| वाक्यांश | एक शब्द |
|---|---|
| अंक में सोनेवाला | अंकशायी |
| हाथी को हाँकने का लोहे का तीखा औज़ार | अंकुश |
| जो हिसाब-किताब की जाँच करता हो | अंकेक्षक |
| किसी के शरीर की रक्षा करने वाला | अंगरक्षक |
| मूलकथा में आनेवाला प्रसंग, लघु कथा | अंतःकथा |
| महल का वह भाग जहाँ रानियाँ निवास करती हैं | अंतःपुर |
| जो जातियों के बीच में हो | अंतरजातीय |
| धरती और स्वर्ग (आकाश) के बीच का स्थान | अंतरिक्ष |
| तट का जो भाग जल के भीतर हो | अंतरीप |
| मन में होनेवाला स्वाभाविक ज्ञान | अंतर्ज्ञान |
| जो सबके मन की बात जानता हो | अंतर्यामी |
| जिस (नदी) के जल का प्रवाह गुप्त हो | अंतस्सलिला |
| वह विद्यार्थी जो आचार्य के पास ही निवास करता हो | अंतेवासी |
| जिसका जन्म निम्न वर्ण में हुआ है | अंत्यज |
| जो बिना सोचे-समझे अनुगमन करे | अंधानुगामी |
| पानी भरनेवाला | अंबुवाह |
| अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना | अंशदान |
| जिसको कहा न जा सके | अकथनीय |
| जिसकी कल्पना न की जा सके | अकल्पनीय |
| जिसको काटा न जा सके | अकाट्य |
| जिसके पास कुछ भी नहीं हो | अकिंचन |
| जिस लड़की का यौवन क्षत नहीं हुआ | अक्षतयौवना |
| जो पासे के खेल में कुशल हो | अक्षधूर्त |
| जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो | अक्षम |
| जो क्षमा न किया जा सके | अक्षम्य |
| जिसका क्षय न हो | अक्षय |
| जिसका खंडन न किया जा सके | अखंड/अखंडनीय |
| जो खाने योग्य न हो | अखाद्य |
| जिसकी गिनती न की जा सके | अगणित |
| जहाँ पहुँचा न जा सके | अगम्य |
| जिसकी निंदा न की गई हो | अगर्हित |
| जो बहुत गहरा हो | अगाध |
| जो इंद्रियों (गो) द्वारा न जाना जा सके | अगोचर |
| बहुत कठिन मानदंडों की परीक्षा | अग्नि-परीक्षा |
| जो पहले गिना जाता हो | अग्रगण्य |
| जो पहले जन्मा हो (बड़ा भाई) | अग्रज |
| सबसे आगे रहनेवाला | अग्रणी |
| समाचार-पत्र का मुख्य लेख | अग्रलेख/सम्पादकीय |
| आगे का विचार करनेवाला | अग्रसोची |
| जिसका चिंतन नहीं किया जा सके | अचिंतनीय, अचिंत्य |
| जिस पर चिंतन न किया गया हो | अचिंतित |
| जिसका चिंतन न किया जा सके | अचिंत्य |
| जिसकी चिकित्सा न हो सके | अचिकित्स्य |
| जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके | अच्युत |
| प्रसूता (संतान को जन्म देनेवाली) को दिया जानेवाला भोजन | अछवानी |
| जो छूने योग्य न हो | अछूत |
| जो छुआ न गया हो | अछूता |
| जिसका जन्म न हो | अज/अजन्मा |
| जिसने अभी तक जन्म न लिया हो | अजन्मा |
| जो कभी बूढ़ा न हो | अजर |
| जिसका कोई शत्रु न जन्मा हो | अजातशत्रु |
| जिसको जीता न जा सके | अजेय |
| जो कुछ नहीं जानता हो | अज्ञ/अज्ञानी |
| जिसका पता न हो | अज्ञात |
| जिसके कुल/वंश का पता ज्ञान न हो | अज्ञातकुल |
| ऐसे स्थान पर निवास जहाँ कोई पता न पा सके | अज्ञातवास |
| जिसे जाना न जा सके | अज्ञेय |
| जो अपनी बात से टले नहीं | अटल |
| घर के सबसे ऊपर के खंड की कोठरी | अटारी |
| न टूटनेवाला | अटूट |
| जिस हँसी से अट्टालिका तक हिल जाए/ ठहाका लगाकर हँसना | अट्टहास |
| जो अपनी जगह से न डिगे | अडिग |
| अंड से जन्म लेनेवाला | अंडज |
| जो तर्क से परे हो | अतर्क्स/तर्कातीत |
| किसी बात पर व्यर्थ प्रलाप करना | अतिकथा |
| मर्यादा का उल्लंघन करके किया हुआ | अतिकृत |
| सीमा का अनुचित उल्लंघन | अतिक्रमण |
| जिसके आगमन की तिथि निश्चित न हो | अतिथि |
| आवश्यकता से अधिक बरसात | अतिवृष्टि |
| किसी बात को अत्यधिक बढ़ाकर कहना | अतिशयोक्ति |
| जिसका ज्ञान इंद्रियों के द्वारा न हो | अतींद्रिय |
| जो व्यतीत हो गया हो | अतीत |
| जो ऊँचा न हो | अतुंग |
| जिसकी तुलना न की जा सके | अतुलनीय |
| नाटक में बड़ी बहन | अत्तिका |
| जिसका त्याग न ही सके | अत्याज्य |
| शीघ्रता का अभाव | अत्वरा |
| जिसकी गहराई का पता न लग सके | अथाह |
| जिसका दमन न किया जा सके | अदम्य |
| जो देखने योग्य न हो | अदर्शनीय |
| आगे का विचार न कर सकनेवाला | अदूरदर्शी |
| जिसे देखा न जा सके | अदृश्य |
| जो पहले न देखा गया हो | अदृष्टपूर्व |
| जो आज तक से संबंध रखता है | अद्यतन |
| जिसके बराबर दूसरा न हो | अद्वितीय |
| जो ऋण लेता है (कर्जदार) | अधमर्ण |
| होठों पर लगी लाली (पान की लाली की लकीर) | अधरज |
| धर्म-शास्त्र के विरुद्ध कार्य | अधर्म |
| जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो | अधिकृत |
| पहाड़ के ऊपर की (समतल) ज़मीन (टेबिल लैंड) | अधित्यका |
| सर्वाधिक अधिकार प्राप्त शासक | अधिनायक |
| विधायिका द्वारा स्वीकृत नियम | अधिनियम |
| अधिक से अधिक लिया जाता है | अधिभार / अधिकर |
| रथ पर चढ़ा हुआ योद्धा | अधिरथी |
| किसी पक्ष का समर्थन करनेवाला वकील | अधिवक्ता |
| वास्तविक मूल्य के ऊपर लिया जानेवाला शुल्क | अधिशुल्क |
| वैधानिक सूचना जो सरकार द्वारा राजपत्र में प्रकाशित हो | अधिसूचना |
| किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की निगरानी रखे | अधीक्षक |
| अध्ययन किया हुआ | अधीत |
| जो अब तक से संबंध रखता है | अधुनातन |
| उतरती युवावस्था का | अधेड़ |
| नीचे की ओर मुख किया हुआ | अधोमुखी |
| नीचे (अधः) लिखा हुआ | अधोलिखित |
| जिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित हैं | अधोहस्तारक्षरकर्ता |
| किसी सभा या संस्था का प्रधान | अध्यक्ष |
| राष्ट्रपति/राज्यपाल द्वारा जारी आदेश/सीमित अवधि का आदेश | अध्यादेश |
| ज्ञात या कल्पित तथ्यों के आधार पर लिया गया निर्णय | अध्याहरण |
| वह स्त्री जिसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया हो | अध्यूढ़ा |
| जिसका अंत न हो | अनंत |
| जो बिना अंतर (गैप) के घटित हो | अनंतर |
| जिसे गिना न जा सके | अनगिनत |
| आज के दिन से पूर्व का काल | अनद्यतन भूत |
| अन्य से संबंध न रखनेवाला, किसी एक में ही आस्था रखनेवाला | अनन्य |
| जिसका कोई दूसरा उपाय न हो | अनन्योपाय |
| जिसकी अपेक्षा न हो | अनपेक्षित |
| जिसे किसी बात का पता न हो | अनभिज्ञ |
| जिसके विषय में कोई ज्ञान न हो | अनवगत, अज्ञात |
| जो सदा से चलता आ रहा है | अनवरत / सनातन |
| जिस पर आक्रमण न किया गया हो | अनाक्रांत |
| जो कभी न आया हो (भविष्य) | अनागत |
| जो किसी कार्य के होने के पूर्व उसका अनुमान करे | अनागतविधाता |
| जिसके माता-पिता न हो | अनाथ |
| जिसका कोई आदि/प्रारंभ न हो | अनादि |
| जिसका आदर न किया गया हो | अनादूत |
| कनिष्ठा (सबसे छोटी) और मध्यमा के बीच की उँगली | अनामिका |
| बिना किसी प्रयास के | अनायास |
| जो दोहराया न गया हो | अनावर्त |
| जिसकी आवश्यकता न हो | अनावश्यक |
| जो ढका हुआ न हो | अनावृत |
| वर्षा का बिलकुल न होना | अनावृष्टि |
| जिसे बुलाया न गया हो | अनाहूत |
| जिसका कोई घर (निकेत) न हो | अनिकेत |
| वह सिद्धांत जो हर वस्तु को नश्वर मानता हो | अनित्यवादी |
| पलक को झपकाए बिना | अनिमेष, निर्निमेष |
| जिसका निर्णय न हो पाया हो | अनिर्णित |
| जो नियंत्रण में न हो | अनियंत्रित |
| जो नियमानुसार न हो | अनियमित |
| जिसका विरोध न हुआ हो या न हो सके | अनिरुद्ध, अविरोधी |
| जिसका भाषा द्वारा वर्णन न किया जा सके | अनिर्वचनीय, अवर्णनीय |
| जिसका निवारण न किया जा सके/जिसे करना आवश्यक हो | अनिवार्य |
| जिसके बारे में कोई निश्चय न हो | अनिश्चित |
| किसी के दुःख से दुखी होकर उस पर दया करना | अनुकंपा |
| अनुकरण करने योग्य व्यवहार (कार्य का अनुकरण) | अनुकरणीय |
| किसी के पीछे चलनेवाला (अनुगमन करनेवाला) | अनुगामी, अनुयायी |
| जो अनुग्रह (कृपा) से युक्त हो | अनुगृहीत |
| किसी छोटे पर प्रसन्न हो कर उसका उपकार करना | अनुग्रह |
