आशाएँ नष्ट हो गई हों | निराश |
जो यह मानता है कि संसार में कुछ भी अच्छा होने की आशा नहीं है | निराशावादी |
बिना आहार (भोजन) के | निराहार |
जो उत्तर न दे सके | निरुत्तर |
जिसका कोई उद्देश्य न हो | निरुद्देश्य |
जिसकी किसी से उपमा / तुलना न की जा सके | निरुपम |
जिसके पास कोई उपाय न हो | निरुपाय |
जो किसी भी गुट में न हो | निर्गुट/तटस्थ |
जो निर्णय करनेवाला हो | निर्णायक |
जिसमें दया का भाव न हो | निर्दय/निष्ठुर |
बिना किसी बाधा के | निर्बध |
जो ममत्व से रहित हो | निर्मम |
व्यापारिक वस्तुओं को किसी दूसरे देश में भेजने का काम | निर्यात |
जिसको देश से निकाल दिया गया हो | निर्वासित |
जिसमें कोई विकार न हो | निर्विकार |
रात में विचरण करनेवाला | निशाचर |
अर्द्धरात्रि का समय | निशीथ |
जो सब प्रकार की चिंताओं से रहित हो | निश्चिंत |
जो शब्द से रहित हो (मौन) | निश्शब्द/निःशब्द |
जिस पर किसी प्रकार का शुल्क न लगता हो | निश्शुल्क/निःशुल्क |
नाक से बाहर निकलनेवाली श्वास | निश्श्वास/निःश्वास |
जिसमें कोई कंटक/अड़चन न हो | निष्कंटक |
जिसके कोई दाग/कलंक न हो | निष्कलंक |
जो पाप से रहित हो | निष्पाप |
जिसको किसी में भी आसक्ति न हो | निस्संग / असंग |
जिसके संतान न हो | निस्संतान |
जिसे किसी बात की स्पृहा (आकांक्षा) न हो | निस्स्पृह/निःस्पृह |
जिसमें स्वार्थ साधन की भावना न हो | निस्स्वार्थ/निःस्वार्थ |
नीले रंग का कमल | नीलोत्पल |
रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थान | नेपथ्य |
जो नीति के अनुकूल हो | नैतिक |
आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत लेनेवाला | नैष्ठिक |
पंचभूतों से बनी हुई वस्तु | पंचभौतिक |
महीने के दो पक्षों में से एक पक्ष (पंद्रह दिन) | पखवाड़ा |
नाटक का परदा गिरना | पटाक्षेप/यवनिका पतन |
पति को चुनने की इच्छावाली कन्या | पतिम्वरा |
केवल अपने पति में अनुराग रखनेवाली स्त्री | पतिव्रता |
उपाय/मार्ग बतानेवाला | पथ-प्रदर्शक/मार्गदर्शक |
अपने मार्ग से च्युत, भटका हुआ | पथभ्रष्ट |
जो भोजन रोगी के लिए उचित है | पथ्य |
अपने पद से हटाया हुआ | पदच्युत |
केवल दूध पर जीवित रहनेवाला | पयोहारी |
शत्रु को जीतनेवाला | परंजय |
शत्रु को संतप्त (पीड़ित) करनेवाला | परंतप |
परपुरुष से प्रेम करनेवाली | परकीया |
दूसरे की बुराई खोजनेवाला/वाली | परछिद्रान्वेषी |
जो दुःख-सुख से परे हो | परमहंस |
पदार्थ का अत्यंत सूक्ष्म भाग | परमाणु |
जो दूसरों का भला करता हो | परमार्थी |
दूसरे के मुँह को ताकनेवाला/दूसरे से ही उम्मीद रखनेवाला | परमुखापेक्षी |
जो दूसरे के अधिकार में हो | पराधीन |
दूसरों पर निर्भर रहनेवाला | पराश्रयी/पराश्रित |
पति द्वारा छोड़ दी गई पत्नी | परित्यक्ता |
जो पहनने लायक हो | परिधेय |
जो पूरी तरह से पक चुका हो/पारंगत हो चुका हो | परिपक्व |
जिसको मापा जा सके | परिमेय |
जो सदा बदलता रहे | परिवर्तनशील |
घूमने-फिरनेवाला साधु | परिव्राजक |
जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो | परीक्षित |
जो प्रत्यक्ष न हो | परोक्ष / अप्रत्यक्ष |
जिसमें दूसरे का उपकार करने की प्रवृत्ति हो | परोपकारी |
पर्दे के अंदर रहनेवाली | पर्दानशीन |
अपनी किसी गलती के लिए हुआ दुःख | पश्चात्ताप |
विष्णु का शंख | पाँचजन्य |
हाथ की लिखी पुस्तक या मसौदा | पांडुलिपि |
महीने के प्रत्येक पक्ष से संबंधित | पाक्षिक |
सफ़ेदी लिए हुए लाल रंग | पाटल |
मार्ग में खाने के लिए भोजन | पाथेय |
किसी विषय का पूर्ण ज्ञाता | पारंगत |
जिसमें से आर-पार देखा जा सकता हो | पारदर्शी |
जो परलोक से संबंधित हो | पारलौकिक |
किसी परिश्रम के बदले मिलनेवाली राशि | पारिश्रमिक |
पृथ्वी से संबंध रखनेवाला | पार्थिव |
जिसका स्वभाव पशुओं के समान हो | पाशविक |
पीने की इच्छा | पिपासा |
जिसे पानी या किसी और वस्तु को पीने की प्यास हो/लालसा हो | पिपासु |
एक बार कही गई बात को दुहराते रहना | पिष्टपेषण |
बार-बार कही गई बात | पुनरुक्ति |
जिसका पुनः जन्म हुआ हो | पुनर्जन्म |
प्राचीन इतिहास का ज्ञाता | पुरातत्त्ववेत्ता |
दोपहर से पहले का समय | पूर्वाह्न |
पहले कहा गया कथन | पूर्वोक्त |
जो पूछने योग्य हो | पृष्टव्य |
जो शरीर. से हृष्ट-पुष्ट हो | पेशल |
ईश्वर द्वारा भेजा गया दूत | पैगंबर |
पिता से प्राप्त की हुई संपत्ति | पैतृक संपत्ति |
पिता एवं प्रपिताओं से संबंधित | पैतृक |
मनुष्य के पुरुषार्थ द्वारा रचा गया/पुरुष से संबंधित | पौरुषेय |
शरणागत की रक्षा करनेवाला | प्रणतपाल |
वह ध्वनि जो कहीं से टकराकर आए | प्रतिध्वनि |
वह आकृति जो किसी शीशे, जल आदि में दिखाई दे | प्रतिबिंब |
किसी वाद का विरोध करनेवाला | प्रतिवादी |
जो जाकर पुनः आ गया हो | प्रत्यागत |
किसी कार्य के बदले में की जानेवाली आशा | प्रत्याशा |
किसी प्रश्न का तत्काल उत्तर दे सकनेवाली बुद्धि | प्रत्युत्पन्न मति |
उपकार के बदले किया गया उपकार | प्रत्युपकार |
जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम करे | प्रतिनियुक्त/स्थानापन्न |
संध्या और रात्रि के बीच का समय | प्रदोष / पूर्वरात्र |
प्रमाण द्वारा सिद्ध करने योग्य | प्रमेय |
जो किसी मत को सर्वप्रथम चलाता है | प्रवर्तक |
विदेश में रहनेवाला | प्रवासी |
प्रश्न के रूप में पूछे जाने योग्य | प्रष्टव्य |
वह स्त्री जिसके हाल ही शिशु उत्पन्न हुआ हो | प्रसूता |
हास्य रस से परिपूर्ण नाटिका | प्रहसन |
जो प्रकृति से संबंधित हो | प्राकृतिक |
ज्ञात इतिहास के पूर्व समय का | प्रागैतिहासिक |
जो किसी के प्राणों की रक्षा करे | प्राणरक्षण |
पृथ्वी का वह भाग जिसके तीन ओर पानी हो | प्रायद्वीप |
पाप करने के बाद स्वयं दंड पाना | प्रायश्चित |
जिसको देखकर अच्छा लगे | प्रियदर्शी |
वह स्त्री जिसका पति दूर स्थान पर गया हो | प्रोषितपतिका |
माँग कर जीविका चलानेवाला | भिखारी/भिक्षुक/फ़कीर |
व्यर्थ में किया गया व्यय | फ़िजूलखर्ची/अपव्यय |
समुद्र में लगनेवाली आग | बड़वानल/बड़वाग्नि |
किसी देवता पर चढ़ाने के लिए मारा जानेवाला पशु | बलिपशु |
बहुत विषयों का जानकार | बहुज्ञ |
बहुत से देवताओं के अस्तित्व में विश्वास करनेवाला मत | बहुदेववाद |
बहुत-सी भाषाओं को बोलनेवाला | बहुभाषाभाषी |
अनेक भाषाओं को जाननेवाला | बहुभाषाविद् |
सभा में आधे से अधिक का मत | बहुमत |
जो एक से अधिक क़ीमत का हो | बहुमूल्य |
जो अनेक रूप धारण करता हो | बहुरूपिया |