| जिस भाई ने बाद में जन्म लिया हो (छोटा भाई) | अनुज |
| जिसका उत्तर न दिया गया हो | अनुत्तरित |
| जो परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुआ हो | अनुत्तीर्ण |
| किसी कार्य के लिए दी जानेवाली सहायता | अनुदान |
| जिसकी उपमा न दी जा सके | अनुपम |
| अनुभव प्राप्त व्यक्ति | अनुभवी |
| जिसका अनुभव किया गया हो | अनुभूत |
| ज्ञात के आधार पर अज्ञात का ज्ञान | अनुमान |
| किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया | अनुमोदन |
| किसी संप्रदाय या सिद्धांत का समर्थन करनेवाला | अनुयायी |
| प्रेम उत्पन्न करनेवाला | अनुरंजक |
| वह व्यक्ति जो किसी व्यक्ति या वस्तु के प्रति आसक्त हो | अनुरक्त |
| जिसका उच्चारण न किया गया हो | अनुच्चरित |
| बार-बार बोलना | अनुलाप |
| उच्च वर्ण के पुरुष के साथ निम्न वर्ण की स्त्री का विवाह | अनुलोम विवाह |
| जिसका उल्लंघन करना उचित न हो | अनुल्लंघनीय |
| एक भाषा में लिखी या कही गई बात को | अनुवाद |
| अन्य भाषा में लिखने या कहने की क्रिया | अनुवाद |
| परंपरा से चली आई कथा | अनुश्रुति |
| अनुसंधान की इच्छा | अनुसंधित्सा |
| अनुसरण (संपूर्ण रूप में) करने योग्य | अनुसरणीय |
| पहले लिखे गए पत्र का स्मरण करते हुए लिखा गया पत्र | अनुस्मारक |
| अनुवाद किया हुआ/जिस ग्रंथ का अनुवाद हो गया हो | अनूदित |
| अविवाहित महिला | अनूढ़ा |
| जो जानवर किसी की देख-रेख में न रहा हो | अनेर |
| नवागत/शिशु को पहले-पहल अन्न खिलाने की क्रिया | अन्नप्राशन |
| दूध पिलानेवाली धाय | अन्ना |
| जिसका मन कहीं अन्यत्र लगा हो | अन्यमनस्क |
| एक से अधिक माताओं से उत्पन्न हुए भाई | अन्योदर |
| नीचे की ओर लाना या खींचना | अपकर्ष |
| जो पहले पढ़ा न गया हो | अपठित |
| जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध है | अपथ्य |
| विकृत शब्द या भाषा | अपभ्रंश |
| जिसका अपराध सिद्ध हो गया हो | अपराधी |
| वह समय जो दोपहर के बाद आता है | अपराह्न |
| आवश्यकता से अधिक धन हो तो उसका त्याग | अपरिग्रह |
| जो ढका हुआ न हो | अपरिछिन्न |
| जो सँवारा या साफ़ न किया जा सके | अपरिमार्जित |
| जिसे मापा न जा सके | अपरिमेय |
| साधारण नियम के विरुद्ध बात | अपवाद |
| जो धन को व्यर्थ ही खर्च करता हो | अपव्ययी |
| देह का दाहिना भाग (सव्य-बायाँ का उलटा-दायाँ) | अपसव्य |
| जिससे आर-पार न देखा जा सके | अपारदर्शी |
| जो पूरा या भरा हुआ न हो | अपूर्ण |
| जिसकी अपेक्षा हो | अपेक्षित |
| जो पीने योग्य न हो | अपेय |
| जिसकी आकृति का कोई और न मिले | अप्रतिरूप |
| जिसकी आशा न की गई हो | अप्रत्याशित |
| जो प्रमाण से सिद्ध न हो सके | अप्रमेय |
| जो व्यक्ति विदेश में रहता हो | अप्रवासी |
| जिस वस्त्र को पहना न गया हो, न जोता हुआ खेत | अप्रहत |
| स्वर्ग की नर्तकी | अप्सरा / अमरांगना |
| जो भय रहित हो/जिसे भय न हो | अभय/निर्भय |
| किसी को भय/त्रास से बचाने का दान | अभयदान |
| जाननेवाला | अभिज्ञ |
| किसी श्रेष्ठ का स्वागत | अभिनंदन |
| अभिनय करनेवाला पुरुष | अभिनेता |
| अभिनय करनेवाली स्त्री | अभिनेत्री |
| जिस पर अभियोग (अपराध का आरोप) लगाया गया हो | अभियुक्त |
| जो किसी पर अभियोग लगाए | अभियोगी |
| किसी विशेष वस्तु की हार्दिक इच्छा | अभिलाषा |
| जिसे शाप दिया गया है | अभिशप्त |
| किसी काम के बार-बार करने की तीव्र इच्छा | अभीप्सा |
| जो पहले न हुआ हो | अभूतपूर्व |
| जिसको भेदा न जा सके | अभेद्य |
| जो कभी मरे नहीं | अमर |
| आम का बगीचा | अमराई |
| इंद्र की पुरी | अमरावती |
| जो मनुष्य के लिए उचित न हो | अमानुषिक |
| जो असत्य न बोले | अमिथ्यावादी |
| जिस वस्तु का मूल्य न आँका जा सके | अमूल्य |
| जो बिन माँगे मिल जाए | अयाचित |
| जिसकी कोई रक्षा न कर रहा हो | अरक्षित |
| जो साहित्य-कला आदि में रस न ले | अरसिक |
| जिसको लाँघा न जा सके | अलंघ्य |
| कुबेर की नगरी | अलकापुरी |
| जिसको देखा न जा सके | अलक्ष्य |
| जिसको प्राप्त न किया जा सके | अलभ्य |
| जो इस लोक/संसार से संबंधित न हो | अलौकिक |
| जो कम जानता हो | अल्पज्ञ |
| जो कम बोलता हो | अल्पभाषी |
| बहुत कम बरसात होना | अल्पवृष्टि |
| आदेश की अवहेलना | अवज्ञा |
| जो वध करने योग्य न हो | अवध्य |
| जो कार्य अवश्य होनेवाला हो | अवश्यंभावी |
| भाव को छिपाना | अवहित्था |
| न कहने योग्य वचन | अवाच्य |
| जिस पर विचार न किया गया हो | अविचारित |
| जिसका विभाजन न किया गया हो | अविभक्त |
| जिसका विभाजन न किया जा सके | अविभाज्य |
| जिसका विवाह न हुआ हो | अविवाहित, अपरिणीत |
| अच्छा-बुरा समझने की शक्ति का अभाव | अविवेक |
| जो भला-बुरा न समझता हो/सोच-समझकर काम न करता हो | अविवेकी |
| जिस पर विश्वास न किया जा सके | अविश्वसनीय |
| जिस स्त्री के पुत्र और पति न हो | अवीरा |
| वह कार्य जो बिना वेतन के किया जाए | अवैतनिक |
| जो विधि या कानून के विरुद्ध हो | अवैध |
| जो विधान के अनुसार न हो | अवैधानिक |
| जिसको व्यवहार में न लाया गया हो | अव्यवहृत |
| जिसमें शक्ति न हो | अशक्त |
| न हो सकनेवाला (कार्य आदि) | अशक्य |
| शोक से रहित हो | अशोक |
| जो शोक करने योग्य न हो | अशोच्य / अशोक्य |
| जो कहने-सुनने-देखने में लज्जापूर्ण, घिनौना हो | अश्लील |
| जो अश्व का आरोही है / जो घोड़े पर सवार है | अश्वारोही |
| आठ पदवाला | अष्टपदी |
| जिस पुस्तक में आठ अध्याय हों/पाणिनि का व्याकरण ग्रंथ | अष्टाध्यायी |
| जिसमें संदेह न हो | असंदिग्ध |
| जो संभव न हों/जो नहीं हो सकता | असंभव |
| जो समान न हो | असम / असमान |
| जो सहनशील न हो | असहिष्णु |
| जिसको सहन न किया जा सके | असह्य |
| जो विधान या नियम के विरुद्ध हो | असांविधानिक |
| जिस रोग का इलाज न किया जा सके | असाध्य रोग/लाइलाज |
| जिसे साधा न जा सके / जो वश में न आ सके | असाध्य |
| जो समयानुसार उचित न हो | असामयिक |
| जो स्त्री सूर्य भी न देख सके (घर के अंदर ही रहनेवाली) | असूर्यपश्या |
| ध्यान करने योग्य अथवा लक्ष्य | ध्येय |
| अपने स्थान पर अचल रहनेवाला | ध्रुव |
| गिरने से (प्राकृतिक आपदा या मानवीय प्रयासों से) कुछ ही बची इमारत | ध्वंसावशेष |
| नाक से अपने-आप निकलनेवाला खून | नकसीर |
| नाखून से चोटी तक का वर्णन | नखशिख वर्णन |
| सम्मान में दी जानेवाली भेंट | नज़राना |
| तांडव नृत्य की मुद्रा में शिव | नटराज |
| जिसका सर झुका हुआ हो | नतमस्तक |
| जो आकाश में विचरण करता है (पक्षी) | नभचर (नभश्चर) |
| जिसका जन्म अभी-अभी हुआ हो | नवजात |
| जो नया-नया आया है | नवागत (नवांगतुक) |
| जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ हो | नवोढ़ा |
| जिसका उदय हाल में हुआ हो | नवोदित |
| जो वस्तु नाशवान हो | नश्वर |
| पुत्री की लड़की | नातिन |
| जो वेद की सत्ता में विश्वास नहीं करता हो | नास्तिक |
| लताओं से आच्छादित रमणीय स्थान | निकुंज |
| जो प्रतिदिन नहाता हो | नित्यस्नायी |
| जो पढ़ना-लिखना न जानता हो | निरक्षर |
| जिसका कोई अर्थ न हो | निरर्थक |
| जिसकी कोई अवधि निश्चित न हो | निरवधि |
| जिसके अवयव न हो | निरवयव |
| जिसका कोई आकार/रूप न हो | निराकार |
| जिससे किसी प्रकार की हानि न हो | निरापद |
| जो माँस न खाता हो/माँसरहित | निरामिष |
| जिसकी आशाएँ नष्ट हो गई हों | निराश |
| जो यह मानता है कि संसार में कुछ भी अच्छा होने की आशा नहीं है | निराशावादी |
| बिना आहार (भोजन) के | निराहार |
| जो उत्तर न दे सके | निरुत्तर |
| जिसका कोई उद्देश्य न हो | निरुद्देश्य |
| जिसकी किसी से उपमा / तुलना न की जा सके | निरुपम |
| जिसके पास कोई उपाय न हो | निरुपाय |
| जो किसी भी गुट में न हो | निर्गुट/तटस्थ |
| जो गुण-दोष का विवेचन करता हो | आलोचक |