जिसने सुनकर अनेक विषयों का ज्ञान प्राप्त किया है | बहुश्रुत |
जिस स्त्री के कोई संतान न हुई हो | बाँझ |
जो आजीवन ब्रह्मचारी रहा हो | बाल ब्रह्मचारी |
बुद्धि द्वारा ग्रहण किए जाने योग्य | बुद्धिग्राह्य |
जो बौद्धिक (दिमागी ) कार्य से जीविका चलाता हो | बुद्धिजीवी |
भोजन करने की इच्छा | बुभुक्षा |
जो अत्यधिक भूखा हो | बुभुक्षित |
खाने का इच्छुक/जिसे भूख लगी हो | बुभुक्षु |
जिसके पास करने के लिए कोई काम न हो | बेकार / बेरोज़गार |
जिसके जोड़/बराबरी का कोई न हो. | बेजोड़ |
जिसकी और कोई मिसाल न हो | बेमिसाल |
जिसको किसी की चिंता न हो | बेफ़िक्र/निश्चिंत |
जो बुद्धि द्वारा जाना जा सके | बोधगम्य |
बहुत छोटे क़द का आदमी | बौना |
रात का भोजन | ब्यालू/रात्रिभोज |
सूर्योदय से पहले दो घड़ी तक का समय | ब्रह्ममुहूर्त |
जिसका हृदय टूट गया हो | भग्नहृदय |
किसी भवनादि के खंडित होने के बाद बचे भाग | भग्नावशेष |
भय के कारण बेचैनः | भयाकुल |
जो भविष्य में निश्चित रूप से होनेवाला है | भवितव्य |
भाग्य पर भरोसा रखनेवाला | भाग्यवादी |
जो भाग्य का धनी हो | भाग्यवान |
भारत और यूरोप से संबंधित | भारोपीय |
दीवारों पर बने हुए चित्र | भित्तिचित्र |
जो किसी आपत्ति/विपदा को भोग चुका हो | भुक्तभोगी |
जो पृथ्वी की भीतरी परतों / बनावट का ज्ञान रखता हो | भूगर्भवेत्ता |
धरती पर चलनेवाला जंतु | भूचर |
जो पहले था या हुआ हो | भूतपूर्व |
भूमि को धारण करनेवाला | भूधर |
औषधियों का जानकार | भेषज |
प्रातःकाल गाया जानेवाला एक राग | भैरवी |
जो खूब खाता-पीता हो | भोजनभट्ट |
भूगोल से संबंधित | भौगोलिक |
भूमि का पुत्र | भौम (मंगल) |
जिसका मन भटका हुआ हो | भ्रांतिचित्त |
जिसकी आँखें मछली (मकर) जैसी हों | मकराक्ष |
यज्ञों की रक्षा करनेवाला | यज्ञरक्षक |
मठों की व्यवस्था करनेवाला | मठाधीश |
किसी मत का अनुसरण करनेवाला | मतानुयायी |
जो मद्यपान करने का आदी हो | मद्यप/मद्यपायी |
मध्यरात्रि का समय | मध्यरात्र / निशीथ |
दो के बीच में पड़कर फ़ैसला करानेवाला | मध्यस्थ |
दोपहर का समय | मध्याह्न |
मन का असीम दुःख | मनस्ताप |
सुख और दुःख में समान रहनेवाला | मनस्वी |
मन के दुर्बल होने की स्थिति या भाव | मनोदौर्बल्य |
मन के मलिन होने की स्थिति या भाव | मनोमालिन्य |
मन और उसके विभिन्न भावों व ग्रंथियों का अध्ययन करने वाला शास्त्र | मनोविज्ञान |
जिसकी बुद्धि कमज़ोर है | मंदबुद्धि/मतिमांद्य |
जहाँ केवल रेत ही रेत हो | मरुस्थल / मरुधरा |
किसी चीज़ के तत्त्व/मर्म का ज्ञाता | मर्मज्ञ |
क़लम की कमाई खानेवाला | मसिजीवी |
जो बहुत ऊँची आकांक्षा/इच्छा रखता हो | महत्त्वाकांक्षी |
जिसकी आत्मा महान हो | महात्मा |
जिसका मूल्य बहुत अधिक हो | महार्घ, महँगा |
जिसमें अपार जलराशि हो | महोदधि |
जिसका तेज अत्यधिक बढ़ा हुआ हो | महौजस |
माँस खानेवाला | माँसाहारी |
इंद्र का सारथि | मातलि |
माता की हत्या करनेवाला | मातृहंता |
जो कम बोलता हो | मितभाषी |
कम खर्च करनेवाला | मितव्ययी |
कम या नपा-तुला भोजन करनेवाला | मिताहारी |
मिथ्या (झूठ) बोलनेवाला | मिथ्याचारी/मिथ्यावादी |
जो मीठी वाणी बोलता हो | मिष्टभाषी/मृदुभाषी |
जिस स्त्री की आँखें मछली के समान हों | मीनाक्षी (पुरुष मीनाक्ष) |
मुख को सुगंधित करनेवाला पान | मुखवासन |
दिल खोलकर कहना/गाना | मुक्तकंठ |
खुले हाथ से दान देनेवाला | मुक्तहस्त |
मुद्रा का अधिक चलन/प्रसार | मुद्रास्फीति |
मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा | मुमुक्षा |
मोक्ष की इच्छा रखनेवाला | मुमुक्षु |
मरने की इच्छा | मुमूर्षा |
मरणासन्न अवस्थावाला/मरने का इच्छुक | मुमूर्ष |
चुपचाप देखनेवाला | मूकदर्शक |
हरिण के नेत्रों-सी आँखोंवाली | मृगनयनी |
जिसने मृत्यु को जीत लिया हो | मृत्युंजय |
केवल मुँह से ली जानेवाली परीक्षा | मौखिक परीक्षा |
जो रचना किसी व्यक्ति की अपनी स्वयं की हो एवं नई हो | मौलिक |
उत्तर दिशा का स्वामी | यक्ष (कुबेर) |
बहुत अधिक धनी होने पर भी कम ख़र्च करनेवाला व्यक्ति | यक्षवित्त |
प्राचीन भारतीय आर्यों का एक प्रसिद्ध वैदिक कृत्य | यज्ञ |
जिसमें प्रायः हवन और देव-पूजन होता है | |
छंद-रचना का वह दोष जिसमें यति अपने उचित स्थान पर न पड़कर कुछ आगे या पीछे ठहरती है | यतिभंग |
जितनी ताक़त हो/शक्ति के अनुसार | यथाशक्ति |
जहाँ तक हो सके | यथासंभव |
इच्छा के अनुसार | यथेच्छ |
जैसा चाहिए, उचित हो, वैसा | यथोचित |
जुड़वा भाई या बहिन | यमल/यमला |
रंगमंच का परदा | यवनिका |
जौ से तैयार किया गया जल | यवारिष्ट |
जो यंत्र से संबंधित हो | यांत्रिक |
याचना करनेवाला | याचक |
घूम-घूम कर जीवन बितानेवाला | यायावर/घुमंतू |
जब तक जीवन रहे | यावज्जीवन/जीवनपर्यंत |
अपने युग का ज्ञान रखनेवाला | युगद्रष्टा |
समाज को नई दिशा देकर नए युग की शुरुआत करनेवाला | युगप्रवर्तक |
समुद्री जहाज जिस पर सैनिक युद्ध करते हैं | युद्धपोत |
युद्ध करने की इच्छा | युयुत्सा |
युद्ध करने की इच्छा रखनेवाला | युयुत्सु |
यज्ञस्थल पर स्थापित किया जानेवाला खंभा | यूप |
संपूर्ण सृष्टि को नियमित करनेवाला योगी | योगीश्वर |
विवाह में मिला धन | यौतुक |
रक्त की बूँद ज़मीन पर गिरते ही दूसरा राक्षस जन्म ले | रक्तबीज |
रक्त से सना हुआ | रक्तरंजित |
जिस पर्वत का शिखर रक्त की कांति के समान चमकता है | रक्तसानु |
लालिमा से युक्त | रक्तिम |
जिस स्त्री को मासिक रक्तस्राव हुआ हो | रजस्वला |
बड़े-बड़े खंभों में लोहे के रस्से बाँधकर बनाया मार्ग (रोप वे) | रज्जुमार्ग |
युद्ध में बड़ी कुशलता के साथ लड़नेवाला | रण बाँकुरा |
रात को कुछ भी दिखाई नहीं देनेवाला रोग | रतौंधी |
जो रथ पर सवार है | रथी |
विभिन्न वनस्पति और औषधियों से तैयार पदार्थ | रसायन |
पूर्णिमा की रात | राका |
राज्य द्वारा आधिकारिक रूप से प्रकाशित होनेवाला पत्र | राजपत्र |
किसानों से भूमि-कर लेनेवाला सरकारी विभाग | राजस्व विभाग |
पुरानी पीढ़ी द्वारा नई पीढ़ी को मिलनेवाली संपत्ति | रिक्थ/ थाती/विरासत |
जिसके नीचे रेखाएँ लगाई गई हों | रेखांकित |
जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएँ | रोमांचक / लोमहर्षक |
प्रसन्नता से जिसके रोंगटे खड़े हो गए हों | रोमांचित |
जो लकड़ी काटकर जीवन बिताता हो | लकड़हारा |
वह परकीया नायिका जिसका पर-पुरुष प्रेम दूसरों को ज्ञात हो | लक्षिता |
आम का पेड़/संपन्न व्यक्ति/लक्ष्मी का पति | लक्ष्मीश |