| किसी अवधि से संबंध रखनेवाला | आवधिक |
| जो नई चीज़ निकाले या खोज करे | आविष्कार/ईजाद |
| आशा से कहीं अधिक बढ़कर | आशातीत |
| वह कवि जो तत्काल कविता कर सके | आशुकवि |
| जो शीघ्र प्रसन्न हो जाए (आशु-शीघ्र) | आशुतोष |
| जिसे आश्वासन पर विश्वास हो | आश्वस्त |
| जो मृत्यु के समीप हो | आसन्नमृत्यु |
| जो ईश्वर में विश्वास रखता हो | आस्तिक |
| जिसे बुलाया गया हो | आहूत |
| जो इंद्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो | इंद्रजीत |
| जो इंद्रियों से परे हो | इंद्रियातीत |
| वह चीज़ जिसकी चाह हो | इच्छित |
| किन्हीं घटनाओं का कालक्रम से किया गया यथातथ्य वर्णन | इतिवृत्त |
| इतना ही पर्याप्त है (इति-इतना, अलम् = पर्याप्त) | इत्यलम् |
| इंद्रियों को वश में करनेवाला | इंद्रियजित (जितेंद्रिय) |
| इस लोक से संबंधित | इहलौकिक |
| जिसकी ईप्सा (इच्छा, लालसा) की गई हो | ईप्सित |
| जो दूसरे की उन्नति देखकर जलता हो | ईर्ष्यालु |
| पूर्व और उत्तर के बीच की दिशा | ईशान |
| जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया हो | उऋण |
| स्वप्न में बड़बड़ाना करना | उचावा |
| भोजन करने के बाद बचा हुआ अन्न/जूठन | उच्छिष्ट |
| तिनकों से बना घर | उटज |
| ऊपर की ओर उछाला या फेंका हुआ | उत्क्षिप्त |
| वह पर्वत जहाँ से सूर्य और चंद्रमा उदित होते माने जाते हैं | उदयाचल |
| जिसका मन जगत् से उचट गया हो | उदासीन |
| जिसका उदाहरण दिया गया हो | उदाहृत |
| नई योजना को सर्वप्रथम काम में लाने का उत्सव | उद्घाटन |
| जिसका उद्धरण दिया गया हो | उद्धृत |
| जो धरती को चीर (फोड़) कर जन्मता है | उद्भिज/उद्भिद |
| जिसके ऊपर किसी का उपकार हो | उपकृत |
| पर्वत के नीचे तलहटी की भूमि | उपत्यका |
| दो दिशाओं के बीच की दिशा | उपदिशा |
| आकाश में तारे का टूटना | उपप्लव |
| जिसका ऊपर कथन किया गया हो | उपर्युक्त |
| जिसकी दो में निष्ठा हो | उभयनिष्ठ |
| छाती का घाव | उरक्षत |
| जो छाती के बल चलता हो (साँप आदि) | उरग (सर्प) |
| ऐसी ज़मीन जो अच्छी उत्पादक हो | उर्वरा |
| किसी के संबंध में कुछ लिखने / वर्णन करने योग्य | उल्लेखनीय |
| ऊपर की ओर जानेवाला | ऊर्ध्वगामी |
| ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँस | ऊर्ध्वश्वास |
| गर्मी/गरमी से उत्पन्न | ऊष्मज |
| जिस भूमि में कुछ भी पैदा न होता हो | ऊसर |
| विचारों का ऐसा प्रवाह जिससे कोई निष्कर्ष न निकले | ऊहापोह |
| किसी एक पक्ष से संबंध रखनेवाला | एकपक्षीय |
| वह स्थिति जो अंतिम निर्णायक हो, निश्चित | एकांतिक |
| जो केवल एक आँखवाला हो | एकाक्ष |
| जिस पर किसी एक का ही अधिकार हो | एकाधिकार |
| जो दिन में एकबार आहार करे | एकाहारी |
| कई जगह से मिलकर इकट्ठा किया हुआ /अनेक को एक में किया हुआ | एकीकृत |
| सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा | एषणा |
| इंद्रियों को भ्रमित करनेवाला | ऐंद्रजालिक |
| जो इंद्रियों से संबंधित हो | ऐंद्रिय |
| जो व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता हो | ऐच्छिक |
| जो इस लोक से संबंधित हो | ऐहिक/ऐहलौकिक |
| साँप-बिच्छू के ज़हर या भूत-प्रेत के भय को मंत्रों से झाड़ने वाला | ओझा |
| जो मात्र शिष्टाचार, व्यावहारिकता के लिए हो | औपचारिक |
| जो उपनिषदों से संबंधित हो | औपनिषदिक |
| विवाहित पत्नी से उत्पन्न पुत्र | औरस |
| कष्टों या काँटों से भरा हुआ | कंटकाकीर्ण |
| जो कटु बोलता है | कटुभाषी |
| दो व्यक्तियों की परस्पर होनेवाली बातचीत | कथोपकथन |
| ऐसी लड़की जिसका विवाह न हुआ हो | कन्या/कुमारी |
| शिव की जटाएँ | कपर्द |
| काला पीला मिला रंग (भूरा रंग) | कपिश |
| जिस स्त्री की बोली कठोर हो | कर्कशा |
| कर्म करने में तत्पर व्यक्ति | कर्मठ |
| सुबह का भोजन | कलेवा |
| जो कल्पना से परे हो | कल्पनातीत |
| बर्तन बेचनेवाला | कसेरा |
| जिस स्त्री को एक ही संतान होकर रह जाए | काकबंध्या |
| दुःख, भय आदि के कारण उत्पन्न ध्वनि | काकु |
| जो दुःख या भय से पीड़ित हो | कातर |
| शृंगारिक वासनाओं के प्रति आकृष्ट | कामुक |
| अपनी ग़लती स्वीकार करनेवाला | कायल |
| नियम विरुद्ध या निंदनीय कार्य करनेवालों की सूची | काली सूची |
| अपने काम के बारे में कुछ निश्चय न करनेवाला | किंकर्तव्यविमूढ़ |
| जो बात पूर्व काल से लोगों में कह-सुन कर प्रचलित हो | किंवदंती/जनश्रुति |
| ईश्वर का सामूहिक रूप से किया जानेवाला गुणगान | कीर्तन |
| जिसकी अब कीर्ति शेष रह गई हो | कीर्तिशेष |
| वृक्ष, लता, फूलों से घिरा हुआ कोई सुंदर स्थान | कुंज |
| बुरे मार्ग पर जानेवाला व्यक्ति | कुमार्गगामी |
| कुल का नाश करनेवाला | कुलांगार |
| जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो | कुलीन |
| जिसकी बुद्धि कुश (डाभ) के अग्र भाग (नोक) की तरह तेज हो | कुशाग्रबुद्धि |
| बुरी संगत में रहनेवाला | कुसंगी |
| अमावस्या की रात | कुहू |
| कुएँ के मेंढ़क के समान संकीर्ण बुद्धिवाला | कूपमंडूक |
| अपने लिए किए हुए उपकार को भुला देनेवाला | कृतघ्न |
| अपने लिए किए हुए उपकार को याद रखनेवाला | कृतज्ञ |
| जिसने संकल्प कर रखा है | कृतसंकल्प |
| किसी की कृपा से पूर्णरूपेण संतुष्ट | कृतार्थ |
| जो धन को अत्यधिक कंजूसी से खर्च करता है | कृपण (कंजूस) |
| वह नायिका जो कृष्ण पक्ष में अपने प्रेमी से मिलने जाती हो | कृष्णाभिसारिका |
| सर्प के शरीर से निकली हुई खोली | केंचुली |
| जो केंद्र से हटकर दूर जाता हो | केंद्रापसारी |
| जो केंद्र की ओर उन्मुख होता हो | केंद्राभिसारी / केंद्राभिमुख |
| तारों को छोड़कर वीणा का शेष भाग | कोलंबक |
| कुंती का पुत्र | कौंतेय |
| जिसे क्रय किया गया हो | क्रीत |
| जो पुरुषत्वहीन हो | क्लीव |
| जिसका कुछ ही समय में नाश हो जाए | क्षणभंगुर |
| पूर्व में हुई हानि की भरपाई | क्षतिपूर्ति |
| जो क्षमा करनेवाला हो | क्षमाशील |
| जो क्षमा किया जा सके | क्षम्य |
| जहाँ धरती और आकाश मिलते दिखाई देते हों | क्षितिज |
| जिसका हाथ बहुत तेज़ चलता हो | क्षिप्रहस्त |
| जो भूख मिटाने के लिए बेचैन हो | क्षुधातुर |
| भूख से पीड़ित | क्षुधार्त |
| दूसरे की हत्या करनेवाला | क़ातिल (हत्यारा) |
| दूसरों के मत का विरोध करना | खंडन |
| आकाश के पिंडों का विवेचन करनेवाला | खगोलशास्त्र |
| ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चंद्र का पूरा बिंब ढक जाए | खग्रास |
| जो व्यक्ति अपने हाथ में तलवार लिए रहता हो | खड्गहस्त |
| जिसके सिर पर बाल न हो (गंजा) | खल्वाट |
| खाने के योग्य वस्तु | खाद्य |
| जो आकाश में विचरण करे (पक्षी) | खेचर |
| जो अशिष्ट व्यवहार करता हो | गँवार |
| जहाँ से गंगा नदी का उद्गम होता है। | गंगोत्री |
| आकाश को स्पर्श करनेवाला | गगनचुंबी |
| शरीर का व्यापार करनेवाली स्त्री | गणिका |
| पहले से चली आ रही परंपरा का अनुपालन करनेवाला | गतानुगतिक |
| देर से पचनेवाला | गरिष्ठ |
| वह स्त्री जिसका यौवन ढल गया हो | गलितयौवना |
| जिस नाटक के संवाद गीतों के रूप में लिखे हों | गीतिनाटिका / गीतिनाट्य |
| गुप्त रूप से घूमकर सूचना देनेवाला | गुप्तचर |
| हर पदार्थ को अपनी ओर आकृष्ट करनेवाली गुरुत्व शक्ति | गुरुत्वाकर्षण |
| जो बोल नहीं सकता है | गूँगा |
| जो बात गूढ़ (रहस्यपूर्ण) हो | गूढ़ोक्ति |
| घर या देश के अंदर ही लोगों की आपसी लड़ाई | गृहयुद्ध |
| जो इंद्रियों के ज्ञान के बाहर है | गोतीत |
| दिन और रात्रि के बीच का समय (संध्या का वह समय जब गायें जंगल से लौटती हैं और उनके चलने की धूल आसमान में उड़ती है। | गोधूली वेला |
| जो छिपाने योग्य हो | गोपनीय |
| जो ग्रहण करने योग्य हो | ग्राह्य |
| ज़िम्मेदारी पूरी न करनेवाला | गैर-ज़िम्मेदार |
| घास खोदकर जीवन-निर्वाह करनेवाला | घसियारा/घसेरा |
| शरीर की हानि करनेवाला | घातक |
| जो पदार्थ घुलने योग्य हो | घुलनशील |
| कोई कार्य करने के लिए नाजायज़ रूप में धन लेनेवाला | घूसखोर |
| जो घृणा का पात्र हो | घृणित / घृणास्पद |
| सर्पों का स्वामी | फणींद्र |
| फल देनेवाला | फलदायी |
| केवल फलों पर निर्वाह करनेवाला | फलाहारी |
| फल की इच्छा रखनेवाला | फलेच्छु |
| घूम-फिरकर सौदा बेचनेवाला | फेरीवाला |
| जिसके सिर पर चंद्र-कला हो (शिव) | चंद्रचूड़/चंद्रशेखर |
| वह काव्य जिसमें पद्म व गद्य मिश्रित हो | चंपू |
| चक्र के रूप में घूमती हुई चलनेवाली हवा | चक्रवात |
| ब्याज का वह प्रकार जिसमें मूल के ब्याज पर भी ब्याज लगता है | चक्रवृद्धि |
| आश्चर्य में डाल देनेवाला कार्य | चमत्कार |
| आँख से संबंध रखनेवाला | चाक्षुष |
| चिंता (चिंतन) करने योग्य बात | चिंतनीय/चिंत्य |
| सभी प्रकार की चिंताओं को दूर करनेवाली एक मणि | चिंतामणि |
| कार्य करने की इच्छा करनेवाला | चिकीर्ष |
| कार्य करने की इच्छा | चिकीर्षा |
| चेतन स्वरूप की माया | चिद्विलास |
| लंबे समय तक जीनेवाला | चिरंजीवी |
| जो चिरकाल से चला आया है | चिरंतन |
| चिरनिद्रा (मृत्यु) को प्राप्त हुआ | चिरनिद्रित |
| बहुत समय से परिचित | चिरपरिचित |
| जो बहुत समय तक ठहर सके | चिरस्थायी |
| जो देर तक स्मरण के योग्य हो | चिरस्मरणीय |
| जिस परं चिह्न लगाया गया हो | चिह्नित |
| सावधान करने के लिए दिया गया संकेत | चेतावनी |
| चौथे दिन आनेवाला ज्वर | चौथिया |
| जो गुप्त रूप से निवास कर रहा हो | छद्मवासी |
| जो कृत्रिम वेश धारण कर लेता है | छद्मी |
| छिपकर आक्रमण करनेवाला | छापामार दल |
| वह स्थान जहाँ सैनिक निवास करते हों | छावनी |
| किसी काम या व्यक्ति में छिद्रों, अर्थात् दोषों को ढूँढ़ने का काम | छिद्रान्वेषण |
| जो दूसरों में केवल दोषों को ही खोजता हो | छिद्रान्वेषी |
| पत्थर को गढ़नेवाला औज़ार | छैनी |
| एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलनेवाला | जंगम |
| पेट या जठर की आग | जठरानल |
| जन-प्रतिनिधियों द्वारा परिचालित शासन-व्यवस्था | जनतंत्र |
| बरात के ठहरने का स्थान | जनवासा |
| जो बात लोगों से सुनी गई हो | जनश्रुति |
| जो जर्जर हो गया हो | जराजीर्ण |
| जो जीव-जंतु जल में रहते हों | जलचर |
| जो जल से उत्पन्न होता हो | जलज |
| जो जल बरसाता हो (बादल) | जलद |
| जिसका जाति या समाज से बहिष्कार कर दिया गया हो | जाति बहिष्कृत / समाज बहिष्कृत |
| जिसको पूर्व जन्म की बातें याद हैं | जातिस्मर |
| जो चमत्कारी क्रियाओं का प्रदर्शन करता है | जादूगर (मदारी) |
| जीतने की इच्छा | जिगीषा |
| किसी को जीत लेने की इच्छा रखनेवाला | जिगीषु |
| भोजन की इच्छा रखनेवाला | जिघत्सु |
| भोजन करने की इच्छा | जिघत्सा |
| किसी को मारने की इच्छा | जिघांसा |
| मारने की इच्छा करनेवाला | जिघांसु |
| ग्रहण करने/पकड़ने की इच्छा | जिघृक्षा |
| ज़िंदा रहने की इच्छा | जिजीविषा |
| अधिक समय तक जीने की इच्छा रखनेवाला | जिजीविषु |
| जानने की इच्छा | जिज्ञासा |
| जिज्ञासा करने योग्य | जिज्ञास्य |
| जानने की इच्छा रखनेवाला | जिज्ञासु |
| जिसने आत्मा को जीत लिया हो | जितात्मा |
| जिसने इंद्रियों को वश में कर लिया हो | जितेंद्रिय |
| किसी के जीवन भर के कार्यों का विवरण | जीवन-चरित्र |
| जेठ (पति का बड़ा भाई) का पुत्र | जेठोत |
| जो जीतने के योग्य हो | जेय |
| अपनी इज़्ज़त को बचाने के लिए किया गया अग्नि-प्रवेश | जौहर |
| ज्ञान प्रदान करनेवाली देवी | ज्ञानदा/सरस्वती |
| जो ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा रखता हो | ज्ञानपिपासु |
| जिसे जानना आवश्यक हो/जानने योग्य | ज्ञेय |
| वह पहाड़ जिसके मुँह से आग निकले | ज्वालामुखी |
| जो अकारण जुल्म ढाता हो | ज़ालिम |
| वर्षा सहित तेज हवा | झंझावात |
| लंबे और बिखरे बालोंवाला | झबरा |
| छोटी-छोटी बूँदोंवाली वर्षा | झींसी |
| बहुत गहरा तथा बहुत बड़ा प्राकृतिक जलाशय | झील |
| फलों का गुच्छा | झौर |
| टाइप करने की कला | टंकण |
| जहाँ सिक्कों की ढलाई होती है | टकसाल |
| अधिक देर तक रहनेवाला या चलनेवाला | टिकाऊ |
| विवाह का संबंध तय करने के लिए वर को वस्त्रादि वस्तुएँ प्रदान करने की रस्म | टीका/तिलक |
| किसी ग्रंथ की व्याख्या करनेवाला | टीकाकार |
| बर्तन बनानेवाला | ठठेरा |
| जो छोटे क़द का हो | ठिगना |
| स्थल या जल का वह तंग या पतला भाग जो स्थल या 'जल के दो बड़े खंडों को मिलाता है | डमरूमध्य |
| जनता को सूचना देने हेतु बजाया जानेवाला वाद्य | ढिंढोरा |
| वह राजकीय धन जो किसानों की सहायता हेतु दिया जाता है | तक़ाबी |
| जो किनारे से सटे हए हों | तटवर्ती |
| उसी समय का | तत्कालीन |
| तत्त्व को जाननेवाला | तत्त्वज्ञ |
| ऋषियों के तप करने की भूमि | तपोभूमि |
| जो तर्क के द्वारा मान्य हो | तर्कसम्मत |
| जो किसी कार्य के चिंतन में डूबा हुआ हो | तल्लीन |
| जो चोरी-छिपे माल लाता-ले जाता हो | तस्कर |
| दैहिक, दैविक और भौतिक दुःख | तापत्रय |
| ताँबे के रंग के समान लाल रंग | ताम्ररक्त, ताम्रवर्णी |
| तर्क करनेवाला व्यक्ति | तार्किक |
| तैरकर पार करने की इच्छा | तितीर्षा |
| तैरने या पार करने का इच्छुक | तितीर्ष |
| ज्ञान में प्रवेश का मार्गदर्शन | तीर्थङ्कर |
| बाणों को रखने का साधन | तूणीर/तरकस |
| किसी पद को छोड़ने के लिए लिखा गया पत्र | त्यागपत्र |
| जो त्याग देने योग्य हो | त्याज्य |
| वह व्यक्ति जो छुटकारा दिलाता है/रक्षा करता है | त्राता |
| भूत, वर्तमान और भविष्य को जाननेवाला | त्रिकालज्ञ |
| भूत, वर्तमान और भविष्य को देखनेवाला | त्रिकालदर्शी |
| वह स्थान जो दोनों भृकुटियों के बीच होता है | त्रिकुटी |
| सत्व, रज और तम का समूह | त्रिगुण |
| जिसके तीन आँखें हैं | त्रिनेत्र |
| शीतल, मंद व सुगंधित वायु | त्रिविधवायु |
| गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम | त्रिवेणी |
| तीन महीने में एक बार | त्रैमासिक |
| स्तन का घाव | थनेला |
| दोनों हथेलियों के टकराने से होनेवाली आवाज़ | थपड़ी |
| अनावश्यक माँसल और मोटा शरीर | थुल-थुल |
| बड़े व्यापारियों द्वारा आपस में या छोटे व्यापारियों के साथ किया जानेवाला व्यापार | थोक व्यापार |
| दंड देने के विधान से संबंधित ग्रंथ | दंडसंहिता |
| लोगों में परंपरा से चली आई कथा | दंतकथा |
| पति-पत्नी का युगल | दंपती |
| संकुचित विचार रखनेवाला | दकियानूस |
| वह व्यक्ति जिसे गोद लिया जाय | दत्तक |
| खिड़की के पास बैठने की जगह | दरीचा |
| जिसे दबाया गया हो (शोषण किया गया हो) | दलित |
| दस वर्षों की समयावधि | दशक |
| जिसके पेट को माँ ने रस्सी से बाँधा था (दाम रस्सी, उदर+पेट) | दामोदर |
| कृष्ण का सारथि | दारुक |
| जंगल में फैलनेवाली आग | दावाग्नि/दावानल |
| देने करने की इच्छा | दित्सा |
| वह रोग जिससे सूर्य की प्रखर किरणों के कारण दिन में कम दिखाई देता है | दिनौंधी/दिवांधता |
| दिन के समय अपने प्रिय से मिलने जानेवाली नायिका | दिवाभिसारिका |
| जो सपना दिन (दिवा) में देखा जाता है | दिवास्वप्न |
| दीक्षा (शिक्षा) की समाप्ति पर दिया जानेवाला उपदेश | दीक्षांत भाषण |
| जिसने गुरु से दीक्षा ली हो | दीक्षित |
| जो हर काम अपेक्षित समय से अधिक देर से करे | दीर्घसूत्री |
| वह बच्चा जो अभी माँ के दूध पर निर्भर है | दुधमुँह |
| जो दो भिन्न भाषियों के बीच अनुवाद करके बात करवाए | दुभाषिया |
| जिसको पकड़ने में काफ़ी कठिनाई हो | दुरभिग्रह/दुर्गाह्य |
| अनैतिक और आपराधिक कार्य के लिए की जाने वाली मंत्रणा/साज़िश/समझौता | दुरभिसंधि |
| अनुचित बात के लिए आग्रह करना | दुराग्रह |