सिद्धि जिसके प्रभाव से सिद्ध पुरुष यथेष्ट छोटा, हल्का हो सकता है | लघिमा |
प्रतिष्ठा प्राप्त व्यक्ति | लब्धप्रतिष्ठ |
जिसका कोई इलाज़ न हो | लाइलाज़ |
जिन विचारों को लिख लिया गया हो | लिपिबद्ध |
जिसका वंश लुप्त हो गया हो | लुप्तवंश |
लोभी स्वभाववाला | लुब्ध/लोभी |
जो चाटने योग्य हो | लेहह्य |
जो इस संसार से ऊपर/भिन्न हो | लोकोत्तर |
जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएँ | लोमहर्षक |
बच्चों को सुलाने के लिए गाया जानेवाले गीत | लोरी |
चंचल आँखोंवाली स्त्री | लोलाक्षिका |
पूजा करने योग्य | वंदितव्य/पूज्य |
वह स्त्री या गाय जिसे बच्चा न होता हो | वंध्या/बंध्या |
वंश परंपरा के अनुसार | वंशानुगत |
जिसके हाथ में वज्र हो | वज्रपाणि |
जो बिलकुल बहरा हो | वज्रबधिर |
बहुत ही कठोर और बड़ा आघात | वज्राघात |
बचपन और यौवन के मध्य की उम्र | वयः संधि |
जिसका वर्णन करना संभव न हो | वर्णनातीत |
बल खाया हुआ/वलययुक्त | वलित |
धारण करने योग्य/पहनने योग्य | वसितव्य |
वह व्यक्ति जिसकी वसीयत की गई हो / जिसके नाम वसीयतनामा लिखा गया हो | वसी |
वह कन्या जिसका विवाह करने का वचन दे दिया गया हो | वाग्दत्ता |
कन्या का विवाह कर देने का वचन देने की रस्म (सगाई) | वाग्दान |
अच्छा बोलनेवाला | वाग्मी/सुवक्ता |
जो अधिक बोलता हो | वाचाल |
बाहर के तापमान का असर रोकने के लिए की जाने वाली व्यवस्था | वातानुकूलन |
मुकदमा दायर करनेवाला | वादी |
सामाजिक मान-मर्यादा के विपरीत कार्य करनेवाला | वामाचारी |
बाईं ओर को घूमा हुआ | वामावर्त |
सुंदर उरु/जाँघोंवाली स्त्री | वामोरु |
पश्चिमोत्तर कोण/वायु संबंधी | वायव्य |
वसुदेव का पुत्र | वासुदेव |
गृह-निर्माण संबंधी विज्ञान | वास्तुविज्ञान |
जिसका कोई अंग खंडित हो | विकलांग |
एक से अधिक बातों में से कोई एक | विकल्प |
जिसके अंदर कोई विकार आ गया हो | विकृत |
केंद्र में प्रस्थापित सत्ता | विकेंद्रीकरण |
बेचने की कला में चतुर व्यक्ति | विक्रयिक |
जिस पर अभी विचार चल रहा हो | विचाराधीन |
जो विजय की इच्छा रखता है | विजयाकांक्षी |
जो जलरहित हो | विजल |
जो दूसरी जाति का हो | विजातीय |
विजय की कामना | विजिगीषा |
विजय का इच्छुक | विजिगीषु |
जिस पर विजय प्राप्त कर ली है | विजित |
जिसमें कुछ तथ्य न हो | वितथ |
जिसका तन या शरीर बहुत छोटा हो | वितनु |
वह स्त्री जो पढ़ी-लिखी-ज्ञानी हो | विदुषी |
बिजली की चमक या उसकी रेखा | विद्युद्दाम |
अपने धर्म के विरुद्ध कार्य करनेवाला | विधर्मी |
जो विधि/क़ानून के अनुसार सही हो | विधिवत/वैध |
जिसकी पत्नी मर गई हो | विधुर |
विनाश करनेवाला | विध्वंसक |
वह विशेष नियम जो किसी संस्था आदि के प्रबंध या नियंत्रण के लिए विशेष निश्चय के अनुसार बनाया गया हो | विनियम |
नियुक्त करने वाला | विनियोक्ता, नियोक्ता |
ग़लत है जो रास्ता | विपथ |
बिना पत्तों का वृक्ष | विपर्णक |
वह पुरुष जिसकी पत्नी उसके साथ नहीं है | विपत्नीक |
संकेत-स्थल में प्रिय के न मिलने से दुःखी नायिका | विप्रोषित |
जिसके कोई संबंधी न हो | विबंधु |
मुक्त किया हुआ | विमुक्त |
मुक्त करनेवाला | विमोक्ता/विमोक्त/ विमोचक |
धूलरहित | विरजा |
व्यक्त करनेवाला | विवक्ता, व्याख्याता |