| जो बुरा आचरण करता हो | दुराचारी |
| जिसको प्रसन्न करना कठिन हो | दुराराध्य |
| वह मार्ग जो चलने में कठिनाई पैदा करता है | दुर्गम |
| जिसे कठिनाई से जाना जा सके | दुर्जेय |
| जिसका दमन कठिन हो | दुर्दम्य/दुर्दात/दुर्धर्ष |
| जो अत्यन्त कष्ट से निवारित हो | दुर्निवार |
| जो कठिनाई से समझ में आता है | दुर्बोध |
| पति के स्नेह से वंचित स्त्री | दुर्भगा |
| ऐसा विपरीत समय (अकाल) जिस समय भिक्षा भी बड़ी मुश्किल से मिलती है | दुर्भिक्ष |
| जिसको लाँघना या पार करना कठिन हो | दुर्लघ्य |
| जिसको कठिनाई से वहन/ धारण किया जा सके | दुर्वह |
| जिसमें ख़राब आदतें हों. | दुर्व्यसनी |
| जो काम कठिन हो | दुष्कर |
| जिसको मापना कठिन हो | दुष्परिमेय |
| जो कठिनाई से साधा जाय | दुस्साध्य/दुःसाध्य |
| आगे की बात भी सोच लेनेवाला व्यक्ति | दूरदर्शी |
| वे खेत जहाँ केवल वर्षा का जल ही उपलब्ध है | देवमातृक |
| जिसे देवता भी पूजते हों | देवाराध्य |
| भिन्न-भिन्न देशों की यात्रा | देशाटन |
| दैव (भाग्य) या ज्योतिष शास्त्र को जाननेवाला | दैवज्ञ |
| जिस भूमि के दोनों ओर जल है | दोआब |
| पुत्री का पुत्र | दौहित्र / नाती |
| पुत्री की पुत्री | दौहित्री |
| जो देखने योग्य हो | द्रष्टव्य/दर्शनीय |
| जो शीघ्रता से चलता हो | द्रुतगामी |
| चंद्रमास के किसी पक्ष की बारहवीं तिथि | द्वादशी |
| दो बार जन्म लेनेवाला (ब्राह्मण, दाँत, पक्षी, नाखून) | द्विज |
| दो भाषाएँ बोलनेवाला | द्विभाषी |
| दो वेदों को जाननेवाला | द्विवेदी |
| द्वीप में जन्मा | द्वैपायन |
| धनुष धारण करनेवाला | धनर्धर |
| धन की इच्छा रखनेवाला | धनेच्छु |
| सभी को धारण करनेवाली (पृथ्वी) | धरणी |
| किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु | धरोहर/थाती |
| जिसकी धर्म में निष्ठा हो | धर्मनिष्ठ |
| यात्रियों के लिए निःशुल्क सार्वजनिक आवास-गृह | धर्मशाला |
| धर्म के अनुसार व्यवहार, आचरण करनेवाला | धर्मात्मा, धर्माचारी |
| गरीबों के लिए दान के रूप में दिया जानेवाला धन-अन्न आदि | धर्मादा |
| धारण करनेवाला | धारक |
| जो धारण करती है वह | धारयित्री |
| थन से निकाला हुआ ताज़ा गर्म दूध | धारोष्ण |
| जो धीरज रखता हो | धीर |
| सदा प्रसन्न रहनेवाला या कला-प्रेमी नायक | धीरललित |
| श्रेष्ठ गुणों से संपन्न शूरवीर नायक | धीरोदात्त |
| बहुत चंचल, दुष्ट, अहंकारी, प्रतिनायक | धीरोद्धत |
| मछली पकड़ने या बेचनेवाली जाति विशेष | धीवर |
| धुरी को धारण करनेवाला अर्थात् आधारभूत कार्यों में प्रवीण | धुरंधर |
| ध्यान विचार करने योग्य | ध्यातव्य |
| ध्यान या विचार करनेवाला/वाली | ध्याता / ध्यात्री |
| ध्यान करने योग्य अथवा लक्ष्य | ध्येय |
| अपने स्थान पर अचल रहनेवाला | ध्रुव |
| गिरने से (प्राकृतिक आपदा या मानवीय प्रयासों से) कुछ ही बची इमारत | ध्वंसावशेष |
| नाक से अपने-आप निकलनेवाला खून | नकसीर |
| नाखून से चोटी तक का वर्णन | नखशिख वर्णन |
| सम्मान में दी जानेवाली भेंट | नज़राना |
| तांडव नृत्य की मुद्रा में शिव | नटराज |
| जिसका सर झुका हुआ हो | नतमस्तक |
| जो आकाश में विचरण करता है (पक्षी) | नभचर (नभश्चर) |
| जिसका जन्म अभी-अभी हुआ हो | नवजात |
| जो नया-नया आया है | नवागत (नवांगतुक) |
| जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ हो | नवोढ़ा |
| जिसका उदय हाल में हुआ हो | नवोदित |
| जो वस्तु नाशवान हो | नश्वर |
| पुत्री की लड़की | नातिन |
| जो वेद की सत्ता में विश्वास नहीं करता हो | नास्तिक |
| लताओं से आच्छादित रमणीय स्थान | निकुंज |
| जो प्रतिदिन नहाता हो | नित्यस्नायी |
| जो पढ़ना-लिखना न जानता हो | निरक्षर |
| जिसका कोई अर्थ न हो | निरर्थक |
| जिसकी कोई अवधि निश्चित न हो | निरवधि |
| जिसके अवयव न हो | निरवयव |
| जिसका कोई आकार/रूप न हो | निराकार |
| जिससे किसी प्रकार की हानि न हो | निरापद |
| जो माँस न खाता हो/माँसरहित | निरामिष |
| जिसकी आशाएँ नष्ट हो गई हों | निराश |
| जो यह मानता है कि संसार में कुछ भी अच्छा होने की आशा नहीं है | निराशावादी |
| बिना आहार (भोजन) के | निराहार |
| जो उत्तर न दे सके | निरुत्तर |
| जिसका कोई उद्देश्य न हो | निरुद्देश्य |
| जिसकी किसी से उपमा / तुलना न की जा सके | निरुपम |
| जिसके पास कोई उपाय न हो | निरुपाय |
| जो किसी भी गुट में न हो | निर्गुट/तटस्थ |
| जो निर्णय करनेवाला हो | निर्णायक |
| जिसमें दया का भाव न हो | निर्दय/निष्ठुर |
| बिना किसी बाधा के | निर्बध |
| जो ममत्व से रहित हो | निर्मम |
| व्यापारिक वस्तुओं को किसी दूसरे देश में भेजने का काम | निर्यात |
| जिसको देश से निकाल दिया गया हो | निर्वासित |
| जिसमें कोई विकार न हो | निर्विकार |
| रात में विचरण करनेवाला | निशाचर |
| अर्द्धरात्रि का समय | निशीथ |
| जो सब प्रकार की चिंताओं से रहित हो | निश्चिंत |
| जो शब्द से रहित हो (मौन) | निश्शब्द/निःशब्द |
| जिस पर किसी प्रकार का शुल्क न लगता हो | निश्शुल्क/निःशुल्क |
| नाक से बाहर निकलनेवाली श्वास | निश्श्वास/निःश्वास |
| जिसमें कोई कंटक/अड़चन न हो | निष्कंटक |
| जिसके कोई दाग/कलंक न हो | निष्कलंक |
| जो पाप से रहित हो | निष्पाप |
| जिसको किसी में भी आसक्ति न हो | निस्संग / असंग |
| जिसके संतान न हो | निस्संतान |
| जिसे किसी बात की स्पृहा (आकांक्षा) न हो | निस्स्पृह/निःस्पृह |
| जिसमें स्वार्थ साधन की भावना न हो | निस्स्वार्थ/निःस्वार्थ |
| नीले रंग का कमल | नीलोत्पल |
| रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थान | नेपथ्य |
| जो नीति के अनुकूल हो | नैतिक |
| आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत लेनेवाला | नैष्ठिक |
| पंचभूतों से बनी हुई वस्तु | पंचभौतिक |
| महीने के दो पक्षों में से एक पक्ष (पंद्रह दिन) | पखवाड़ा |
| नाटक का परदा गिरना | पटाक्षेप/यवनिका पतन |
| पति को चुनने की इच्छावाली कन्या | पतिम्वरा |
| केवल अपने पति में अनुराग रखनेवाली स्त्री | पतिव्रता |
| उपाय/मार्ग बतानेवाला | पथ-प्रदर्शक/मार्गदर्शक |
| अपने मार्ग से च्युत, भटका हुआ | पथभ्रष्ट |
| जो भोजन रोगी के लिए उचित है | पथ्य |
| अपने पद से हटाया हुआ | पदच्युत |
| केवल दूध पर जीवित रहनेवाला | पयोहारी |
| शत्रु को जीतनेवाला | परंजय |
| शत्रु को संतप्त (पीड़ित) करनेवाला | परंतप |
| परपुरुष से प्रेम करनेवाली | परकीया |
| दूसरे की बुराई खोजनेवाला/वाली | परछिद्रान्वेषी |
| जो दुःख-सुख से परे हो | परमहंस |
| पदार्थ का अत्यंत सूक्ष्म भाग | परमाणु |
| जो दूसरों का भला करता हो | परमार्थी |
| दूसरे के मुँह को ताकनेवाला/दूसरे से ही उम्मीद रखनेवाला | परमुखापेक्षी |
| जो दूसरे के अधिकार में हो | पराधीन |
| दूसरों पर निर्भर रहनेवाला | पराश्रयी/पराश्रित |
| पति द्वारा छोड़ दी गई पत्नी | परित्यक्ता |
| जो पहनने लायक हो | परिधेय |
| जो पूरी तरह से पक चुका हो/पारंगत हो चुका हो | परिपक्व |
| जिसको मापा जा सके | परिमेय |
| जो सदा बदलता रहे | परिवर्तनशील |
| घूमने-फिरनेवाला साधु | परिव्राजक |
| जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो | परीक्षित |
| जो प्रत्यक्ष न हो | परोक्ष / अप्रत्यक्ष |
| जिसमें दूसरे का उपकार करने की प्रवृत्ति हो | परोपकारी |
| पर्दे के अंदर रहनेवाली | पर्दानशीन |
| अपनी किसी गलती के लिए हुआ दुःख | पश्चात्ताप |
| विष्णु का शंख | पाँचजन्य |
| हाथ की लिखी पुस्तक या मसौदा | पांडुलिपि |
| महीने के प्रत्येक पक्ष से संबंधित | पाक्षिक |
| सफ़ेदी लिए हुए लाल रंग | पाटल |
| मार्ग में खाने के लिए भोजन | पाथेय |
| किसी विषय का पूर्ण ज्ञाता | पारंगत |
| जिसमें से आर-पार देखा जा सकता हो | पारदर्शी |
| जो परलोक से संबंधित हो | पारलौकिक |
| किसी परिश्रम के बदले मिलनेवाली राशि | पारिश्रमिक |
| पृथ्वी से संबंध रखनेवाला | पार्थिव |
| जिसका स्वभाव पशुओं के समान हो | पाशविक |
| पीने की इच्छा | पिपासा |
| जिसे पानी या किसी और वस्तु को पीने की प्यास हो/लालसा हो | पिपासु |
| एक बार कही गई बात को दुहराते रहना | पिष्टपेषण |
| बार-बार कही गई बात | पुनरुक्ति |
| जिसका पुनः जन्म हुआ हो | पुनर्जन्म |
| प्राचीन इतिहास का ज्ञाता | पुरातत्त्ववेत्ता |
| दोपहर से पहले का समय | पूर्वाह्न |
| पहले कहा गया कथन | पूर्वोक्त |
| जो पूछने योग्य हो | पृष्टव्य |
| जो शरीर. से हृष्ट-पुष्ट हो | पेशल |
| ईश्वर द्वारा भेजा गया दूत | पैगंबर |
| पिता से प्राप्त की हुई संपत्ति | पैतृक संपत्ति |
| पिता एवं प्रपिताओं से संबंधित | पैतृक |
| मनुष्य के पुरुषार्थ द्वारा रचा गया/पुरुष से संबंधित | पौरुषेय |
| शरणागत की रक्षा करनेवाला | प्रणतपाल |
| वह ध्वनि जो कहीं से टकराकर आए | प्रतिध्वनि |
| वह आकृति जो किसी शीशे, जल आदि में दिखाई दे | प्रतिबिंब |
| किसी वाद का विरोध करनेवाला | प्रतिवादी |
| जो जाकर पुनः आ गया हो | प्रत्यागत |
| किसी कार्य के बदले में की जानेवाली आशा | प्रत्याशा |
| किसी प्रश्न का तत्काल उत्तर दे सकनेवाली बुद्धि | प्रत्युत्पन्न मति |
| उपकार के बदले किया गया उपकार | प्रत्युपकार |
| जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम करे | प्रतिनियुक्त/स्थानापन्न |
| संध्या और रात्रि के बीच का समय | प्रदोष / पूर्वरात्र |
| प्रमाण द्वारा सिद्ध करने योग्य | प्रमेय |
| जो किसी मत को सर्वप्रथम चलाता है | प्रवर्तक |
| विदेश में रहनेवाला | प्रवासी |
| प्रश्न के रूप में पूछे जाने योग्य | प्रष्टव्य |
| वह स्त्री जिसके हाल ही शिशु उत्पन्न हुआ हो | प्रसूता |
| हास्य रस से परिपूर्ण नाटिका | प्रहसन |
| जो प्रकृति से संबंधित हो | प्राकृतिक |
| ज्ञात इतिहास के पूर्व समय का | प्रागैतिहासिक |
| जो किसी के प्राणों की रक्षा करे | प्राणरक्षण |
| पृथ्वी का वह भाग जिसके तीन ओर पानी हो | प्रायद्वीप |
| पाप करने के बाद स्वयं दंड पाना | प्रायश्चित |
| जिसको देखकर अच्छा लगे | प्रियदर्शी |
| वह स्त्री जिसका पति दूर स्थान पर गया हो | प्रोषितपतिका |
| माँग कर जीविका चलानेवाला | भिखारी/भिक्षुक/फ़कीर |
| व्यर्थ में किया गया व्यय | फ़िजूलखर्ची/अपव्यय |
| समुद्र में लगनेवाली आग | बड़वानल/बड़वाग्नि |
| किसी देवता पर चढ़ाने के लिए मारा जानेवाला पशु | बलिपशु |
| बहुत विषयों का जानकार | बहुज्ञ |
| बहुत से देवताओं के अस्तित्व में विश्वास करनेवाला मत | बहुदेववाद |
| बहुत-सी भाषाओं को बोलनेवाला | बहुभाषाभाषी |
| अनेक भाषाओं को जाननेवाला | बहुभाषाविद् |
| सभा में आधे से अधिक का मत | बहुमत |
| जो एक से अधिक क़ीमत का हो | बहुमूल्य |
| जो अनेक रूप धारण करता हो | बहुरूपिया |
| जिसने सुनकर अनेक विषयों का ज्ञान प्राप्त किया है | बहुश्रुत |
| जिस स्त्री के कोई संतान न हुई हो | बाँझ |
| जो आजीवन ब्रह्मचारी रहा हो | बाल ब्रह्मचारी |
| बुद्धि द्वारा ग्रहण किए जाने योग्य | बुद्धिग्राह्य |
| जो बौद्धिक (दिमागी ) कार्य से जीविका चलाता हो | बुद्धिजीवी |
| भोजन करने की इच्छा | बुभुक्षा |
| जो अत्यधिक भूखा हो | बुभुक्षित |
| खाने का इच्छुक/जिसे भूख लगी हो | बुभुक्षु |
| जिसके पास करने के लिए कोई काम न हो | बेकार / बेरोज़गार |
| जिसके जोड़/बराबरी का कोई न हो. | बेजोड़ |
| जिसकी और कोई मिसाल न हो | बेमिसाल |
| जिसको किसी की चिंता न हो | बेफ़िक्र/निश्चिंत |
| जो बुद्धि द्वारा जाना जा सके | बोधगम्य |
| बहुत छोटे क़द का आदमी | बौना |
| रात का भोजन | ब्यालू/रात्रिभोज |
| सूर्योदय से पहले दो घड़ी तक का समय | ब्रह्ममुहूर्त |
| जिसका हृदय टूट गया हो | भग्नहृदय |
| किसी भवनादि के खंडित होने के बाद बचे भाग | भग्नावशेष |
| भय के कारण बेचैनः | भयाकुल |
| जो भविष्य में निश्चित रूप से होनेवाला है | भवितव्य |
| भाग्य पर भरोसा रखनेवाला | भाग्यवादी |
| जो भाग्य का धनी हो | भाग्यवान |
| भारत और यूरोप से संबंधित | भारोपीय |
| दीवारों पर बने हुए चित्र | भित्तिचित्र |
| जो किसी आपत्ति/विपदा को भोग चुका हो | भुक्तभोगी |
| जो पृथ्वी की भीतरी परतों / बनावट का ज्ञान रखता हो | भूगर्भवेत्ता |
| धरती पर चलनेवाला जंतु | भूचर |
| जो पहले था या हुआ हो | भूतपूर्व |
| भूमि को धारण करनेवाला | भूधर |
| औषधियों का जानकार | भेषज |
| प्रातःकाल गाया जानेवाला एक राग | भैरवी |
| जो खूब खाता-पीता हो | भोजनभट्ट |
| भूगोल से संबंधित | भौगोलिक |
| भूमि का पुत्र | भौम (मंगल) |
| जिसका मन भटका हुआ हो | भ्रांतिचित्त |
| जिसकी आँखें मछली (मकर) जैसी हों | मकराक्ष |
| यज्ञों की रक्षा करनेवाला | यज्ञरक्षक |
| मठों की व्यवस्था करनेवाला | मठाधीश |
| किसी मत का अनुसरण करनेवाला | मतानुयायी |
| जो मद्यपान करने का आदी हो | मद्यप/मद्यपायी |
| मध्यरात्रि का समय | मध्यरात्र / निशीथ |
| दो के बीच में पड़कर फ़ैसला करानेवाला | मध्यस्थ |
| दोपहर का समय | मध्याह्न |
| मन का असीम दुःख | मनस्ताप |
| सुख और दुःख में समान रहनेवाला | मनस्वी |
| मन के दुर्बल होने की स्थिति या भाव | मनोदौर्बल्य |
| मन के मलिन होने की स्थिति या भाव | मनोमालिन्य |
| मन और उसके विभिन्न भावों व ग्रंथियों का अध्ययन करने वाला शास्त्र | मनोविज्ञान |
| जिसकी बुद्धि कमज़ोर है | मंदबुद्धि/मतिमांद्य |
| जहाँ केवल रेत ही रेत हो | मरुस्थल / मरुधरा |
| किसी चीज़ के तत्त्व/मर्म का ज्ञाता | मर्मज्ञ |
| क़लम की कमाई खानेवाला | मसिजीवी |
| जो बहुत ऊँची आकांक्षा/इच्छा रखता हो | महत्त्वाकांक्षी |
| जिसकी आत्मा महान हो | महात्मा |
| जिसका मूल्य बहुत अधिक हो | महार्घ, महँगा |
| जिसमें अपार जलराशि हो | महोदधि |
| जिसका तेज अत्यधिक बढ़ा हुआ हो | महौजस |
| माँस खानेवाला | माँसाहारी |
| इंद्र का सारथि | मातलि |
| माता की हत्या करनेवाला | मातृहंता |
| जो कम बोलता हो | मितभाषी |
| कम खर्च करनेवाला | मितव्ययी |
| कम या नपा-तुला भोजन करनेवाला | मिताहारी |
| मिथ्या (झूठ) बोलनेवाला | मिथ्याचारी/मिथ्यावादी |
| जो मीठी वाणी बोलता हो | मिष्टभाषी/मृदुभाषी |
| जिस स्त्री की आँखें मछली के समान हों | मीनाक्षी (पुरुष मीनाक्ष) |
| मुख को सुगंधित करनेवाला पान | मुखवासन |
| दिल खोलकर कहना/गाना | मुक्तकंठ |
| खुले हाथ से दान देनेवाला | मुक्तहस्त |
| मुद्रा का अधिक चलन/प्रसार | मुद्रास्फीति |
| मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा | मुमुक्षा |
| मोक्ष की इच्छा रखनेवाला | मुमुक्षु |
| मरने की इच्छा | मुमूर्षा |
| मरणासन्न अवस्थावाला/मरने का इच्छुक | मुमूर्ष |
| चुपचाप देखनेवाला | मूकदर्शक |
| हरिण के नेत्रों-सी आँखोंवाली | मृगनयनी |
| जिसने मृत्यु को जीत लिया हो | मृत्युंजय |
| केवल मुँह से ली जानेवाली परीक्षा | मौखिक परीक्षा |
| जो रचना किसी व्यक्ति की अपनी स्वयं की हो एवं नई हो | मौलिक |
| उत्तर दिशा का स्वामी | यक्ष (कुबेर) |
| बहुत अधिक धनी होने पर भी कम ख़र्च करनेवाला व्यक्ति | यक्षवित्त |
| प्राचीन भारतीय आर्यों का एक प्रसिद्ध वैदिक कृत्य | यज्ञ |
| जिसमें प्रायः हवन और देव-पूजन होता है | |
| छंद-रचना का वह दोष जिसमें यति अपने उचित स्थान पर न पड़कर कुछ आगे या पीछे ठहरती है | यतिभंग |
| जितनी ताक़त हो/शक्ति के अनुसार | यथाशक्ति |
| जहाँ तक हो सके | यथासंभव |
| इच्छा के अनुसार | यथेच्छ |
| जैसा चाहिए, उचित हो, वैसा | यथोचित |
| जुड़वा भाई या बहिन | यमल/यमला |
| रंगमंच का परदा | यवनिका |
| जौ से तैयार किया गया जल | यवारिष्ट |