जो बहस या विवाद का विषय हो | विवादास्पद |
सही और ग़लत में अंतर करने में सक्षम | विवेकी |
किसी विषय का विशेष ज्ञान रखनेवाला | विशेषज्ञ |
जो विश्व भर का भरण-पोषण करे | विश्वंभर |
संसार भर में प्रसिद्ध | विश्वविख्यात |
जिस पर विश्वास किया जा सके | विश्वसनीय |
जो विषय-वासनाओं में अधिक डूबा हुआ हो | विषयासक्त |
अपनी जगह से जिसे अलग कर दिया गया हो | विस्थापित |
जिसके हाथ में वीणा हो (सरस्वती) | वीणापाणि |
जिसे जीवन से विराग हो गया हो | वीतरागी |
जिसे वृत्तिका मिलती हो | वृत्तिकाग्राही |
विदेशों से संबंधित | वैदेशिक |
व्याकरण जाननेवाला | वैयाकरण |
विष्णु का उपासक | वैष्णव |
व्यक्ति-विशेष से संबंधित | व्यक्तिगत /व्यष्टि |
अनुचित यौन संबंध रखनेवाला/वाली | व्यभिचारी / व्यभिचारिणी |
जो विषयासक्त हो/किसी बुरी चीज़ का आदी हो | व्यसनी |
प्रशंसा के बहाने निंदा करना | व्याज स्तुति |
किसी कार्य में लीन / लगा हुआ | व्यापृत |
जो शंका के योग्य हो/गुंजाइश हो | शंकास्पद |
सौ की संख्या से संबद्ध | शतक |
सौ वर्षों का समय | शताब्दी (शत = सौ, अब्द = वर्ष) |
मनोयोगपूर्वक बिना त्रुटि के सौ अथवा बहुत से कामों को एक साथ करनेवाला व्यक्ति | शतावधान |
जो सौ बातें एक साथ याद रख सकता है | शतावधानी |
शत्रु का नाश करनेवाला | शत्रुघ्न |
विभिन्न रंगों वाला/कई रंगों से अंकित | शबल |
जहाँ शब्द उच्चरित होता हो और वहीं पर बाण चलानेवाला | शब्दबेधी |
जिसे शब्दों से नहीं कहा जा सकता | शब्दातीत |
शयन (सोने) का आगार (कमरा) | शयनागार |
शरण को आया हुआ | शरणागत |
चाँदनी रात | शर्वरी |
हाथ में पकड़कर चलाया जानेवाला हथियार (जैसे तलवार) | शस्त्र |
शाक, फल और फूल खानेवाला | शाकाहारी/निरामिष |
शक्ति का उपासक | शाक्त |
शरतकाल में उत्पन्न | शारद |
जो सदा रहनेवाला है/जिसका कोई आदि और अंत न हो | शाश्वत / सनातन / नित्य |
वह जिसके ऊपर शासन हो | शासित |
जो शास्त्र को जानता हो | शास्त्रज्ञ, शास्त्रविद् |
शास्त्र द्वारा कथित | शास्त्रोक्त |
सिर पर धारण करने योग्य | शिरोधार्य |
शुभ चाहनेवाला | शुभेच्छु, शुभाकांक्षी |
जिसके नख शूप (छाज) के समान हो (शूर्पनखा) | शूर्पणखा |
जिसके हाथ में शूल (त्रिशूल) हो, शिव | शूलपाणि |
शिव के उपासक | शैव |
अनुसंधान के लिए दिया जानेवाला अनुदान | शोधवृत्ति |
जो सुनने योग्य हो | श्रवणीय / श्रव्य |
जो सुनने में कटु हो | श्रुतिकटु |
जो सुनने में मधुर हो | श्रुतिमधुर |
जिस शब्द के एक से अधिक अर्थ हों | श्लिष्ट (श्लेष) |
छह वस्तुओं का समूह | षटक |
जिसके छह कोण हों | षट्कोण |
छह पैरोंवाला | षट्पद/षट्चरण (भौंरा) |
जिसके छह पद हों (भौंरा) | षट्पद |
संगीत के छह राग | षड्राग |
छह मुखवाला | षण्मुख, षडानन |
छह-छह मास में होनेवाला (कार्तिकेय) | षाण्मासिक |
सोलह वर्ष की कन्या | षोडशी |
विवाहादि में शाम को गाया जानेवाला गीत / शाम को जलाया जानेवाला दीपक | सँझवाती |
कष्ट में पड़ा हुआ | संकटापन्न/संकटग्रस्त |
अच्छे विषयों को चुनकर एकत्र करना | संकलन |
कोई कृत्य करने की प्रतिज्ञा | संकल्प |
छोटे विचारोंवाला | संकीर्णवृत्ति |
एक से दूसरे में संक्रमण करनेवाला | संक्रामक |
किसी कथा विषय आदि को संक्षिप्त करने की क्रिया | संक्षिप्तीकरण |
पथरीला प्रदेश | संगिस्तान |
संग्रह किया हुआ | संगृहीत |
ग्रहण/संग्रह करने योग्य | संग्रहणीय/संग्राह्य |
एक साथ उत्पन्न होनेवाले | संभूत |
जो समाचार भेजता है | संवाददाता |
शर्तों के साथ काम करने का समझौता | संविदा |
जिसकी ग़लतियाँ/कमियाँ ठीक की गई हों | संशोधित |
संहार करने/मारनेवाला | संहारक |
सखाभाव मिश्रित अनुराग | सख्यानुराग |
एक ही जाति के लोग | सजातीय |
नमाज़ पढ़ने का आसन | सज्जादा |
जिस पुस्तक पर ज़िल्द हो | सज़िल्द |
सती होने का भाव | सतीत्व |
जो सत्य बोलता हो | सत्यभाषी/सत्यवादी |
सत्य के लिए संघर्ष/ आग्रह | सत्याग्रह |
अच्छा आचरण करनेवाला व्यक्ति | सदाचारी |
जो खाना सदैव मुफ़्त में दिया जाता है | सदावर्त |
जो सदा शुभदायक रहता है | सदाशिव |
जिसने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है | सद्यः प्रसूता |
जिसने अभी-अभी स्नान किया हो | सद्यः स्नात (पुरुष) / सद्यः स्नाता (स्त्री) |
जो तुरंत जन्मा है | सद्यः जात |
वह स्त्री जिसका पति जीवित हो | सधवा |
जो सदा से चला आ रहा हो | सनातन |
त्याग करनेवाला | सन्न्यासी |
जो अपनी पत्नी के साथ हो | सपत्नीक |
जनप्रतिनिधि. सभा का सदस्य | सभासद/विधायक / सांसद |
जो किसी सभा का सदस्य हो | सभासद |
उसी समय में होनेवाला/रहनेवाला | समकालीन |
सब को समान भाव से देखनेवाला | समदर्शी |
युद्ध के उपयुक्त | समरोचित |
समर्थन करने योग्य | समर्थनीय |
समर्पण करनेवाला | समर्पक |
जो समान उम्र का हो | समवयस्क |
इकट्ठा किया हुआ/सब साथ-साथ | समवेत |
न बहुत ठंडा न बहुत गर्म | समशीतोष्ण |
एक समय में रहनेवाले लोग, स्थितियाँ आदि | समसामयिक |
यज्ञ में जलाने की लकड़ी | समिधा/समिधि |
साहित्यिक गुण-दोषों की विवेचना करनेवाला | समीक्षक/समालोचक/ आलोचक |
जो सब-कुछ जानता हो | सर्वज्ञ |
जो कई बातों में दक्ष हो | सर्वतोदक्ष |
जो सबका प्यारा हो | सर्वप्रिय |
जो सब-कुछ खाता हो | सर्वभक्षी |
सब कुछ पानेवाला | सर्वलब्ध |
जो सब जगह विद्यमान रहता हो | सर्वव्यापी |
जो सब-कुछ करने की शक्ति रखता हो | सर्वशक्तिमान |
सबका अंत करनेवाला | सर्वांतक |
जिसका चरित्र अच्छा हो | सच्चरित्र |
जिसे सव्य (बाएँ हाथ से हथियार आदि चलाने में) सधा हुआ हो | सव्यसाची |
अन्य लोगों के साथ गाया जानेवाला गीत | सहगान |
जो साथ पढ़ा हो | सहपाठी |
जिसके हज़ार भुजाएँ हों | सहस्रबाहु |
संवेदनशील अच्छे हृदयवाला | सहृदय |
जो दूसरों की बात सहन कर सकता हो | सहिष्णु/सहनशील |
एक ही माँ से उत्पन्न भाई | सहोदर |
एक ही माँ से उत्पन्न बहिन | सहोदरा |
जीवन को आघात पहुँचानेवाला | सांघातिक |
संसार से संबंधित | सांसारिक/ऐहिक |
आकार से युक्त (मूर्तिमान) | साकार |
जिसे अक्षर ज्ञान हो, लिखना-पढ़ना जानता हो | साक्षर |
जिसका अस्तित्व अन्य वस्तु की अपेक्षा रखता हो | सापेक्षिक/सापेक्ष |
सप्ताह-सप्ताह में होनेवाला | साप्ताहिक |
जिसमें सभी का मेल हो जाता हो | सामंजस्य |
वर्तमान समय या ठीक समय पर होनेवाला | सामयिक |
जो माँस खाता हो / माँसयुक्त भोजन | सामिष |
सभी लोगों के लिए | सार्वजनिक |
सभी देशों/स्थानों से संबंध रखनेवाला | सार्वदेशिक |
जो समस्त देशों/स्थानों से संबंधित हो | सार्वभौम |