| जो यंत्र से संबंधित हो | यांत्रिक |
| याचना करनेवाला | याचक |
| घूम-घूम कर जीवन बितानेवाला | यायावर/घुमंतू |
| जब तक जीवन रहे | यावज्जीवन/जीवनपर्यंत |
| अपने युग का ज्ञान रखनेवाला | युगद्रष्टा |
| समाज को नई दिशा देकर नए युग की शुरुआत करनेवाला | युगप्रवर्तक |
| समुद्री जहाज जिस पर सैनिक युद्ध करते हैं | युद्धपोत |
| युद्ध करने की इच्छा | युयुत्सा |
| युद्ध करने की इच्छा रखनेवाला | युयुत्सु |
| यज्ञस्थल पर स्थापित किया जानेवाला खंभा | यूप |
| संपूर्ण सृष्टि को नियमित करनेवाला योगी | योगीश्वर |
| विवाह में मिला धन | यौतुक |
| रक्त की बूँद ज़मीन पर गिरते ही दूसरा राक्षस जन्म ले | रक्तबीज |
| रक्त से सना हुआ | रक्तरंजित |
| जिस पर्वत का शिखर रक्त की कांति के समान चमकता है | रक्तसानु |
| लालिमा से युक्त | रक्तिम |
| जिस स्त्री को मासिक रक्तस्राव हुआ हो | रजस्वला |
| बड़े-बड़े खंभों में लोहे के रस्से बाँधकर बनाया मार्ग (रोप वे) | रज्जुमार्ग |
| युद्ध में बड़ी कुशलता के साथ लड़नेवाला | रण बाँकुरा |
| रात को कुछ भी दिखाई नहीं देनेवाला रोग | रतौंधी |
| जो रथ पर सवार है | रथी |
| विभिन्न वनस्पति और औषधियों से तैयार पदार्थ | रसायन |
| पूर्णिमा की रात | राका |
| राज्य द्वारा आधिकारिक रूप से प्रकाशित होनेवाला पत्र | राजपत्र |
| किसानों से भूमि-कर लेनेवाला सरकारी विभाग | राजस्व विभाग |
| पुरानी पीढ़ी द्वारा नई पीढ़ी को मिलनेवाली संपत्ति | रिक्थ/ थाती/विरासत |
| जिसके नीचे रेखाएँ लगाई गई हों | रेखांकित |
| जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएँ | रोमांचक / लोमहर्षक |
| प्रसन्नता से जिसके रोंगटे खड़े हो गए हों | रोमांचित |
| जो लकड़ी काटकर जीवन बिताता हो | लकड़हारा |
| वह परकीया नायिका जिसका पर-पुरुष प्रेम दूसरों को ज्ञात हो | लक्षिता |
| आम का पेड़/संपन्न व्यक्ति/लक्ष्मी का पति | लक्ष्मीश |
| सिद्धि जिसके प्रभाव से सिद्ध पुरुष यथेष्ट छोटा, हल्का हो सकता है | लघिमा |
| प्रतिष्ठा प्राप्त व्यक्ति | लब्धप्रतिष्ठ |
| जिसका कोई इलाज़ न हो | लाइलाज़ |
| जिन विचारों को लिख लिया गया हो | लिपिबद्ध |
| जिसका वंश लुप्त हो गया हो | लुप्तवंश |
| लोभी स्वभाववाला | लुब्ध/लोभी |
| जो चाटने योग्य हो | लेहह्य |
| जो इस संसार से ऊपर/भिन्न हो | लोकोत्तर |
| जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएँ | लोमहर्षक |
| बच्चों को सुलाने के लिए गाया जानेवाले गीत | लोरी |
| चंचल आँखोंवाली स्त्री | लोलाक्षिका |
| पूजा करने योग्य | वंदितव्य/पूज्य |
| वह स्त्री या गाय जिसे बच्चा न होता हो | वंध्या/बंध्या |
| वंश परंपरा के अनुसार | वंशानुगत |
| जिसके हाथ में वज्र हो | वज्रपाणि |
| जो बिलकुल बहरा हो | वज्रबधिर |
| बहुत ही कठोर और बड़ा आघात | वज्राघात |
| बचपन और यौवन के मध्य की उम्र | वयः संधि |
| जिसका वर्णन करना संभव न हो | वर्णनातीत |
| बल खाया हुआ/वलययुक्त | वलित |
| धारण करने योग्य/पहनने योग्य | वसितव्य |
| वह व्यक्ति जिसकी वसीयत की गई हो / जिसके नाम वसीयतनामा लिखा गया हो | वसी |
| वह कन्या जिसका विवाह करने का वचन दे दिया गया हो | वाग्दत्ता |
| कन्या का विवाह कर देने का वचन देने की रस्म (सगाई) | वाग्दान |
| अच्छा बोलनेवाला | वाग्मी/सुवक्ता |
| जो अधिक बोलता हो | वाचाल |
| बाहर के तापमान का असर रोकने के लिए की जाने वाली व्यवस्था | वातानुकूलन |
| मुकदमा दायर करनेवाला | वादी |
| सामाजिक मान-मर्यादा के विपरीत कार्य करनेवाला | वामाचारी |
| बाईं ओर को घूमा हुआ | वामावर्त |
| सुंदर उरु/जाँघोंवाली स्त्री | वामोरु |
| पश्चिमोत्तर कोण/वायु संबंधी | वायव्य |
| वसुदेव का पुत्र | वासुदेव |
| गृह-निर्माण संबंधी विज्ञान | वास्तुविज्ञान |
| जिसका कोई अंग खंडित हो | विकलांग |
| एक से अधिक बातों में से कोई एक | विकल्प |
| जिसके अंदर कोई विकार आ गया हो | विकृत |
| केंद्र में प्रस्थापित सत्ता | विकेंद्रीकरण |
| बेचने की कला में चतुर व्यक्ति | विक्रयिक |
| जिस पर अभी विचार चल रहा हो | विचाराधीन |
| जो विजय की इच्छा रखता है | विजयाकांक्षी |
| जो जलरहित हो | विजल |
| जो दूसरी जाति का हो | विजातीय |
| विजय की कामना | विजिगीषा |
| विजय का इच्छुक | विजिगीषु |
| जिस पर विजय प्राप्त कर ली है | विजित |
| जिसमें कुछ तथ्य न हो | वितथ |
| जिसका तन या शरीर बहुत छोटा हो | वितनु |
| वह स्त्री जो पढ़ी-लिखी-ज्ञानी हो | विदुषी |
| बिजली की चमक या उसकी रेखा | विद्युद्दाम |
| अपने धर्म के विरुद्ध कार्य करनेवाला | विधर्मी |
| जो विधि/क़ानून के अनुसार सही हो | विधिवत/वैध |
| जिसकी पत्नी मर गई हो | विधुर |
| विनाश करनेवाला | विध्वंसक |
| वह विशेष नियम जो किसी संस्था आदि के प्रबंध या नियंत्रण के लिए विशेष निश्चय के अनुसार बनाया गया हो | विनियम |
| नियुक्त करने वाला | विनियोक्ता, नियोक्ता |
| ग़लत है जो रास्ता | विपथ |
| बिना पत्तों का वृक्ष | विपर्णक |
| वह पुरुष जिसकी पत्नी उसके साथ नहीं है | विपत्नीक |
| संकेत-स्थल में प्रिय के न मिलने से दुःखी नायिका | विप्रोषित |
| जिसके कोई संबंधी न हो | विबंधु |
| मुक्त किया हुआ | विमुक्त |
| मुक्त करनेवाला | विमोक्ता/विमोक्त/ विमोचक |
| धूलरहित | विरजा |
| व्यक्त करनेवाला | विवक्ता, व्याख्याता |
| जो बहस या विवाद का विषय हो | विवादास्पद |
| सही और ग़लत में अंतर करने में सक्षम | विवेकी |
| किसी विषय का विशेष ज्ञान रखनेवाला | विशेषज्ञ |
| जो विश्व भर का भरण-पोषण करे | विश्वंभर |
| संसार भर में प्रसिद्ध | विश्वविख्यात |
| जिस पर विश्वास किया जा सके | विश्वसनीय |
| जो विषय-वासनाओं में अधिक डूबा हुआ हो | विषयासक्त |
| अपनी जगह से जिसे अलग कर दिया गया हो | विस्थापित |
| जिसके हाथ में वीणा हो (सरस्वती) | वीणापाणि |
| जिसे जीवन से विराग हो गया हो | वीतरागी |
| जिसे वृत्तिका मिलती हो | वृत्तिकाग्राही |
| विदेशों से संबंधित | वैदेशिक |
| व्याकरण जाननेवाला | वैयाकरण |
| विष्णु का उपासक | वैष्णव |
| व्यक्ति-विशेष से संबंधित | व्यक्तिगत /व्यष्टि |
| अनुचित यौन संबंध रखनेवाला/वाली | व्यभिचारी / व्यभिचारिणी |
| जो विषयासक्त हो/किसी बुरी चीज़ का आदी हो | व्यसनी |
| प्रशंसा के बहाने निंदा करना | व्याज स्तुति |
| किसी कार्य में लीन / लगा हुआ | व्यापृत |
| जो शंका के योग्य हो/गुंजाइश हो | शंकास्पद |
| सौ की संख्या से संबद्ध | शतक |
| सौ वर्षों का समय | शताब्दी (शत = सौ, अब्द = वर्ष) |
| मनोयोगपूर्वक बिना त्रुटि के सौ अथवा बहुत से कामों को एक साथ करनेवाला व्यक्ति | शतावधान |
| जो सौ बातें एक साथ याद रख सकता है | शतावधानी |
| शत्रु का नाश करनेवाला | शत्रुघ्न |
| विभिन्न रंगों वाला/कई रंगों से अंकित | शबल |
| जहाँ शब्द उच्चरित होता हो और वहीं पर बाण चलानेवाला | शब्दबेधी |
| जिसे शब्दों से नहीं कहा जा सकता | शब्दातीत |
| शयन (सोने) का आगार (कमरा) | शयनागार |
| शरण को आया हुआ | शरणागत |
| चाँदनी रात | शर्वरी |
| हाथ में पकड़कर चलाया जानेवाला हथियार (जैसे तलवार) | शस्त्र |
| शाक, फल और फूल खानेवाला | शाकाहारी/निरामिष |
| शक्ति का उपासक | शाक्त |
| शरतकाल में उत्पन्न | शारद |
| जो सदा रहनेवाला है/जिसका कोई आदि और अंत न हो | शाश्वत / सनातन / नित्य |
| वह जिसके ऊपर शासन हो | शासित |
| जो शास्त्र को जानता हो | शास्त्रज्ञ, शास्त्रविद् |
| शास्त्र द्वारा कथित | शास्त्रोक्त |
| सिर पर धारण करने योग्य | शिरोधार्य |
| शुभ चाहनेवाला | शुभेच्छु, शुभाकांक्षी |
| जिसके नख शूप (छाज) के समान हो (शूर्पनखा) | शूर्पणखा |
| जिसके हाथ में शूल (त्रिशूल) हो, शिव | शूलपाणि |
| शिव के उपासक | शैव |