जिसका अर्थ स्वयं ही सिद्ध है | सिद्धार्थ |
सृजन करने की इच्छा | सिसृक्षा |
जो काम करने में आसान हो | सुकर |
जिसकी ग्रीवा सुंदर हो | सुग्रीव |
सुदर्शन को धारण करनेवाला | सुदर्शनधारी |
जिसका रंग सोने-जैसा हो | सुनहरा |
जिसे सरलता से पढ़ा जा सके | सुपाठ्य |
जो सरलता से बोध्य हो (समझ में आ जाए) | सुबोध |
जो सोया हुआ हो | सुषुप्त |
शयन करने की इच्छा | सुषुप्सा |
किसी बात को बहुत बारीकी से विचार करनेवाला | सूक्ष्मदर्शी |
सेवा या टहल करने की इच्छावाला | सेवार्थी |
सौ वस्तुओं का संग्रह/सौ का समूह | सैंकड़ा/शतक |
जो स्त्री के वशीभूत या उसके स्वभाव का हो | स्त्रैण |
जो धरती पर निवास करता हो | स्थलचर, थलचर |
दूसरे के स्थान पर काम करनेवाला | स्थानापन्न |
जो एक ही स्थान पर रहता हो, गतिहीन रहता हो | स्थावर |
किसी काम में दूसरे से आगे बढ़ जाने की इच्छा | स्पर्धा |
खरी-खरी स्पष्ट बात करनेवाला | स्पष्टवादी/स्पष्टवक्ता |
जो स्मरण करने योग्य हो | स्मरणीय/स्मर्तव्य |
जो स्वयं भोजन बनाकर खाता हो | स्वयंपाकी |
जो आप-से-आप उत्पन्न हुआ हो | स्वयंभू |
अपनी ही इच्छानुसार पति का वरण करनेवाली | स्वयंवरा |
जिसको सिद्ध करने के लिए अन्य प्रमाण की ज़रूरत न हो | स्वयंसिद्ध/स्वतः प्रमाण |
स्वेच्छा से दूसरों की सेवा करनेवाला | स्वयंसेवक |
जो अपने ही अधीन हो | स्वाधीन |
अपने द्वारा अनुभव किया हुआ | स्वानुभूत |
जो अपना ही हित सोचता हो | स्वार्थी |
आजीविका आदि की दृष्टि से अपने ऊपर ही निर्भर रहनेवाला | स्वावलंबी |
जो अपनी ही इच्छा से काम करता हो | स्वेच्छाचारी |
पसीने से उत्पन्न जीव (जैसे जूँ आदि) | स्वेदज |
अपनी इच्छा के अनुसार लिया गया | स्वैच्छिक |
हंस के समान सुंदर या मंद गति से चलनेवाली स्त्री | हंसगामिनी |
सेना का वह भाग जो सबसे आगे रहता है | हरावल |
किसी व्यक्ति का शपथ के साथ लिखा हुआ न्यायालय में प्रस्तुत पत्र | हलफ़नामा/शपथपत्र |
मिठाई बनाने और बेचनेवाला | हलवाई |
हवन से संबंधित सामग्री | हवि |
दूसरे के काम में दखल देना | हस्तक्षेप |
जिसको अपने हाथ में ले लिया है | हस्तगत |
हाथ से कार्य करने का कौशल | हस्तलाघव |
वह लेख जो हाथ से लिखा गया है | हस्तलिखित |
हृदय से संबंधित | हार्दिक |
जिस पर हँसी आती हो / जो हँसी का पात्र हो | हास्यास्पद |
दूसरों के हित की इच्छा | हितैषणा |
हित चाहनेवाला | हितैषी/हितेच्छु |
जिन्होंने दूसरों के लिए अपना बलिदान किया हो | हुतात्म / शहीद |
जो बात हृदय में अच्छी तरह बैठ गई हो | हृदयंगम |
जिसे देखकर हृदय पिघल जाए | हृदयद्रावक |
ऐसा दुःख जो हृदय को चीर डाले | हृदयविदारक |
जो हृदय को आकृष्ट करे (आकर्षक = आकर्षक) | हृदयावर्जक |
मन को उन्मत्त अथवा मुग्ध करनेवाले | हृदयोन्मादिनी |
मार्गशीर्ष और पौष में पड़नेवाली एक ऋतु | हेमंत |
सोने के समान चोटियोंवाला पहाड़ | हेमाद्रि |
साहित्य में नायिका की वह विनोदपूर्ण चेष्टा जिसमें वह नायक को अपने मिलने की इच्छा प्रकट करनेवाली भंगिमा | हेला |
हवन करने योग्य | होतव्य |
यज्ञ में आहुति देनेवाला | होता |
न टलनेवाली घटना/अवश्यंभावी घटना/भाग्याधीन | होनहार |
यज्ञ के लिए निर्धारित अग्नि | होमाग्नि |