| अनुसंधान के लिए दिया जानेवाला अनुदान | शोधवृत्ति |
| जो सुनने योग्य हो | श्रवणीय / श्रव्य |
| जो सुनने में कटु हो | श्रुतिकटु |
| जो सुनने में मधुर हो | श्रुतिमधुर |
| जिस शब्द के एक से अधिक अर्थ हों | श्लिष्ट (श्लेष) |
| छह वस्तुओं का समूह | षटक |
| जिसके छह कोण हों | षट्कोण |
| छह पैरोंवाला | षट्पद/षट्चरण (भौंरा) |
| जिसके छह पद हों (भौंरा) | षट्पद |
| संगीत के छह राग | षड्राग |
| छह मुखवाला | षण्मुख, षडानन |
| छह-छह मास में होनेवाला (कार्तिकेय) | षाण्मासिक |
| सोलह वर्ष की कन्या | षोडशी |
| विवाहादि में शाम को गाया जानेवाला गीत / शाम को जलाया जानेवाला दीपक | सँझवाती |
| कष्ट में पड़ा हुआ | संकटापन्न/संकटग्रस्त |
| अच्छे विषयों को चुनकर एकत्र करना | संकलन |
| कोई कृत्य करने की प्रतिज्ञा | संकल्प |
| छोटे विचारोंवाला | संकीर्णवृत्ति |
| एक से दूसरे में संक्रमण करनेवाला | संक्रामक |
| किसी कथा विषय आदि को संक्षिप्त करने की क्रिया | संक्षिप्तीकरण |
| पथरीला प्रदेश | संगिस्तान |
| संग्रह किया हुआ | संगृहीत |
| ग्रहण/संग्रह करने योग्य | संग्रहणीय/संग्राह्य |
| एक साथ उत्पन्न होनेवाले | संभूत |
| जो समाचार भेजता है | संवाददाता |
| शर्तों के साथ काम करने का समझौता | संविदा |
| जिसकी ग़लतियाँ/कमियाँ ठीक की गई हों | संशोधित |
| संहार करने/मारनेवाला | संहारक |
| सखाभाव मिश्रित अनुराग | सख्यानुराग |
| एक ही जाति के लोग | सजातीय |
| नमाज़ पढ़ने का आसन | सज्जादा |
| जिस पुस्तक पर ज़िल्द हो | सज़िल्द |
| सती होने का भाव | सतीत्व |
| जो सत्य बोलता हो | सत्यभाषी/सत्यवादी |
| सत्य के लिए संघर्ष/ आग्रह | सत्याग्रह |
| अच्छा आचरण करनेवाला व्यक्ति | सदाचारी |
| जो खाना सदैव मुफ़्त में दिया जाता है | सदावर्त |
| जो सदा शुभदायक रहता है | सदाशिव |
| जिसने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है | सद्यः प्रसूता |
| जिसने अभी-अभी स्नान किया हो | सद्यः स्नात (पुरुष) / सद्यः स्नाता (स्त्री) |
| जो तुरंत जन्मा है | सद्यः जात |
| वह स्त्री जिसका पति जीवित हो | सधवा |
| जो सदा से चला आ रहा हो | सनातन |
| त्याग करनेवाला | सन्न्यासी |
| जो अपनी पत्नी के साथ हो | सपत्नीक |
| जनप्रतिनिधि. सभा का सदस्य | सभासद/विधायक / सांसद |
| जो किसी सभा का सदस्य हो | सभासद |
| उसी समय में होनेवाला/रहनेवाला | समकालीन |
| सब को समान भाव से देखनेवाला | समदर्शी |
| युद्ध के उपयुक्त | समरोचित |
| समर्थन करने योग्य | समर्थनीय |
| समर्पण करनेवाला | समर्पक |
| जो समान उम्र का हो | समवयस्क |
| इकट्ठा किया हुआ/सब साथ-साथ | समवेत |
| न बहुत ठंडा न बहुत गर्म | समशीतोष्ण |
| एक समय में रहनेवाले लोग, स्थितियाँ आदि | समसामयिक |
| यज्ञ में जलाने की लकड़ी | समिधा/समिधि |
| साहित्यिक गुण-दोषों की विवेचना करनेवाला | समीक्षक/समालोचक/ आलोचक |
| जो सब-कुछ जानता हो | सर्वज्ञ |
| जो कई बातों में दक्ष हो | सर्वतोदक्ष |
| जो सबका प्यारा हो | सर्वप्रिय |
| जो सब-कुछ खाता हो | सर्वभक्षी |
| सब कुछ पानेवाला | सर्वलब्ध |
| जो सब जगह विद्यमान रहता हो | सर्वव्यापी |
| जो सब-कुछ करने की शक्ति रखता हो | सर्वशक्तिमान |
| सबका अंत करनेवाला | सर्वांतक |
| जिसका चरित्र अच्छा हो | सच्चरित्र |
| जिसे सव्य (बाएँ हाथ से हथियार आदि चलाने में) सधा हुआ हो | सव्यसाची |
| अन्य लोगों के साथ गाया जानेवाला गीत | सहगान |
| जो साथ पढ़ा हो | सहपाठी |
| जिसके हज़ार भुजाएँ हों | सहस्रबाहु |
| संवेदनशील अच्छे हृदयवाला | सहृदय |
| जो दूसरों की बात सहन कर सकता हो | सहिष्णु/सहनशील |
| एक ही माँ से उत्पन्न भाई | सहोदर |
| एक ही माँ से उत्पन्न बहिन | सहोदरा |
| जीवन को आघात पहुँचानेवाला | सांघातिक |
| संसार से संबंधित | सांसारिक/ऐहिक |
| आकार से युक्त (मूर्तिमान) | साकार |
| जिसे अक्षर ज्ञान हो, लिखना-पढ़ना जानता हो | साक्षर |
| जिसका अस्तित्व अन्य वस्तु की अपेक्षा रखता हो | सापेक्षिक/सापेक्ष |
| सप्ताह-सप्ताह में होनेवाला | साप्ताहिक |
| जिसमें सभी का मेल हो जाता हो | सामंजस्य |
| वर्तमान समय या ठीक समय पर होनेवाला | सामयिक |
| जो माँस खाता हो / माँसयुक्त भोजन | सामिष |
| सभी लोगों के लिए | सार्वजनिक |
| सभी देशों/स्थानों से संबंध रखनेवाला | सार्वदेशिक |
| जो समस्त देशों/स्थानों से संबंधित हो | सार्वभौम |
| जिसका अर्थ स्वयं ही सिद्ध है | सिद्धार्थ |
| सृजन करने की इच्छा | सिसृक्षा |
| जो काम करने में आसान हो | सुकर |
| जिसकी ग्रीवा सुंदर हो | सुग्रीव |
| सुदर्शन को धारण करनेवाला | सुदर्शनधारी |
| जिसका रंग सोने-जैसा हो | सुनहरा |
| जिसे सरलता से पढ़ा जा सके | सुपाठ्य |
| जो सरलता से बोध्य हो (समझ में आ जाए) | सुबोध |
| जो सोया हुआ हो | सुषुप्त |
| शयन करने की इच्छा | सुषुप्सा |
| किसी बात को बहुत बारीकी से विचार करनेवाला | सूक्ष्मदर्शी |
| सेवा या टहल करने की इच्छावाला | सेवार्थी |
| सौ वस्तुओं का संग्रह/सौ का समूह | सैंकड़ा/शतक |
| जो स्त्री के वशीभूत या उसके स्वभाव का हो | स्त्रैण |
| जो धरती पर निवास करता हो | स्थलचर, थलचर |
| दूसरे के स्थान पर काम करनेवाला | स्थानापन्न |
| जो एक ही स्थान पर रहता हो, गतिहीन रहता हो | स्थावर |
| किसी काम में दूसरे से आगे बढ़ जाने की इच्छा | स्पर्धा |
| खरी-खरी स्पष्ट बात करनेवाला | स्पष्टवादी/स्पष्टवक्ता |
| जो स्मरण करने योग्य हो | स्मरणीय/स्मर्तव्य |
| जो स्वयं भोजन बनाकर खाता हो | स्वयंपाकी |
| जो आप-से-आप उत्पन्न हुआ हो | स्वयंभू |
| अपनी ही इच्छानुसार पति का वरण करनेवाली | स्वयंवरा |
| जिसको सिद्ध करने के लिए अन्य प्रमाण की ज़रूरत न हो | स्वयंसिद्ध/स्वतः प्रमाण |
| स्वेच्छा से दूसरों की सेवा करनेवाला | स्वयंसेवक |
| जो अपने ही अधीन हो | स्वाधीन |
| अपने द्वारा अनुभव किया हुआ | स्वानुभूत |
| जो अपना ही हित सोचता हो | स्वार्थी |
| आजीविका आदि की दृष्टि से अपने ऊपर ही निर्भर रहनेवाला | स्वावलंबी |
| जो अपनी ही इच्छा से काम करता हो | स्वेच्छाचारी |
| पसीने से उत्पन्न जीव (जैसे जूँ आदि) | स्वेदज |
| अपनी इच्छा के अनुसार लिया गया | स्वैच्छिक |
| हंस के समान सुंदर या मंद गति से चलनेवाली स्त्री | हंसगामिनी |
| सेना का वह भाग जो सबसे आगे रहता है | हरावल |
| किसी व्यक्ति का शपथ के साथ लिखा हुआ न्यायालय में प्रस्तुत पत्र | हलफ़नामा/शपथपत्र |
| मिठाई बनाने और बेचनेवाला | हलवाई |
| हवन से संबंधित सामग्री | हवि |
| दूसरे के काम में दखल देना | हस्तक्षेप |
| जिसको अपने हाथ में ले लिया है | हस्तगत |
| हाथ से कार्य करने का कौशल | हस्तलाघव |
| वह लेख जो हाथ से लिखा गया है | हस्तलिखित |
| हृदय से संबंधित | हार्दिक |
| जिस पर हँसी आती हो / जो हँसी का पात्र हो | हास्यास्पद |
| दूसरों के हित की इच्छा | हितैषणा |
| हित चाहनेवाला | हितैषी/हितेच्छु |
| जिन्होंने दूसरों के लिए अपना बलिदान किया हो | हुतात्म / शहीद |
| जो बात हृदय में अच्छी तरह बैठ गई हो | हृदयंगम |
| जिसे देखकर हृदय पिघल जाए | हृदयद्रावक |
| ऐसा दुःख जो हृदय को चीर डाले | हृदयविदारक |
| जो हृदय को आकृष्ट करे (आकर्षक = आकर्षक) | हृदयावर्जक |
| मन को उन्मत्त अथवा मुग्ध करनेवाले | हृदयोन्मादिनी |
| मार्गशीर्ष और पौष में पड़नेवाली एक ऋतु | हेमंत |
| सोने के समान चोटियोंवाला पहाड़ | हेमाद्रि |
| साहित्य में नायिका की वह विनोदपूर्ण चेष्टा जिसमें वह नायक को अपने मिलने की इच्छा प्रकट करनेवाली भंगिमा | हेला |
| हवन करने योग्य | होतव्य |
| यज्ञ में आहुति देनेवाला | होता |
| न टलनेवाली घटना/अवश्यंभावी घटना/भाग्याधीन | होनहार |
| यज्ञ के लिए निर्धारित अग्नि | होमाग्नि |